Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

नौचंदी मेले की मासूम गुब्बारों वाली परी को रौंद गई रफ्तार, कार की टक्कर से तोड़ा दम

नौचंदी मेले में गुब्बारे बेचने आए राजस्थान के एक परिवार की छोटी बच्ची सड़क किनारे खेलते समय कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

by Gulshan
June 25, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Meerut Nauchandi
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Nauchandi : मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने नौचंदी मेले की चहल-पहल को गमगीन कर दिया। राजस्थान से गुब्बारे और खिलौने बेचने आए खानाबदोश जयवीर की दो साल की मासूम बेटी काजल सड़क किनारे खेल रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने उसे कुचल दिया। हादसे के समय काजल अपनी दादी करणी देवी के साथ मेले के गेट के पास एक शोरूम के सामने बैठी थी।

दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल काजल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से जयवीर और उसकी पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

घटना से गुस्साए परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। कुछ ही देर में पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : CM Yogi की बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश…

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा नौचंदी थाना क्षेत्र के राघव कुंज कॉलोनी के पास हुआ, जहां पास ही नौचंदी मेला भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि काजल अपने परिवार के साथ मेले में गुब्बारे बेचने आई थी। हादसे की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और मेले जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज़ रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े करता है।

Tags: Meerut Nauchandi
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Udaipur

Udaipur में फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ बलात्कार: भारत में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

Himachal Pradesh Kullu

हिमाचल की सैंज घाटी में कुदरती आफत, जीवा नाले में उफान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist