Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कौन है वह 8 व्यक्ति, जिनकी आयु 20 से 28 लाख वर्ष के पार, सभी चिंरजीवी आज भी हमारे बीच में हैं मौजूद

कौन है वह 8 व्यक्ति, जिनकी आयु 20 से 28 लाख वर्ष के पार, सभी चिंरजीवी आज भी हमारे बीच में हैं मौजूद

Religious Story: हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार पृथ्वी पर ऐसे 8 चिरंजीवी मौजूद हैं जिसका अंत कभी नहीं होगा।

by Vinod
27/01/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार पृथ्वी पर ऐसे 8 चिरंजीवी मौजूद हैं जिसका अंत कभी नहीं होगा। इनसें से कुछ को भगवान ने अमर होने का वरदान दिया है तो कुछ ऐसे भी है, जो श्राप के कारण अमर हो गए हैं। जानकार बताते हैं कि चिरंजीवी उसे कहा जाता है जो अमर होता है। अर्थात जिनका कभी अंत नहीं होता। ये आठों चिंरजीवी त्रेतायुग, द्धावर युग और कलयुग में अब भी इसी धरा पर हैं और इंसानों की रक्षा करते हैं। जानकार बताते हैं कि जब भगवान कल्कि का अवतार होगा, तब ये चिंरजीवी भगवान कल्कि के साथ मिलकर अधर्म का अंत करेंगे।

हनुमान जी हैं चिंरजीवी

भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी महाराज को अमरत्व का वरदान प्राप्त है। जब प्रभु श्री राम अपनी लीला समाप्त कर अयोध्या छोड़ बैकुण्ठ पधारने लगे तब हनुमान जी ने पृथ्वी पर ही रुकने की इच्छा व्यक्त की। तब भगवान श्री राम ने उन्हें वरदान देते हुए कहा था कि जबतक धरती पर मेरा नाम रहेगा तब तक आप भी पृथ्वी पर विराजमान रहेगे। उसके बाद प्रलय के उपरांत जब धरती का सृजन होगा तब आप आचार्य रूप में भक्ति का प्रचार-प्रसार करेंगे। रामायण से लेकर महाभारत तक हनुमान जी ने अनेको अनेक लीलाएं की। हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार बताया जाता है। जानकार बताते हैं कि हनुमान जी हर 41 वर्ष के बाद श्रीलंका के एक समुदाय को दर्शन देते हैं। इसके साक्ष्य भी समुदाय के लोगों के पास हैं।

दैत्यराज बलि भी अमर

दैत्यराज बलि ने अपने बल एवं पराक्रम से देवताओं को हराकर समस्त लोको पर अपना अधिकार जमा लिया था। देवताओं ने बलि के प्रकोप से बचने के लिए भगवान श्रीहरि के दरवार पर जाकर विनती की। तब भगवान ने बामन अवतार धारण कर राजा बलि से भिक्षा में उसका सर्वस्व हर लिया था। बलि ने भी अपना सर्वस्व बालक बामन पर खुशी खुशी न्यौछावर कर दिया था। जिससे खुश होकर भगवान श्रीहरि ने उसे अनंत काल के लिए पाताल लोक का राजा नियुक्त किया था और आज भी ऐसी मान्यता है कि राजा बलि पाताल पर राज कर रहे हैं। प्रतिवर्ष चार माह के लिए भगवान बैकुण्ठ छोड़ राजा बलि को दर्शन देने स्वय पाताल पधारते हैं। जानकार बताते हैं कि बलि अब भी इसी धरती पर हैं और धर्म की रक्षा कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

June 16, 2026
केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

July 14, 2025

भगवान परशुराम जी भी चिंरजीवी

श्रीहरि विष्णु के छठवें अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम को अमरत्व का वरदान प्राप्त है। जिस दिन इनका जन्म हुआ था यानि वैसाख शुक्ल तृतीया को भी इनके कारण अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। वैसे तो इनका नाम राम था परंतु भगवान शिव ने इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें एक फरसा दिया था जो सदैव इनके साथ ही रहता है। जिसके कारण इनका नाम भी परशुराम पड़ा। भगवान परशुराम के प्राकट्य का काल तो पता नहीं परंतु सतयुग, द्वापरयुग एवं त्रेतायुग तीनो ही युगों में भगवान परशुराम का वर्णन मिलता है। भगवान परशुराम अत्यंत बलवान थे और इन्होने 21 बार धरती को क्षत्रियहीन किया था। जानकार बताते हैं कि द्धावर युग में भगवान परशुराम ने करण समेत कई योद्धाओं को युद्ध कला सिखाई थी।

