लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा में अपनी बड़ी बहन के साथ ससुराल में हो रही मारपीट को छोटी बहन बर्दाश्त नहीं कर पाई और सूचना मिलते ही पहुंच गई उसे बचाने। लेकिन इस दौरान उसके साथ बहन के पति और ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की। वहीं महिला के सिर में लोहे की रॉड मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया।
दरअसल लिसाड़ी गेट के अहमदनगर की रहने वाली तबस्सुम ने बताया कि उसकी बड़ी बहन के साथ उसका पति और ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे। तबस्सुम को जैसे ही पता लगा कि उसकी बहन के साथ मारपीट की जा रही है। तबस्सुम अपनी बहन को बचाने के लिए उसके ससुराल पहुंच गई। फिर क्या था उसकी बहन के साथ-साथ तबस्सुम की भी जमकर पिटाई की। इस दौरान तबस्सुम के सिर में लोहे की रॉड मार दी। जिससे तबस्सुम का सिर फूट गया।
तबस्सुम किसी तरह अपनी बहन के साथ जान बचाकर वहां से भागी और लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। तबस्सुम पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने तबस्सुम को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।