Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी, सिर कुचल शव स्कूल के पीछे खाली प्लॉट में फेंका गया

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव की हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस को पुरानी रंजिश का शक है और मामले की जांच जारी है।

by Kirtika Tyagi
May 6, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

History-Sheeter Murder in Lucknow: लखनऊ के शहीद पथ के पास स्थित अवध विहार योजना में एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सचिन यादव के रूप में हुई है, जो एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। बदमाशों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए स्कूल के पीछे खाली प्लॉट में फेंक दिया।

दुर्गंध से खुला मामला

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को इलाके में तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने आसपास देखा, तो एक शव पड़ा मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लोगों की मदद से शव की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई, जो नीलमथा क्षेत्र का रहने वाला था।

RELATED NEWS

Bareilly Rape Case: बरेली में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप, जिम ट्रेनर ने वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करी उगाही

Bareilly Rape Case: बरेली में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप, जिम ट्रेनर ने वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करी उगाही

May 7, 2026
: Lucknow Loan Recovery Assault Case

Road Rage : लोन रिकवरी के नाम सड़क पर दबंगई, बीच सड़क परिवार को रोका, बुजुर्ग से की मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी

April 27, 2026

हाल ही में जेल से छूटा था

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सचिन पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा था। उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट जैसे कई केस दर्ज थे। वह कुछ समय पहले जेल में था और करीब दो हफ्ते पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, जिसके बाद से वह लापता था।

हत्या कहीं और, शव यहां फेंका गया

पुलिस और फोरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या घटनास्थल पर नहीं हुई। मौके पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने सचिन की हत्या कहीं और की और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया।
सचिन के सिर के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस का मानना है कि इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, सचिन का अपने पड़ोसी विजय यादव से विवाद चल रहा था। करीब छह महीने पहले उसके छोटे भाई सोनू यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। उसी विवाद में सचिन हाल ही में जेल गया था और जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल उसके पिता भी जेल में बंद हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से कोई मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे जांच और पेचीदा हो गई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow crimeUP Police
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bareilly Rape Case: बरेली में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप, जिम ट्रेनर ने वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करी उगाही

Bareilly Rape Case: बरेली में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप, जिम ट्रेनर ने वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करी उगाही

by Kirtika Tyagi
May 7, 2026

Bareilly Rape Case: उत्तर प्रदेश के बरेली से महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

: Lucknow Loan Recovery Assault Case

Road Rage : लोन रिकवरी के नाम सड़क पर दबंगई, बीच सड़क परिवार को रोका, बुजुर्ग से की मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी

by SYED BUSHRA
April 27, 2026

Road Rage in Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाराबंकी निवासी राशिद...

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Lucknow Double Murder Case: लखनऊ में हुए एक दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके को हिला...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
January 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

Next Post

Suicide: संदिग्ध हालात में महिला और मासूम बच्चों की मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप से मामला गरमाया

ऑसग्राम सीट से कलिता माजी की बड़ी जीत, बदली किस्मत, कैसे तय किया घरेलू कामगार से विधायकी तक का सफर

ऑसग्राम सीट से कलिता माजी की बड़ी जीत, बदली किस्मत, कैसे तय किया घरेलू कामगार से विधायकी तक का सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist