सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में प्रशासन हुआ सुपर एक्टिव,श्रद्धालुओं से अपील एक स्थान पर बहुत समय तक ना रुके

प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार रात भगदड़ मचने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से तीन बार बात कर हालात का जायजा लिया। हेलिकॉप्टर से निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भीड़ न बढ़ाने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

by Sadaf Farooqui
जनवरी 29, 2025
in महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे संगम तट पर भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मौतों या घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर तीन बार बातचीत की और हालात का जायजा लिया। वहीं, हादसे के बाद महाकुंभ प्रशासन अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है।

श्रद्धालुओं से घाट जल्दी खाली करने की अपील

महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण खुद श्रद्धालुओं से बातचीत करने पहुंचे और उनसे अनुरोध किया कि वे स्नान के बाद जल्द से जल्द घाट खाली करें। उनका कहना था कि अगर लोग घाट पर ज्यादा देर रुकेंगे, तो भीड़ बढ़ेगी और इससे दोबारा भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की कि वे जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने की कोशिश न करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

RELATED NEWS

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026
CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जून 6, 2026

सुरक्षा बढ़ी, हेलिकॉप्टर से निगरानी शुरू

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए महाकुंभ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर तैनात कर दिया गया है, जिससे पूरी स्थिति पर निगरानी रखी जा सके। हेलिकॉप्टर के जरिए पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

CM योगी ने बुलाई आपात बैठक

इस हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में महाकुंभ क्षेत्र की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर नए निर्देश दिए गए। सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि आगे से ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

 

प्रशासन हाई अलर्ट पर, श्रद्धालुओं से संयम रखने की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। रेलवे ने भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।महाकुंभ में भगदड़ की यह घटना बहुत ही दुखद है, लेकिन प्रशासन ने तेजी से कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे नियमों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें और किसी भी अफवाह के झांसे में न आएं।

Tags: 2025 MahakumbhCM Yogi
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों  ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

Utter Pradesh: यू पी रोडवेज़ ने महाकुंभ में जाने वाली सैकड़ों बसों पर लगाई रोक,लखनऊ से प्रयागराज तक की सभी सेवा बंद

Mahakumbh bus accident 2025

Bus accident : सूरत से महाकुंभ जाने वाली बस का एक्सीडेंट, मैहर में हुआ हादसा, लेकिन बड़ा नुकसान टला कोई हताहत नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist