Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bareilly Rape Case: बरेली में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप, जिम ट्रेनर ने वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करी उगाही

बरेली में एक जिम ट्रेनर पर महिला डॉक्टर को नशीली दवा देकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

by Kirtika Tyagi
May 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly Rape Case: उत्तर प्रदेश के बरेली से महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर ने अपने ही जिम ट्रेनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उन्हें नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया और फिर चोरी-छिपे बनाए गए वीडियो के जरिए लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।
यह मामला सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक जिम से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान अकरम खान के रूप में हुई है, जो वहां फिटनेस क्लब चलाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला का भरोसा जीतने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रेप के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। बाद में उन्हीं वीडियो को दिखाकर वह लगातार पैसे मांगने लगा। महिला डर और बदनामी के कारण लंबे समय तक चुप रही। आरोप है कि मई 2024 से आरोपी लगातार महिला का शोषण करता रहा। पहले उसने 10 लाख रुपये मांगे, फिर उसकी मांग बढ़कर 50 लाख रुपये तक पहुंच गई। आरोपी की धमकियों और दबाव से परेशान होकर आखिरकार महिला ने पुलिस से मदद मांगी।

RELATED NEWS

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी, सिर कुचल शव स्कूल के पीछे खाली प्लॉट में फेंका गया

May 6, 2026
bareilly harassment case one sided love

Bareilly Harassment: बरेली में एकतरफा प्यार का दिखा खौफनाक रूप, युवती से छेड़छाड़, विरोध पर तमंचा दिखाया, आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026

भाई भी निकला साजिश में शामिल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस पूरे मामले में आरोपी का भाई आलम भी शामिल था। दोनों मिलकर महिला को धमकाते थे और उस पर मानसिक दबाव बनाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का पीछा भी करते थे। यहां तक कि उन्हें पीड़िता के बच्चों की लोकेशन तक की जानकारी थी। इसी वजह से महिला लगातार डर और तनाव में जी रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने अकरम खान और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

गिरफ्तारी के बाद बदले तेवर

जो आरोपी लंबे समय तक महिला को धमकाता रहा, वही पुलिस गिरफ्त में आते ही माफी मांगने लगा। गिरफ्तारी के बाद उसका रवैया पूरी तरह बदल गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने और महिलाओं को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि कोई और महिला इस तरह का शिकार न बने।

Tags: Bareilly Crime NewsUP Police
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी, सिर कुचल शव स्कूल के पीछे खाली प्लॉट में फेंका गया

by Kirtika Tyagi
May 6, 2026

History-Sheeter Murder in Lucknow: लखनऊ के शहीद पथ के पास स्थित अवध विहार योजना में एक युवक की हत्या से...

bareilly harassment case one sided love

Bareilly Harassment: बरेली में एकतरफा प्यार का दिखा खौफनाक रूप, युवती से छेड़छाड़, विरोध पर तमंचा दिखाया, आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
April 16, 2026

Bareilly harassment case one sided love:बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

Domestic dispute: पत्नी को डंडों से पीट छत से फेंका फिर क्यों करली खुदकुशी, घरेलू विवाद बना जानलेवा

Domestic dispute: पत्नी को डंडों से पीट छत से फेंका फिर क्यों करली खुदकुशी, घरेलू विवाद बना जानलेवा

by SYED BUSHRA
January 26, 2026

Domestic Dispute Turns Fatal: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
January 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

Next Post
यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, 10 मई से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, 10 मई से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

Tamil Nadu: सरकार गठन पर सस्पेंस, जीत कर भी बहुमत से दूर TVK , कांग्रेस तैयार, डीएमके, AIADMK की चाल ने बढ़ाई मुश्किल

Tamil Nadu: सरकार गठन पर सस्पेंस, जीत कर भी बहुमत से दूर TVK , कांग्रेस तैयार, डीएमके, AIADMK की चाल ने बढ़ाई मुश्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist