Update: इस वक्त की बड़ी खबर संसद भवन से समाने आ रही है। जहां डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। मैनपुरी से सांसद चुनी गईं हैं डिंपल यादव ने संसद में पद की शपथ ली है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर मैनपुरी में सपा की सरकार बनने जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव सोमवार को लोकसभा में सांसद (Member of parliament) सदस्य के रूप में शपथ लेंगी।
इस अवसर पर सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संसद (parliament) भवन में मौजूद रहेंगे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला डिंपल यादव को आज सुबह 11 बजे सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।
2 बार सांसद रह चुकी हैं डिंपल यादव
आपको बता दें कि सपा नेता डिंपल यादव इससे पहले भी 2 बार सांसद रह चुकी हैं। दरअसल कन्नौज से 2012 और 2014 में भी वह सपा पार्टी की साइकिल से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी।
गौरतलब है कि मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नेताजी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। डिंपल यादव ने 6 लाख 18 हजार से अधिक वोट हासिल किए। इसके साथ ही डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को लगभग सवा 3 लाख वोटों से मात दी।
ये भी पढ़े-Gujarat: लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, जानें कौन-कौन बनेंगे मंत्री