रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025 तीनों शंकराचार्य 11:00 बजे करेंगे अमृत स्नान स्थिति सामान्य ,हादसे पर कांग्रेस कर रही राजनीति

महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 8-10 करोड़ श्रद्धालु होने की पुष्टि की। राहुल गांधी ने वीआईपी मूवमेंट पर ध्यान देने की आलोचना की। सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई।

by SYED BUSHRA
जनवरी 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025 stampede safety measures
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 stampede safety measures : प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। मौनी अमावस्या के दिन भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए और कुछ की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मेला क्षेत्र में हैं और संगम नोज पर भारी दबाव बना हुआ है, जिससे परेशानी हो रही है। पुलिस हर चौराहे पर तैनात है और भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

हादसे पर कांग्रेस कर रही राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की बजाय वीआईपी मूवमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया गया, जिससे ऐसी स्थिति पैदा हुई। वह मानते हैं कि प्रशासन को आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए थे।

RELATED NEWS

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

जून 8, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

मार्च 6, 2025

प्रशासन action mode पर

घायलों को अस्पताल भेजा गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
महाकुंभ के दौरान सुरक्षा के इंतजाम और भी सख्त किए गए हैं। बम निरोधक दस्ते को खोजी कुत्तों के साथ तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। त्रिवेणी संगम घाट को भी खाली करवा दिया गया है। पुलिस ने घुड़सवार पुलिस कर्मियों को तैनात कर श्रद्धालुओं को वहां से हटा दिया ताकि घाट पर दबाव कम किया जा सके।

अमृत स्नान की प्रक्रिया स्थगित नहीं

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि अब अमृत स्नान की प्रक्रिया स्थगित नहीं की जाएगी। तीनों शंकराचार्य एक साथ 11:00 बजे स्नान करेंगे उन्होंने कहा कि जैसे ही भीड़ कम होगी, अखाड़े पवित्र स्नान के लिए संगम जाएंगे। रवींद्र पुरी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार जुलूस छोटा रखा जाएगा और कोई शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। यह सब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

बाबा रामदेव की अपील

योग गुरु बाबा रामदेव ने श्रद्धालुओं से शांत रहने और ध्यान, प्रार्थना में लगने की अपील की। उनका कहना था कि इस समय धैर्य रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि धर्म का असली मतलब धैर्य है और संगम जाने की जगह नजदीकी घाटों पर स्नान कर सकते हैं क्योंकि संगम का पानी सभी घाटों तक पहुंचता है।
प्रयागराज में स्थिति अब सामान्य हो रही है और प्रशासन ने सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए हैं। हालांकि, भारी भीड़ के कारण कुछ दबाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अब स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा चुका है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन और आयोजक पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Tags: Mahakumbhsecurity measuresStampede
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

by Mayank Yadav
जून 8, 2025

MahaKumbh stampede: MahaKumbh मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
मार्च 6, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Sonali

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 23, 2025

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपनी महाकुंभ यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने...

दिमाग में भरी है गंदगी क्यों सुनें इनका केस… Supreme Court ने अल्लाहबादिया को लगाई कड़ी फटकार!

दिमाग में भरी है गंदगी क्यों सुनें इनका केस… Supreme Court ने अल्लाहबादिया को लगाई कड़ी फटकार!

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 18, 2025

Supreme Court : यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई...

Stampede

Stampede tricks: ‘पांच मिनट का ज्ञान, जीवन भर का बचाव’: भगदड़ से सुरक्षा के मूल मंत्र

by Mayank Yadav
फ़रवरी 18, 2025

Stampede tricks: भगदड़ किसी भी समय, कहीं भी हो सकती है - चाहे वह धार्मिक स्थल हो, स्टेडियम हो या...

Next Post
Mahakumbh mela 2025 stampede

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेला भगदड़ का दर्दनाक मंजर,रोते तड़पते लोगों की तस्वीरें देख कांप उठेगा दिल

Sangam Nose Prayagra

Mahakumbh 2025 : क्या है यह संगम नोज, जहां न जाने की अपील कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist