बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव, दो युवक पीटे, हस्की कुत्ते की गई जान, CCTV वायरल

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दबंगों ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में पीड़ित का दो महीने का हस्की कुत्ता भी घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई।

by Mayank Yadav
अगस्त 6, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक से आए कुछ दबंगों ने पेट्रोल भरवा रहे दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ आया दो महीने का हस्की नस्ल का पालतू कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज से पहले ही दम तोड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं, लेकिन CCTV फुटेज से उनकी पहचान की जा रही है।

#लखनऊ के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक स्थित पेट्रोल पंप पर दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहां कुछ दबंगों ने पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट की, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि दबंगों ने मारपीट के दौरान साथ आए पालतू कुत्ते को भी नहीं… pic.twitter.com/3dlfgOtg13

— Rahul Chauhan (@journorahull) August 5, 2025

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

पेट्रोल भरवाने के दौरान हमला, कुत्ते की मौत

घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़ित प्रफुल दीप श्रीवास्तव अपने दोस्त अक्षत और पालतू हस्की कुत्ते के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रहे थे। रास्ते में राजाजीपुरम स्थित एक पेट्रोल पंप पर उन्होंने ईंधन भरवाने के लिए बाइक रोकी। तभी पीछे से तीन युवकों की एक और बाइक वहां पहुंची और उन्होंने बिना किसी उकसावे के दोनों युवकों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लोहे के कड़े और लात-घूंसों से प्रफुल और अक्षत की बेरहमी से पिटाई कर दी। झगड़े में प्रफुल बुरी तरह घायल हो गया, जबकि उनका मासूम पालतू हस्की कुत्ता भी गंभीर रूप से चोटिल हुआ और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

CCTV वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

इस Lucknow  घटना का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपियों ने दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वीडियो के वायरल होते ही तालकटोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह समेत 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 325 के तहत केस दर्ज किया है, साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 भी लगाई गई है।

Lucknow पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

Lucknow  पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को हिरासत में लिया जाएगा। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। खासकर तब जब मासूम जानवरों की जान भी इस हिंसा का शिकार बन रही है। पुलिस ने पीड़ितों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

‘शबनम’ ने कहा ‘सॉरी’ तो आर्यन ने निकाल लिया तमंचा, सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को गोलियों से भून डाला

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
National Handloom Day 2025

National handloom day: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय हथकरघा दिवस? कब और क्यों शुरू हुआ यह दिन?

Quit India Movement 1942

Quit India Movement: 'करो या मरो' की गूंज और बज गया आज़ादी का बिगुल जो बना स्वतंत्रता की बुनियाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In