जिंदा हैं रावण के भाई विभीषण

लंकापति रावण के छोटे भाई और राम भक्त विभीषण को भी अमरत्व का वरदान प्राप्त है। राम-रावण युद्ध में सत्य का साथ देने वाले महाराज विभीषण ने अपने भाई को छोड़ भगवान श्री राम के पाव पकड़े। जिसके परिणामवश रावण का अंत कर भगवान श्री राम ने खुद लंका पर आधिपत्य ना जमा कर महाराज विभीषण को लंका का राजा बनाया और धर्म-शास्त्रों का अनुसरण करने का आदेश दिया। रावण की मौत के बाद विभीषण सैकड़ों सालों तक लंका में राज किया। कहा जाता है कि वह श्रीलंका स्थित गुफाओं में तपस्या करते हैं। विभीषण के बारे में जानकार बताते हैं कि उन्हें 50 बरस पहले कोटा में उन्हें देखा गया था। कोटा में विभीषण का मंदिर है, जिसे करीब 5000 साल प्राचीन बताया जाता है।

वेद व्यास जी भी अमर

भगवान श्रीहरि के अंश कहे जाने वाले महर्षि वेद व्यास जी ने श्रीमदभगवद महापुराण समेत अनेकों अनेक ग्रन्थ उदभासित किये। सांवले रंग के होने के कारण और समुन्द्र के बीच एक द्वीप पर जन्म होने के कारण उन्हें इन्हें ‘कृष्ण द्वैपायन’ के नाम से भी जाना जाता है। यह महर्षि पाराशर एवं माता सत्यवती के पुत्र थे, और श्री शुकदेव जी महाराज के पिता थे। आज भी वेदव्यास जी द्वारा कृत भगवदपुराण समस्त सृष्टि में पूजा जाता है। क्योकि भगवान कृष्ण ने अपनी लीला समाप्ति के समय बैकुण्ठ जाने से पहले अपने स्वरूप को भगवद जी में विराजमान कराया था।

अमर है अश्वत्थामा

गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को श्राप वश अमरत्व मिला था। इनके माथे पर अमरमणि शोभायमान थी जिसे अर्जुन द्वारा दंडवश निकाल लिया गया था। भगवान श्री कृष्ण ने ही उन्हें अनंत काल तक भटकने का श्राप दिया था। जिसके कारण अश्वत्थामा आज भी धरती पर इधर उधर भटक रहे हैं। और अपने किए की सजा भोग रहे हैं। आज भी कुरुक्षेत्र आदि स्थानों पर अश्वत्थामा को देखें जाने के दावे किये जाते हैं, परंतु उन दांवों को साबित करने वाला कोई सबूत आजतक सामने नहीं आपाया है। अश्वत्थामा के बारे में दावा किया जाता है कि वह कानपुर स्थित शिवराजपुर में अब भी निवास करते हैं। भोर पहर भगवान शिव की अराधना करते हैं। अश्वत्थामा के देखे जाने के दावे भी किए गए हैं।

चिंरजीवी हैं कृपाचार्य

कृपाचार्य कौरवों एवं पाण्डवों दोनों के गुरु थे। वे महर्षि गौतम शरद्वान के पुत्र थे। वे अश्वत्थामा के मामा थे क्योंकि उनकी बहन कृपी का विवाह द्रोणाचार्य से हुआ था। कृपाचार्य उन तीन गणमान्य व्यक्तियों में से एक थे जिन्हें भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप के दर्शन प्राप्त हुए। वे सप्तऋषियों में से एक माने जाते है और महाभारत युद्ध में अपनी निष्पक्षता के चलते प्रचलित थे। उन्होंने दुर्योधन को पांडवो से सन्धि करने के लिए बहुत समझाया था परंतु दुष्ट दुर्योधन ने इनकी बात भी नहीं मानी। इन्ही कारणों से उन्होंने अमरत्व का वरदान भी प्राप्त किया।

