Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

7 सेकंड में हार्ट डिजीज का करेगा पहचान, 14 साल के सिद्धार्थ नंदयाला ने बनाया AI-पावर्ड ‘CircadiaV’ ऐप

आंध्र प्रदेश के 14 साल के एनआरआई छात्र सिद्धार्थ नंदयाला ने मेडिकल टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 'CircadiaV' नाम का एक AI-पावर्ड ऐप बनाया है जो सिर्फ 7 सेकंड में हार्ट डिजीज का पता लगा सकता है।

by Akhand Pratap Singh
March 21, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
CircadiaV
Share on FacebookShare on Twitter

आंध्र प्रदेश के 14 साल के एनआरआई छात्र सिद्धार्थ नंदयाला ने मेडिकल टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ‘CircadiaV’ नाम का एक AI-पावर्ड ऐप बनाया है जो सिर्फ 7 सेकंड में हार्ट डिजीज का पता लगा सकता है। इस तकनीकी सफलता पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाकर सराहा और उनके इनोवेशन की प्रशंसा की।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की सिद्धार्थ की तारीफ

RELATED NEWS

No Content Available

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सिद्धार्थ की सराहना करते हुए लिखा कि इस 14 साल के लड़के ने हार्ट से जुड़ी समस्याओं का पता लगाना आसान बना दिया है! मुझे डलास के एक युवा AI उत्साही सिद्धार्थ नंदयाला से मिलकर बेहद खुशी हुई जो दुनिया के सबसे कम उम्र के AI-प्रमाणित पेशेवर हैं और उन्होंने Oracle और ARM से प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।

कैसे काम करता है ‘CircadiaV’ ऐप?

‘CircadiaV’ एक AI- पावर्ड मेडिकल ऐप है जो स्मार्टफोन के जरिए हार्ट साउंड रिकॉर्डिंग का उपयोग करके पहले फेज में ही हृदय रोगों का पता लगा सकता है। यह एप्लिकेशन हार्ट बीट के पैटर्न और अन्य संकेतों का विश्लेषण करके तेजी से सटीक रिपोर्ट दे देता है।

यह भी पढ़े: UP Driving License: यूपी में घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सिर्फ 30 रुपये में – जानें पूरी प्रक्रिया

अमेरिका और भारत में हो चुका है सफल परीक्षण

15,000 से अधिक अमेरिकी मरीजों और 700 भारतीय मरीजों पर इस ऐप का ट्रायल किया जा चुका है। 96% से अधिक सटीकता के साथ यह एप्लिकेशन डॉक्टरों और मरीजों की मदद कर सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें दिल की बीमारियों का पारिवारिक इतिहास है या जो किसी तरह के लक्षण अनुभव कर रहे हैं।

हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद

सिद्धार्थ द्वारा विकसित यह ऐप हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। जिन लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य को लेकर चिंता है वे सिर्फ स्मार्टफोन के माध्यम से अपनी हार्ट कंडीशन को चेक कर सकते हैं। इससे न केवल दिल की बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा बल्कि उपचार में भी तेजी आएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव

सिद्धार्थ नंदयाला का उद्देश्य मेडिकल टेक्नोलॉजी के माध्यम से लाखों लोगों की जान बचाना है। उनके इस इनोवेशन से दिल की बीमारियों की जल्दी पहचान संभव होगी जिससे मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में मेडिकल टेक्नोलॉजी को एक नई दिशा मिल सकती है।

Tags: CircadiaV
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
IPL 2025

मिंज से लेकर वैभव तक, ये आठ युवा क्रिकेटर्स हैं IPL में स्टार बनने के लिए तैयार

Amit Shah

Amit Shah News: "31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा"... अमित शाह का बड़ा ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist