Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

टायसन की गोली नाम और पता नहीं पूछती है, पंडित जी अपनी शिकायत वापस ले लो। इसके बाद वो मौके से भाग निकला। इसी के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

by Vinod
07/11/2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से चर्चाओं में हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कानपुर कचहरी से टॉयसन को यूपी एसटीएफ-क्राइम ब्रांच की टीम ने उठा लिया है। हालांकि क्राइम ब्रांच ने ऐसे सभी दावों का खारिज कर दिया है। टॉयसन के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि शातिर आरोपी टायसन ने मनोहर शुक्ला को रोककर धमकी दी। इस धमकी मे उसने कहा कि टायसन की गोली नाम और पता नहीं पूछती है, पंडित जी अपनी शिकायत वापस ले लो। इसके बाद वो मौके से भाग निकला। इसी के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

जरायम की दुनिया में करीब 25 साल पहले टायसन ने कदम रखा था। शहर से डी-2 गैंग व आईएस-273 गैंग के निष्क्रिय होने के बाद सारी आपराधिक गतिविधियों का संचालन टायसन गैंग कर रहा था। टॉयसन ने अपना ठिकाना कुली बाजार को बनाया हुआ था। शहर के तमाम अपराधियों का यह क्षेत्र गढ़ रहा है। योगी सरकार आने से पहले कानपुर शहर में डी-टू गैंग रंगदारी मांगने, मारपीट, बलवा, धमकी देने समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था, जिसके सदस्यों का नाम दूसरे शहर की वारदातों में अक्सर रहता था। गैंग को खत्म करने में पुलिस की भूमिका रही। गिरोह में शामिल कई सदस्यों का एनकाउंटर हुआ था। तत्कालीन एसओजी प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला थे जबकि केस डायरी लिखवाने में अखिलेश दुबे का सहयोग रहता था।

सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन एसओजी प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला की मुखबिरी का कार्य अयाज उर्फ टायसन गैंग किया करता था। एसओजी और एसटीएफ में तैनात रहे पुलिसकर्मियों के मुताबिक डी-टू गैंग को अतीक पहलवान ने खड़ा किया था। अतीक पहलवान के टी2 गैंग में उसके भाई रफीक, शफीक, बिल्लू, बाले और अफजाल भी शामिल थे। अतीक का छोटा भाई रफीक अच्छा शूटर था। रफीक के बारे में कहा जाता है कि वह बात करने से ज्यादा वह गोली चलाने में माहिर था। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो रफीक मुख्तार अंसारी के लिए भी काम किया करता था। यही वजह थी कि उसको पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली के अपराधी जानते थे। कानपुर से लेकर पूर्वांचल में अतीक और उसके भाईयों का दबदबा था। अतीक के इशारे पर कानपुर में जरायम का बोलबाला था।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

डी-टू गैंग से अमजद बच्चा, संजय गुप्ता और अयाज उर्फ टायसन खार खाते थे। इनका अक्सर अनवरगंज, चमनगंज, बेकनगंज में आमना-सामना हो चुका है। एसओजी और पुलिस ने टायसन का सहयोग लेकर गिरोह के कई सदस्यों का एनकाउंटर कराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान टायसन ने ऋषिकांत शुक्ला और अन्य पुलिस अधिकारियों के बीच पैठ बना ली। अखिलेश दुबे से भी उसकी जान पहचान हो गई। पुलिस की मानें तो अयाज उर्फ टायसन पर अनवरगंज, किदवईनगर, चकेरी, कोतवाली समेत अन्य थानों में कई केस दर्ज हैं। टॉयसन का नाम हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या में आया था। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि टॉयसन एक साल तक पुलिस का मुखबिर रहा। अतीक गैंग का टॉयसन ने सफाया करवाया। इसके बाद खुद कानपुर का डॉन बन गया।

जब पुलिस ने विकास दुबे को एनकाउंटर में ढेर किया था, तब टॉयसन कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया था। जमानत पर टॉयसन जेल से बाहर आया और फिर अंडरग्राउंड हो गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस टायसन की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ निलंबित डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला पर आरोप लगाने वाले मनोहर शुक्ला ने एफआईआर कराई थी। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि वह एसआईटी को बयान देकर लौट रहे थे। रास्ते में टायसन ने धमकी देकर कहा था कि टायसन की गोली पता नहीं पूछती है। अयाज उर्फ टायसन को कचहरी से उठाने में क्राइम ब्रांच की चर्चा है। हालांकि डीसीपी क्राइम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने किसी को भी उठाने से इन्कार किया है। एसटीएफ लखनऊ की टीम भी टायसन की तलाश कर रही थी। उसकी ओर से भी टायसन को उठाने की चर्चा है।

अगर टॉयसन की बात करे तो उसके शौक महंगे थे। वो अपने सगे चाचा अतीक के गुर्गो पर बेशुमार रुपया खर्च करता था। जिसके चलते चाचा के अहम गुर्गे कुछ दिनों में टायसन के ज्यादा करीब हो गए। टायसन के बदलते रंग देखकर उसके दो चाचाओं अतीक और शफीक के दुश्मनों ने उसे भड़काना शुरु कर दिया भड़काने वालों ने उसे जम कर भरा। वो कहते थे सारे काम तो तुम करते हो और तुम्हारे चाचा पूरी सुपारी ले जाते हैं। तुम्हें तो कुछ हिस्सा ही मिलता है। तुम रिस्क लेते हो, जबकि वो बैठकर रुपए कमाते है। तुम्हारी दहशत से ही उनको रंगदारी मिलती है। वो चाचाओं से कटने लगा और कुछ दिनों बाद उसने हिस्ट्रीशीटर लाला हड्डी के साथ अपना गैंग खड़ा कर दिया। इधर उसके तीन क्रिमिनल चाचा गिरफ्तार हो गए, जबकि पुलिस ने दो का एनकाउंटर कर दिया जिसके बाद उसको चाचाओं की गैंग की कमान भी मिल गई। इस तरह वो जुर्म की दुनिया का शहंशाह बन गया।

 

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Next Post
भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

DR की अधेड़ बीवी का बिजली मिस्त्री से हुआ नैन मटक्का, बेवफा औरत की एक हरकत से ‘मुर्दा’ पति में लौटी जान

DR की अधेड़ बीवी का बिजली मिस्त्री से हुआ नैन मटक्का, बेवफा औरत की एक हरकत से ‘मुर्दा’ पति में लौटी जान

Ravi Kishan

"मोदी-योगी दोनों जाएंगे!" लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रवि किशन को खुली धमकी

POPULAR POST

UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India