शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

लखनऊ के सभा खेड़ा में शराब के नशे में कहासुनी के बाद 26 वर्षीय प्रवीण की मारपीट में मौत हो गई। पुलिस ने हनुमान और उसके बेटे रवि को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Youth Murder: राजधानी लखनऊ के सभा खेड़ा इलाके में गुरुवार शाम शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 26 वर्षीय प्रवीण की मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि प्रवीण शराब पीने का आदी था और अक्सर इलाके की एक परचून की दुकान के पास हंगामा करता था। गुरुवार को भी वह नशे की हालत में दुकान के पास पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज करने लगा।

RELATED NEWS

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

सितम्बर 19, 2026
Lucknow Video Call Suicide Case

Video Call : प्रेमिका से बात करते हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, करी आत्महत्या जहरीली दवा पीने की आशंका

सितम्बर 18, 2026

दुकान पर बढ़ा विवाद

बताया गया कि दुकान हनुमान के घर के सामने स्थित है। इसी दौरान हनुमान का छोटा बेटा शुभम मौके पर पहुंचा और प्रवीण को गाली देने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर प्रवीण और शुभम के बीच हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर शुभम का बड़ा भाई रवि कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

सिर में लगी गंभीर चोट

आरोप है कि मारपीट के दौरान हनुमान के परिवार के लोगों ने प्रवीण के साथ हमला किया। उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल प्रवीण को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और दूसरे साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमान और उसके बेटे रवि कुमार को हिरासत में लिया है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने प्रवीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों की तहरीर और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आवश्यक धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Tags: Lucknow crimeYouth Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Court Lockup Birth: लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट के...

Lucknow Video Call Suicide Case

Video Call : प्रेमिका से बात करते हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, करी आत्महत्या जहरीली दवा पीने की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Lucknow Video Call Suicide Case:लखनऊ के बिजनौर इलाके में शुक्रवार को 25 वर्षीय करन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Lucknow Youth Suicide Case

Marriage Pressure: शादी के लिए दबाव बना रही प्रेमिका से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Lucknow Youth Suicide Case:दुबग्गा के बेगरिया गांव में रहने वाले निखिल गुप्ता की मौत से परिवार में मातम है। निखिल...

Lucknow Mobile EMI Hostage Case

EMI वसूली के नाम पर युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाकर पांच दिन कराई मजदूरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Lucknow Mobile EMI Hostage Case:लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त वसूलने के नाम पर एक युवक को कथित तौर पर...

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

लखनऊ क्राइम ब्रांच ने चारबाग रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों की जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

Next Post
Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In