शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Saurabh murder case: सौतेली मां के बैंक खाते में भी सौरभ ने भेजे थे पैसे, पुलिस की जांच में नए खुलासे

मेरठ के सौरभ मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि सौरभ ने सिर्फ मुस्कान ही नहीं, बल्कि उसकी सौतेली मां के बैंक अकाउंट में भी पैसे भेजे थे। पुलिस अब पैसों के इस्तेमाल की जांच में जुटी है।

by Mayank Yadav
मार्च 21, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Saurabh murder case
Share on FacebookShare on Twitter

Saurabh murder case: मेरठ के Saurabh murder case में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मुस्कान की मां कविता रस्तोगी, जो मीडिया के सामने आकर अपनी बेटी के लिए फांसी की मांग कर रही थीं, असल में मुस्कान की सौतेली मां हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ ने न सिर्फ मुस्कान के अकाउंट में पैसे भेजे थे बल्कि उसकी मां के अकाउंट में भी रकम ट्रांसफर की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि सौरभ के पास करीब 6 लाख रुपये थे, जिसमें से 1 लाख रुपये मुस्कान के खाते में गए थे। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाकी रकम कहां और कैसे इस्तेमाल हुई।

पुलिस की जांच में नए मोड़

Saurabh murder case में पुलिस लगातार नई जानकारियां जुटा रही है। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं, जो सबूत इकट्ठा कर रही हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों ने हत्या के बाद शिमला में मौज-मस्ती की थी। उनके फोन की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने हत्या के बाद किन-किन लोगों से संपर्क किया था।

RELATED NEWS

लड़की के ही पिता ने दी थी सुपारी, देखने को मिला सौरभ हत्यकांड में नया मोड़

नवम्बर 5, 2025
Saurabh Murder Case

Saurabh Murder Case : प्रेग्नेंट है मुस्कान, बेल की लगी गुहार… कोर्ट में फूट-फूट कर रोया साहिल

मई 4, 2025

सौरभ के भाई बबलू ने आरोप लगाया कि सौरभ लंदन से लाखों पाउंड लेकर आया था और इन पैसों का इस्तेमाल मुस्कान और उसके परिवार ने किया। बबलू ने बताया कि सौरभ ने मुस्कान के परिजनों के खाते में बड़ी रकम डाली थी, जिससे उन्होंने मकान और महंगे गैजेट्स खरीदे। बबलू का यह भी कहना है कि मुस्कान पहले भी फरार होकर हीरोइन बनने की कोशिश कर चुकी थी।

कैसे हुआ खौफनाक मर्डर

3 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशे की गोली देकर बेहोश किया और साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया और फिर दोनों शिमला घूमने चले गए। वहां होटल में रुककर इन्होंने मौज-मस्ती की। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

लंबे समय से चल रहा था अफेयर

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुस्कान और साहिल का अफेयर 2019 से चल रहा था। 2021 में सौरभ को इस बारे में पता चला तो उसने तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन परिवार के दबाव में तलाक नहीं हुआ। 2023 में सौरभ लंदन चला गया और फरवरी में लौटकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने आया था। 3 मार्च को पूरी योजना के साथ मुस्कान और साहिल ने उसकी हत्या कर दी।

मां ने बेटी के लिए मांगी थी फांसी

मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने पहले मीडिया के सामने आकर कहा था कि सौरभ बहुत अच्छा इंसान था और मुस्कान को उसके गुनाह की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने रोते हुए कहा था कि सौरभ उनका बहुत सम्मान करता था और मुस्कान को फांसी होनी चाहिए। लेकिन अब जब पुलिस जांच में सौतेली मां होने का राज खुला और बैंक खाते में पैसे भेजने का मामला सामने आया, तो कविता रस्तोगी भी सवालों के घेरे में आ गई हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सौरभ के पैसे का इस्तेमाल कहां-कहां और कैसे हुआ। मुस्कान और उसकी मां के बैंक खातों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में कई और खुलासे होने की संभावना है।

यहां पढ़ें: यूपी पुलिस में पश्चिमी यूपी के इस गांव का जलवा, एक साथ 21 युवा पहनेंगे वर्दी

Tags: Saurabh murder case
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

लड़की के ही पिता ने दी थी सुपारी, देखने को मिला सौरभ हत्यकांड में नया मोड़

by Kanan Verma
नवम्बर 5, 2025

पुलिस ने मंगलवार को सौरभ उर्फ सोनू हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया।पुलिस ने मामले में आरोपी पिता समेत 7...

Saurabh Murder Case

Saurabh Murder Case : प्रेग्नेंट है मुस्कान, बेल की लगी गुहार… कोर्ट में फूट-फूट कर रोया साहिल

by Gulshan
मई 4, 2025

Saurabh Murder Case : मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत...

UP News : मेरठ की मुस्कान ने जेल में किया ‘खेला’, स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ ही कातिल हसीना को मिल गई संगीता

UP News : मेरठ की मुस्कान ने जेल में किया ‘खेला’, स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ ही कातिल हसीना को मिल गई संगीता

by Vinod
अप्रैल 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पति सौरभ की हत्यारिन मुस्कान फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। कातिल हसीना प्रेग्नेंट है। ऐसे में...

Saurabh Murder Case

मेरठ जेल पहुंचे सांसद अरुण गोविल, साहिल-मुस्कान को दी ‘रामायण’, जानिए कैसा रहा दोनों का रिएक्शन

by Gulshan
मार्च 30, 2025

Saurabh Murder Case : मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपित मुस्कान और साहिल अब अपने जीवन को एक नई...

Next Post
Tiger poaching News

Tiger poaching News: बाघों का अवैध शिकार... तकनीक के जाल में फंसी सुरक्षा व्यवस्था

Kasganj News

एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन में मारा छापा, 25 हजार की रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist