Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mamta Kulkarni क्यों नहीं रही महामंडलेश्‍वर, महज 7 दिनों में किन्नर अखाड़े से क्यों हो गईं बाहर, यहां जानें वजह

Mamta Kulkarni  : 90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी ने हाल ही में संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े में प्रवेश किया था और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी गई थी।

by Kirtika Tyagi
February 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mamta Kulkarni  : 90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी ने हाल ही में संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े में प्रवेश किया था और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी गई थी। हालांकि, इस फैसले के कुछ ही दिनों बाद किन्नर अखाड़े में ममता को लेकर विवाद शुरू हो गया और महज 7 दिनों के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया और अखाड़े से बाहर भी कर दिया गया। आइए जानते हैं इसके पीछे की पांच मुख्य वजहें:

जानें वजह

किन्नर अखाड़े के अनुसार, महामंडलेश्वर बनने के लिए पहले व्यक्ति को वैराग्य और संन्यास की प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है। ममता को बिना इस प्रक्रिया से गुजारे ही सीधे महामंडलेश्वर बना दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

RELATED NEWS

ममता कुलकर्णी का बड़ा धमाका: ’10 में से 9 साधु ढोंगी’, अखिलेश और मोदी पर भी दिया चौंकाने वाला बयान!

January 25, 2026

फिल्मी करियर विवादों से भरा

ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर विवादों से भरा रहा है। खासकर उनका टॉपलेस फोटोशूट और फिल्मों में बोल्ड अंदाज़ को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। संत बनने के लिए साफ-सुथरी और मर्यादित छवि जरूरी मानी जाती है, जो उनके मामले में विवाद का कारण बनी।

ममता का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ चुका है, जिनसे उनकी शादी की खबरें भी थीं। उनके खिलाफ देशद्रोह और अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के आरोप लगे थे। भले ही ममता ने इन आरोपों को नकारा हो, लेकिन ये विवाद उनकी छवि पर असर डालते रहे।

अखाड़े के नियमों के अनुसार, महामंडलेश्वर बनने से पहले संन्यास लेना और मुंडन कराना अनिवार्य है। ममता न तो संन्यासी थीं और न ही उन्होंने मुंडन कराया था, जिससे परंपराओं का उल्लंघन हुआ।

किन्नर अखाड़े के संन्यासियों को गले में वैजंती माला पहनना जरूरी है, लेकिन ममता ने इसकी जगह रुद्राक्ष की माला पहनी थी, जो अखाड़े के नियमों के खिलाफ है। इस नियम के उल्लंघन ने भी उनके महामंडलेश्वर पद पर सवाल खड़े किए। इन सभी कारणों के चलते ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया और अखाड़े से भी बाहर कर दिया गया।

Tags: Kinnar AkharaMamta Kulkarni
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

ममता कुलकर्णी का बड़ा धमाका: ’10 में से 9 साधु ढोंगी’, अखिलेश और मोदी पर भी दिया चौंकाने वाला बयान!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Mamta Kulkarni Shankaracharya controversy: पूर्व अभिनेत्री और अब आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर ममता कुलकर्णी अपने हालिया बयानों के कारण एक...

Next Post
Biggboss : पार्टी में न बुलाए जाने पर भड़के करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना को कहा ‘घमंडी’

Biggboss : पार्टी में न बुलाए जाने पर भड़के करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना को कहा 'घमंडी'

मिल्कीपुर के सियासी दंगल से सीएम योगी आदित्यनाथ की हुंकार, महाकुंभ का दुष्प्रचार कर रहे अखिलेश यादव

मिल्कीपुर के सियासी दंगल से सीएम योगी आदित्यनाथ की हुंकार, महाकुंभ का दुष्प्रचार कर रहे अखिलेश यादव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist