Sunday, March 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी वालों के लिए खुशखबरी, अब कम जमीन पर बनेंगे घर, जानें क्या है सरकार का बड़ा प्लान…

यूपी की योगी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है. यहां भवन निर्माण से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है. एक हजार वर्गफीट तक के प्लॉट पर मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी. जानिए

Gulshan by Gulshan
April 20, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों और बिल्डरों को बड़ी राहत देते हुए भवन निर्माण नियमों में ऐतिहासिक संशोधन किया है। अब एक हजार वर्गफीट तक के प्लॉट पर घर बनाने के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य नहीं होगा। यह फैसला न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम कसने वाला है, बल्कि छोटे जमीन मालिकों के लिए भी राहतभरा कदम है। नए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 के अंतर्गत कई जटिल प्रक्रियाएं सरल बनाई गई हैं।

आवास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने जानकारी दी कि अब 5000 वर्गफीट तक की निर्माण परियोजनाओं के लिए केवल अधिकृत आर्किटेक्ट का प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। अपार्टमेंट निर्माण की बात करें तो जहां पहले इसके लिए 2000 वर्गमीटर का भूखंड आवश्यक होता था, अब इसे घटाकर 1000 वर्गमीटर कर दिया गया है। वहीं, हॉस्पिटल और कॉमर्शियल भवनों के लिए 3000 वर्गमीटर जमीन पर्याप्त मानी जाएगी।

RELATED NEWS

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

March 2, 2026
New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

February 10, 2026

प्रोफेशनल्स के लिए खुला अवसर

नए नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अपने घर के 25% हिस्से में नर्सरी, क्रैच, होम-स्टे या फिर डॉक्टर, वकील, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर कार्यालय संचालित कर सकता है। इसके लिए नक्शे में अलग से उल्लेख करना आवश्यक नहीं होगा। इसके अलावा, अब नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को भी समयबद्ध बनाया गया है। विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने की समयसीमा 7 से 15 दिन तय की गई है। यदि इस समयावधि में कोई उत्तर नहीं मिलता, तो वह NOC स्वीकृत मान लिया जाएगा।

कॉमर्शियल एक्टिविटिज़ को मिली खुली छूट

नई व्यवस्था के अनुसार, 24 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों पर स्थित रिहायशी क्षेत्रों में दुकानें और ऑफिस खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, संकरी सड़कों पर भी डॉक्टर और वकील जैसे पेशेवर अपने कार्यालय चला सकेंगे। सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर अब जितनी ऊंची चाहें, उतनी ऊंची इमारतें बनाई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘जाट’ पर मचा बवाल, बैन की उठी मांग जानिए क्यों…

इसके लिए फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के इन फैसलों से ना केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहरों में विकास कार्यों में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी। ऊंची इमारतों और स्मार्ट सिटी की दिशा में यह एक ठोस कदम माना जा रहा है, जिससे यूपी की शहरी छवि और बुनियादी ढांचा दोनों सशक्त होंगे।

Tags: Lucknow News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Stray Dog Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई...

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

New UP Assembly Project: राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नई और...

Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क...

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई...

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

by SYED BUSHRA
December 19, 2025

Bullet Hits While Playing on Third Floor: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार को एक बेहद चौंकाने वाली...

Next Post
Railway news : क्या है भारतीय रेलवे की ख़ास सुविधा जानिए कैसे senior citizen के सफ़र को बनाया आसान

Railway news : क्या है भारतीय रेलवे की ख़ास सुविधा जानिए कैसे senior citizen के सफ़र को बनाया आसान

Mamata Banerjee

मेरठ में हाईवोल्टेज हंगामा, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist