Home » महाकुंभ 2025 » महाकुंभ में PM मोदी के भतीजे सचिन मोदी ने गाया कबीर भजन, दोस्तों संग पहुंचे प्रयागराज, Video हुआ वायरल
Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं, और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी भी अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे। सचिन मोदी ने महाकुंभ में कबीर भजन गाकर भक्तिमय माहौल में चार चांद लगा दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि सचिन मोदी ने महाकुंभ में पूरी सादगी के साथ एक सामान्य श्रद्धालु की तरह भाग लिया। उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मोदी अपने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट दोस्तों के साथ महाकुंभ की पवित्रता में पूरी तरह डूबे हुए हैं। प्रधानमंत्री के परिवार से होने के बावजूद, उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह इस मेले में हिस्सा लिया। उनका भक्ति भरा यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
गुजरात से पहुंचे श्रद्धालु, भक्ति के रंग में रमे
गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस बार प्रयागराज महाकुंभ का हिस्सा बने हैं। इन्हीं में से एक सचिन मोदी अपने दोस्तों और परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे। सचिन मोदी ‘श्रीराम सखा मंडल’ के सदस्य हैं, जो हर शनिवार अहमदाबाद और गांधीनगर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करता है। इस मंडल में डॉक्टर, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में सनसनी, लाल कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
सचिन मोदी और उनके मित्रों ने महाकुंभ में कबीर भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय माहौल में समय बिताया। श्रीराम सखा मंडल से सैकड़ों युवा जुड़े हैं, जो समाज और भक्ति के लिए सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सचिन मोदी और उनके दोस्तों की भक्ति की झलक को दर्शाता है, जो लोगों को खूब भा रहा है।