Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मेरठ » मुस्कान ने पहले सौरभ का दिल चीरा.. फिर काटा सिर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

मुस्कान ने पहले सौरभ का दिल चीरा.. फिर काटा सिर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने सबसे पहले पति सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार किए थे।

by Akhand Pratap Singh
21/03/2025
Merrut Murder Case

Merrut Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने सबसे पहले पति सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार किए थे। इसके बाद उसने बेरहमी से उसका सिर काट दिया। यह दिल दहला देने वाली वारदात मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरापुरम में हुई थी।

पहले दिल चीर दिया.. फिर काट दिया सिर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि मुस्कान ने पहले सौरभ के दिल में चाकू घोंपा और उसके बाद उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं शव को ड्रम में डालने के लिए मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने कई टुकड़े किए थे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी इस बर्बर हत्याकांड से हैरान हैं। पुलिस की एक टीम अब इस मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश भी जा रही है, जहां हत्याकांड से जुड़े कुछ और सबूत मिलने की संभावना है।

फांसी की मांग करने वाली महिला निकली सौतेली मां

इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मुस्कान को फांसी देने की मांग करने वाली महिला उसकी असली मां नहीं बल्कि सौतेली मां निकली। इस बीच पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, दवा और शव छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ड्रम को बेचने वाले दुकानदारों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि महज 12वीं पास सौरभ लंदन कैसे गया था और वहां उसने क्या किया था। पुलिस अब तक इस केस से जुड़े कई अहम सबूत जुटा चुकी है और दर्जनों सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा चुके हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना पुलिस का लक्ष्य है।

RELATED NEWS

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

April 8, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

March 28, 2025

प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या की साजिश उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर महीनों पहले रची थी। 6 मार्च को इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को कई टुकड़ों में काटा और उसे सीमेंट से भरे एक ड्रम में छिपा दिया।

यह भी पढ़े: Saurabh murder case: सौतेली मां के बैंक खाते में भी सौरभ ने भेजे थे पैसे, पुलिस की जांच में नए खुलासे

इस हत्याकांड (Merrut Murder Case) के खुलासे के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह जिला जेल में दोनों आरोपी काफी परेशान नजर आए।

बेटी के मासूम शब्दों से हुआ हत्या का खुलासा

हत्या के बाद शव को सीमेंट से भरे ड्रम में छिपा दिया गया था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनके 6 वर्षीय पोती को इस हत्या की जानकारी थी। बच्ची ने मासूमियत से कहा, “पापा ड्रम में हैं,” जिससे यह हत्याकांड उजागर हुआ। हालांकि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि बच्ची ने मुस्कान को परिवार वालों को इस वारदात के बारे में बताते हुए सुना होगा लेकिन उसे पहले से इस हत्या की जानकारी नहीं थी।

जांच जारी.. मिले कई अहम सुराग

पुलिस अब इस मामले (Merrut Murder Case) की कड़ियों को जोड़ने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश में जांच के लिए एक टीम भेजी गई है जिससे हत्या से जुड़े कुछ और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस को पूरा भरोसा है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Related Posts

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

April 8, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

March 28, 2025
Merrut Murder Case

एक हफ्ते से कर रहे थे मर्डर की रिहर्सल.. जानिए कैसे मुस्कान और साहिल ने की हत्या की प्लानिंग

March 25, 2025
Merrut Murder Case

जेल में नशे के लिए तड़प रहा साहिल.. मुस्कान भी है बेचैन, सौरभ हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे

March 23, 2025
Merrut Murder Case

पति के 15 टुकड़े करने वाली मुस्कान की जेल में कैसे कट रही रात! बेचैनी.. आंसू और प्रेमी से अलग रहने का दर्द

March 21, 2025
Merrut Murder Case

साथ में हुई आठवी तक की पढ़ाई.. शादी के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से शुरु हुई कहानी, मुस्कान और साहिल के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?

March 20, 2025
Merrut Murder Case

मेरठ की मर्डर मिस्ट्री! भोलेनाथ की तस्वीर, तंत्र-मंत्र के निशान.. कुछ अंग्रेजी शब्द, रहस्य से भरा है साहिल का घर

March 20, 2025
Merrut Murder Case

लव मैरिज.. बेवफाई और फिर किए पति के 15 तुकड़े, मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

March 19, 2025
Next Post
Abbas Ansari Release

गैंगस्टर एक्ट में बंद अब्बास अंसारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2 साल 8 महीने बाद जेल से रिहा

Sanjay Nishad

Ghazipur : संजय निषाद का बड़ा बयान, मौलाना पर निशाना साधते हुए कहा- 'विकास की बात नहीं करते'

UP Crime

गाजीपुर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, उचौरी गांव में दो युवकों की हत्या से सनसनी

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

LATEST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India