Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Basant Panchami Amrit Snan Live: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान जारी, 12 बजे तक 1.25 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी..अखाड़ों का स्नान खत्म

महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान आज से प्रारंभ हो गया है। आज ब्रह्म मुहूर्त में पंचमी तिथि होने के कारण इसे बसंत पंचमी का अमृत स्नान भी कहा जा रहा है। स्नान की शुरुआत सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़ों द्वारा की जाएगी।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 3, 2025
in Breaking, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Basant Panchami Amrit Snan
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Basant Panchami Amrit Snan Live: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान आज से प्रारंभ हो गया है। आज ब्रह्म मुहूर्त में पंचमी तिथि होने के कारण इसे बसंत पंचमी का अमृत स्नान भी कहा जा रहा है। स्नान की शुरुआत सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़ों द्वारा की जाएगी। इसके बाद नागा साधुओं के दल महाकुंभ संपन्न कर अपने अखाड़ों की ओर प्रस्थान करेंगे। उनके साथ ही करोड़ों श्रद्धालु भी आज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए NEWS1 इंडिया के साथ……

35 करोड़ लोग कर चुके स्नान 

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। जो हादसा हुआ उसकी जांच चल रही है और उस जांच में षडयंत्र की बू आ रही है। जब पूरी जांच सामने आएगी तब वो हादसा किसने करवाया उनको शर्म से झुकना पड़ेगा।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

12 बजे तक कितने लोगों ने किया स्नान

महाकुंभ के तीसरे और आखिरी अमृत स्नान वसंत पंचमी पर 1.25 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।

‘सनातन धर्म को फलते-फूलते देख सकता हूं’

आज बसंत पंचमी  को लेकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कहते हैं कि, “आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज बसंत पंचमी है और होली भी नजदीक है, हर कोई जश्न मना रहा है। मैं सनातन धर्म को फलते-फूलते देख सकता हूं।”

https://twitter.com/ANI/status/1886289855069782262

9 अखाड़े अब तक लगा चुके हैं डुबकी 

बसंत पंचमी के आखिरी अमृत स्नान के दिन अब तक 9 अखाड़े डुबकी लगा चुके हैं।  बता दें कि कई अखाड़े तय समय से पहले ही डुबकी लगा चुके हैं और अपने शिविरों में लौट रहे हैं।

नागा साधु नगाड़ों की ताल नाचते हुए पहुंचे

नागा साधु नगाड़ों की ताल पर नाचते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ पहुंचे।

महाकुंभ जा रहे सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

कानपुर देहात में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें पति-पत्नी की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब राजस्थान से प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाने जा रहा एक परिवार अपनी कार में सवार था।

अमृत स्नान पर खुद नजर रख रहे हैं सीएम योगी

#MahaKumbhMela2025 | Chief Minister Yogi Adityanath has been continuously taking updates on the ‘Amrit Snan’ of Basant Panchami and giving necessary instructions to the DGP, Principal Secretary Home and officers of the Chief Minister’s Office, at the war room of his official… pic.twitter.com/ye0Z1bNVB5

— ANI (@ANI) February 3, 2025

पुष्प वर्षा का मनमोहक दृष्य

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।

पुष्प वर्षा का अद्भुत दृष्य

दक्षिण अमेरिका से आई साध्वी महामंडलेश्वर ने क्या कहा?

दक्षिण अमेरिका से महाकुंभ में पहुंचीं साध्वी महामंडलेश्वर श्री देवी मां ने त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस अमृत स्नान में देवी गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए एक महान सम्मान और सौभाग्य की बात है। महाकुंभ मेला हमारी चेतना को उन्नत करने और एक नई आध्यात्मिक चेतना में प्रवेश करने का एक अद्भुत अवसर है। उनकी इस भावना ने महाकुंभ के वैश्विक महत्व और आध्यात्मिक ऊर्जा को और भी सशक्त किया।

अब तक कितने श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ 2025 में तीसरे और अंतिम अमृत स्नान का आयोजन पूरे भव्यता के साथ जारी है। सोमवार सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

किन्नर अखाड़े ने किया अमृत स्नान

संगम में किन्नर अखाड़े ने भी बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया। स्नान के बाद अखाड़े की आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि मां भगवती सभी पर कृपा बनाए रखें और भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस पवित्र स्नान के दौरान अखाड़े के अन्य संतों ने भी धर्म और आस्था का परिचय दिया।

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP | After taking a holy dip, Acharya Laxminarayan Tripathi of Kinnar Akhara says, “…May Maa Bhagwati keep everyone happy and India continue to progress…” pic.twitter.com/ACoBYkvHEZ

— ANI (@ANI) February 3, 2025

13 अखाड़ों ने किया संगम में अमृत स्नान

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बसंत पंचमी के अवसर पर कहा कि सभी 13 अखाड़ों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। हमने गंगा मां और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। यह हमारा तीसरा अमृत स्नान था और सभी नागा साधु इस अवसर को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने 13 अखाड़ों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है।साथ ही उन्होंने कहा कि “जो लोग सनातन धर्म का पालन नहीं करते उन्हें इस शाही स्नान से सबक लेना चाहिए और देखना चाहिए कि आज भी साधु सनातन के साथ खड़े हैं और सनातन साधुओं के साथ है।

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP | Spiritual leader Swami Kailashanand Giri says, “All the 13 Akhadas took a holy dip at Triveni Sangam…We offered prayers to Ganga Maa, Lord Shiva…All the Nagas are very excited…This was our third ‘Amrit Snan’…I congratulate UP… pic.twitter.com/po5OtrAArf

— ANI (@ANI) February 3, 2025

जूना अखाड़े ने संगम में किया अमृत स्नान

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जूना अखाड़े के नागा साधुओं ने संगम में अमृत स्नान किया। इस दौरान उन्होंने पवित्र डुबकी लगाकर धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया जो महाकुंभ के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक था।

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP: Naga sadhus of the Juna Akhara take a holy dip as part of the Amrit Snan on the occassion of Basant Panchami. pic.twitter.com/1WsR4Elltj

— ANI (@ANI) February 3, 2025

त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हजारों साधु-संत, देखें वीडियो

महाकुंभ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी संगम पर ड्रोन से कैद हुए भव्य दृश्यों में हजारों साधु-संत बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस अद्भुत नजारे में आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।

#WATCH | Prayagraj, UP | #MahaKumbhMela2025 | Drone visuals of Maha Kumbh Mela Kshetra, Triveni Sangam, as thousands of saints and seers head towards Triveni Sangam for the third Amrit Snan on the occassion of Basant Panchami. pic.twitter.com/SvfyIc6ifr

— ANI (@ANI) February 3, 2025

साधु-संतों पर की गई फूलों की वर्षा 

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे साधु-संतों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा की गई। इस अद्भुत दृश्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया जहां आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिला।

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj: Flower petals showered on saints and seers taking a holy dip at Triveni Sangam on the occasion of Basant Panchami. pic.twitter.com/aZu7zEagif

— ANI (@ANI) February 3, 2025

जनता के कल्याण के लिए लगाऊंगा डुबकी 

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, “मैं अमृत स्नान के लिए जा रहा हूं। यह पवित्र डुबकी मैं जनता के कल्याण के लिए लगाऊंगा। हम सभी एक हैं।” उनके इस संदेश ने श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संकल्प मजबूत किया।

#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Acharya Mahamandaleshwar Swami Avdheshanand Giri Maharaj of Juna Akhara says, “I am going for the ‘Amrit Snan’. I will take a holy dip for the welfare of the public…We all are one…” pic.twitter.com/PZkVCbyJ0X

— ANI (@ANI) February 3, 2025

सीएम योगी 3:30 बजे से कर रहे मॉनिटरिंग 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रातः 3:30 बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम से महाकुंभ के अमृत स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान की नियमित अपडेट ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। इस तीसरे और अंतिम अमृत स्नान के तहत प्रथम अखाड़े का स्नान सकुशल संपन्न हो चुका है।

संगम तट पहुंचा जूना अखाड़ा 

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जूना अखाड़ा अमृत स्नान के लिए संगम तट पर पहुंचा। अखाड़े के साधु-संत पारंपरिक अंदाज में स्नान कर धर्म और आस्था की परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं।

#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: The Juna Akhada reaches for the ‘Amrit Snan’ on the occassion of Basant Panchami. pic.twitter.com/CSVam6KdGJ

— ANI (@ANI) February 3, 2025

शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान

बसंत पंचमी (Basant Panchami Amrit Snan) का दिन माता सरस्वती को समर्पित होता है जो ज्ञान और विद्या की देवी मानी जाती हैं। इस शुभ अवसर पर शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, पेन और अन्य शैक्षिक सामग्री दान करना विशेष शुभ होता है। इसके अलावा पीले रंग के भोज्य पदार्थ और वस्त्रों का दान भी इस दिन का विशेष महत्व रखता है जिससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Tags: Basant Panchamimahakumbh 2025
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
March 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
Basant Panchami

महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर प्रशासन अलर्ट, भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम

Aamir Khan new relationship

Mr perfectionist को फिर हुआ प्यार तीसरी शादी को तैयार,कौन है वह मिस्टीरियस गर्ल जो बनेगी रानी हिंदुस्तानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version