ऋषि मार्कंडेय भी अमर हैं

ऋषि मार्कंडेय भी 8 चिरंजीवियों में से एक हैं। वह भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। शिव के अत्यंत शक्तिशाली महामृत्यंज्य मंत्र की रचना भी ऋषि मार्कंडेय ने की थी। वह अल्पायु लेकर जन्मे थे। लेकिन यमराज से उनके प्राणों की रक्षा करने के लिए स्वयं भगवान शिव अवतरित हुए। साथ ही महादेव ने ही उन्हें अमरता का वरदान भी दिया। ऋषि मार्कंडेय अब भी धरती पर हैं और मावनता और धर्म की रक्षा कर रहे हैं।

करीब 28 लाख वर्ष

हिंदू धर्म में चार युग हैं। जिसमें सबसे पहले सतयुग आता है। फिर त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग। शस्त्रों के अनुसार वर्तमान काल कलयुग का चल रहा है। चारों युगों में से सबसे पहला युग यानी सतयुग युग की अवधि लगभग 17 लाख 28 हजार वर्ष बताई गई है। सतयुग के बाद त्रेतायुग का शुरुआत होती है। शास्त्रों में इस युग की अवधि लगभग 12 लाख 28 हजार मानी गई है। फिर आता है द्वापर युग। द्वापर युग की अवधि लगभग 8 लाख 64 हजार है। कलयुग की अवधि तीनों युगों में सबसे कम यानी 4 लाख 32 हजार वर्ष है। फिलहाल कलयुग अपने पांच हजार आयु पूरी कर चुका है। ऐसे में चारों युगों की गणना करें तो करीब 28 लाख वर्ष होती है।

 

 

Related Posts

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

June 16, 2026
केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

July 14, 2025
कलयुग में इस स्थान पर निवास करते हैं बजरंगबली, जानिए किन लोगों ने किए पवनपुत्र के साक्षात् दर्शन

कलयुग में इस स्थान पर निवास करते हैं बजरंगबली, जानिए किन लोगों ने किए पवनपुत्र के साक्षात् दर्शन

March 19, 2025
मरा नहीं बल्कि अब भी जिंदा है रावण का ये भाई, जानिए कितने वर्ष हुई उम्र और कहां पर कर रहा तपस्या

मरा नहीं बल्कि अब भी जिंदा है रावण का ये भाई, जानिए कितने वर्ष हुई उम्र और कहां पर कर रहा तपस्या

January 25, 2025
41,000 वर्ष की आयु में रावण का हुआ था वध, जानिए तब भगवान श्रीराम की कितनी थी उम्र

41,000 वर्ष की आयु में रावण का हुआ था वध, जानिए तब भगवान श्रीराम की कितनी थी उम्र

January 14, 2025
इतने वर्ष पहले भारत में 2 लाख साल तक जीते थे मनुष्य, लंबी आयु के रहस्य को जानकार आप हो जाएंगे हैरान

इतने वर्ष पहले भारत में 2 लाख साल तक जीते थे मनुष्य, लंबी आयु के रहस्य को जानकार आप हो जाएंगे हैरान

January 14, 2025
OP Rajbhar

Hanuman ji remark: ओम-प्रकाश राजभर का फिर विवादित बयान… हनुमानजी को बताया राजभर, मचा बवाल

December 28, 2024
आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आखिर कौन है ‘वो’ किसके कारण यहां सरहद पर बटे प्रभु राम, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

December 2, 2024

मुस्लिम, ईसाई और कम्युनिस्ट तंत्र पर फिल्में बने तो बवाल हो जाए… आदिपुरुष को लेकर बोले शंकराचार्य स्वामी

June 24, 2023

छत्तीसगढ़ में बैन हो सकती है आदिपुरूष, सीएम बघेल बोले- भगवान राम का अपमान नही सहा जाएगा..

June 17, 2023
Next Post
मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

समान नागरिक संहिता की उत्तराखंड में पहल, होंगे कई कानूनी बदलाव

समान नागरिक संहिता की उत्तराखंड में पहल, होंगे कई कानूनी बदलाव

उत्तराखंड में 12ः30 मिनट से लागू हो जाएगा UCC, हालाला, बहुविवाह प्रथा पर रोक के साथ जानें और क्या-क्या बदलेगा

उत्तराखंड में 12ः30 मिनट से लागू हो जाएगा UCC, हालाला, बहुविवाह प्रथा पर रोक के साथ जानें और क्या-क्या बदलेगा

POPULAR POST

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India