मुंबई पुणे हाईवे पर बीती रात एक बेहद ही भयानक सड़क हादसा हुआ है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर दिखा और एक कार ने दूसरे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात तकरीबन 11 बजे के आसपास हुई है। यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली इलाके की है, जहां एक एर्टिगा कार को एक दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मारी दी है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताएं जा रहे है। वहीं घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी।
वहीं फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस इस बात ती तफ्तीश में भी जुटी हुई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? साथ ही कहीं ड्राइवर नशे की हालत में तो नहीं था। अस्पताल में भर्ती घायलों से भी पुलिस बात करेगी।