Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मेरठ » मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राएं लापता, स्कूल प्रशासन और बीएसए पर लापरवाही के आरोप

मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राएं लापता, स्कूल प्रशासन और बीएसए पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राओं के लापता होने की सनसनीखेज घटना ने प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Akhand Pratap Singh
04/04/2025
Merrut News

Merrut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राओं के लापता होने की सनसनीखेज घटना ने प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कक्षा 7 की ये तीनों छात्राएं गुरुवार सुबह से स्कूल से गायब हैं और इस मामले में स्कूल प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी पर लापरवाही का आरोप लगा है। देर रात तक चली जांच के बाद भी छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस ने विद्यालय के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

सुबह से लापता.. शाम तक छुपाया गया मामला

जानकारी के अनुसार तीनों छात्राएं गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास स्कूल से लापता हो गईं। स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी उसी समय हो गई थी लेकिन प्रिंसिपल और बीएसए आशा चौधरी ने इस मामले को देर शाम तक जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से छुपाए रखा। शाम को जब छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और उनकी जानकारी मांगी तो स्कूल प्रशासन ने टालमटोल शुरू कर दी। इससे नाराज परिजनों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बीएसए आशा चौधरी ने रात 9 बजे स्कूल पहुंचने के बाद भी उनके साथ अभद्रता की और उन्हें स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।

RELATED NEWS

Merrut News

मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल.. मामा राहुल ने भांजी आसमा की हेलीकॉप्टर से कराई शाही विदाई

April 11, 2025
Merrut

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, दो गाड़ी से ज्यादा बरामद हुई ब्रांडेड शराब

April 8, 2025

बजरंग दल की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन

हंगामे की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने बजरंग दल के स्थानीय नेताओं से संपर्क किया जिन्होंने तुरंत जिला प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को मौके पर भेजा गया। रात करीब 10 बजे जिला अधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी स्कूल पहुंच गए। दोनों अधिकारी सुबह 3 बजे तक स्कूल में मौजूद रहे और स्कूल प्रशासन, अन्य छात्राओं और स्टाफ से पूछताछ की।

शिक्षिका की भूमिका पर सवाल.. सीसीटीवी फुटेज गायब

जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे, और फुटेज भी गायब पाई गई। परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षिका की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि शिक्षिका की लापरवाही के चलते यह घटना हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटियां पहले भी स्कूल परिसर में बाहरी लोगों के आने-जाने की शिकायत कर चुकी थीं। जांच में यह भी पता चला कि स्कूल की पिछली दीवार टूटी हुई थी, जिसके जरिए छात्राएं बाहर निकल सकती हैं।

बीएसए पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

बीएसए आशा चौधरी पर इस मामले (Merrut News) को 8 से 10 घंटे तक दबाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते सूचना दी गई होती तो शायद उनकी बेटियों का पता लगाया जा सकता था। बीएसए पर पहले भी कई बार लापरवाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं लेकिन इस बार मामला तीन मासूम छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण लोगों में गुस्सा और आक्रोश है।

यह भी पढ़े: मेरठ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, 14 दिन की बढ़ी न्यायिक हिरासत

पुलिस ने शुरू की तलाश.. मोबाइल लोकेशन से उम्मीद

पुलिस ने देर रात से ही छात्राओं (Merrut News) की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लापता छात्राओं में से एक के पास मोबाइल फोन था जिसके आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने स्कूल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

परिजनों में आक्रोश.. प्रशासन पर दबाव

छात्राओं के लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे स्कूल प्रशासन और बीएसए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन पर जल्द से जल्द छात्राओं को ढूंढने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

अधिकारियों ने नहीं दी जानकारी

जांच में शामिल डीएम और एसएसपी (Merrut News) ने देर रात तक स्कूल में रहकर मामले की गहन पड़ताल की लेकिन अभी तक मीडिया को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीमें छात्राओं की तलाश में जुटी हुई हैं।

स्कूलों में सुरक्षा पर सवाल

यह घटना एक बार फिर स्कूलों, खासकर आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। टूटे हुए सीसीटीवी कैमरे, स्कूल परिसर की टूटी दीवार और बाहरी लोगों की आवाजाही जैसे मुद्दे स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। जांच और तलाशी अभियान जारी है लेकिन तीन मासूम छात्राओं के लापता होने से मेरठ में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

Merrut News

मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल.. मामा राहुल ने भांजी आसमा की हेलीकॉप्टर से कराई शाही विदाई

April 11, 2025
Merrut

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, दो गाड़ी से ज्यादा बरामद हुई ब्रांडेड शराब

April 8, 2025
Merrut News

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की तीनों छात्राएं सकुशल बरामद, वार्डन समेत दो कर्मचारी बर्खास्त

April 5, 2025
Dhirendra Shastri

‘अच्छा हुआ मैंने शादी नहीं की..’ सौरभ मर्डर केस में नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल

March 27, 2025
Merrut News

Merrut News: 8 साल की मासूम की गोली मारकर हत्या, भाई को मारने आए हमलावरों ने ली बच्ची की जान

December 2, 2024
Next Post
UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. 4 अप्रैल को 23 जिलों में बारिश की संभावना, अब मिलेगी गर्मी से राहत !

Manoj Kumar Death

Manoj Kumar Death : जब मनोज कुमार ने इंदिरा सरकार को दिया था कानूनी चैलेंज, जानिए क्या रहा था अंजाम?

कीवी को सुपरफूड क्यों माना जाता है?इसको छीलकर खाना चाहिए  या बिना छीले, जानिए दोनों का फर्क

कीवी को सुपरफूड क्यों माना जाता है?इसको छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले, जानिए दोनों का फर्क

POPULAR POST

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026

LATEST

Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India