रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

लखनऊ के पारा इलाके में पालतू कुत्ते की लंबी बीमारी से परेशान दो सगी बहनों ने फिनाइल पी लिया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 26, 2025
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। पारा इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक बहनों की पहचान 24 वर्षीय राधा सिंह और 22 वर्षीय जिया सिंह के रूप में हुई है। दोनों ग्रेजुएट थीं और अपने माता-पिता के साथ पारा क्षेत्र में रहती थीं। परिवार में एक जर्मन शेफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता था, जिसका नाम टोनी था। टोनी पिछले करीब एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

RELATED NEWS

Kanwar Yatra: सीएम योगी ने कहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्गों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी

जुलाई 25, 2026
Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

जुलाई 25, 2026

पालतू कुत्ते से था गहरा लगाव

परिजनों के अनुसार, दोनों बहनों का अपने पालतू कुत्ते टोनी से बहुत गहरा भावनात्मक जुड़ाव था। टोनी की तबीयत बिगड़ने के बाद से वे लगातार तनाव में रहने लगी थीं। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। परिवार का कहना है कि अगर टोनी खाना नहीं खाता था, तो दोनों बहनें भी खाना नहीं खाती थीं। कुत्ते की लगातार बिगड़ती हालत ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

सामान लेने गई मां, लौटने पर मचा हड़कंप

घटना वाले दिन मां गुलाबा देवी ने दोनों बेटियों को घर के लिए कुछ सामान लाने भेजा था। दुकान से लौटने के थोड़ी देर बाद ही दोनों बहनें घर में कराहने लगीं। मां ने जब वजह पूछी, तो बेटियों ने बताया कि उन्होंने फिनाइल पी लिया है। यह सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई।

मां ने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बुलाया। बिना देर किए दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पारा थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें पालतू कुत्ते की बीमारी को लेकर काफी परेशान थीं और मानसिक दबाव में थीं। मृतक बहनों के भाई ने भी यही बात बताई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फिनाइल कहां से लाई गई थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Tags: Lucknow NewsUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanwar Yatra: सीएम योगी ने कहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्गों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Kanwar Yatra Safety First: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों...

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Verification Failure: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ लगातार हुई पुलिस कार्रवाई ने किराएदार सत्यापन व्यवस्था की गंभीर खामियों...

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Incident Captured: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित जरनैलगंज कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सड़क पर...

Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर बताया जा रहा था तनाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Hamirpur Youth Suicide Case:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Next Post
ये रिश्ता क्या कहलाता है में महासंकट! शादी के बीच कृष का बड़ा खेल, कंपनी बिकते ही अभिरा देगी सजा, मचेगा हंगामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में महासंकट! शादी के बीच कृष का बड़ा खेल, कंपनी बिकते ही अभिरा देगी सजा, मचेगा हंगामा

किस युवा क्रिकेटर को मिला बड़ा सम्मान, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजे गए बिहार के होनहार बल्लेबाज

किस युवा क्रिकेटर को मिला बड़ा सम्मान, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजे गए बिहार के होनहार बल्लेबाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist