Tuesday, November 3, 2026 9:09 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » public service guarantee scheme » Ahmedabad Blast 2008: विशेष अदालत का जजमेंट 38 दोषी मौत की सजा के लायक, दोषियों का समाज में रहना ‘आदमखोर तेंदुए’ को खुला छोड़ने के समान

Ahmedabad Blast 2008: विशेष अदालत का जजमेंट 38 दोषी मौत की सजा के लायक, दोषियों का समाज में रहना ‘आदमखोर तेंदुए’ को खुला छोड़ने के समान

by Zeeshan Farooqui
20/02/2022

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए 18 सिलसिलेवार बम धमाकों पर विशेष अदालत ने कहा है कि 38 दोषी मौत की सजा के लायक हैं क्योंकि ऐसे लोगों का समाज में रहना ‘आदमखोर तेंदुए’ को खुला छोड़ने के समान है जो कि बिना परवाह किए निर्दोष लोगों को मारता है। वो ये नहीं सोचता है कि वह बच्चे हैं, युवा हैं, बुजुर्ग हैं या किस जाति या समुदाय के हैं।

मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश ए आर पटेल ने अपने आदेश में कहा, “दोषियों ने एक शांतिपूर्ण समाज में अशांति उत्पन्न की और यहां रहते हुए राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया। उनका संवैधानिक तरीके से चुनी गई केंद्र और गुजरात सरकार के प्रति कोई सम्मान नहीं है और इनमें से कुछ सरकार और न्यायपालिका में नहीं बल्कि केवल अल्लाह में भरोसा करते हैं।”

बता दें कि इस मामले की सुनवाई करते हुए एक विशेष अदालत ने जुलाई 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 56 लोगों की मौत के सिलसिले में 38 को मौत की सजा और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मृत्युदंड पाने वालों में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के 5 निवासी शामिल हैं। इसी जिले के एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

RELATED NEWS

No Content Available

इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह पहली बार है जब देश में किसी अदालत ने एक बार में सबसे ज्यादा दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने 38 दोषियों के बारे में कहा, ‘देश और उसके लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए ऐसी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों के लिए मौत की सजा ही एकमात्र विकल्प है।’ 11 अन्य दोषियों को उनके जीवन के अंत तक उम्रकैद की सजा सुनाते हुए, अदालत ने कहा कि उनका अपराध मुख्य साजिशकर्ताओं की तुलना में कम गंभीर था।

अदालत ने कहा, “उन्होंने मुख्य साजिशकर्ताओं के साथ साजिश में हिस्सा लिया और गुजरात के हलोल-पावागढ़ और केरल के वाघमोन में जंगलों में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों में अपनी मर्जी से भाग लिया, लेकिन इस अपराध में उनकी भूमिका में मौत की सजा नहीं है।” अदालत ने आगे कहा कि “लेकिन, अगर उन्हें अंतिम सांस तक कारावास से कम कुछ मिलता है तो ये दोषी फिर से इसी तरह के अपराध करेंगे और दूसरों की मदद करेंगे यह भी निश्चित है।”

2008 में अहमदाबाद में सिलसिलेवार धमाके हुए

अहमदाबाद में आज से लगभग 14 साल पहले 2008 में सिलसिलेवार धमाके हुए थे। 70 मिनट में 21 सीरियल बम ब्लास्ट से पूरा अहमदाबाद दहल गया था। इस ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। ब्लास्ट के मामले में 77 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा था। बीती 8 फरवरी को अदालत ने मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया और 28 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। अदालत ने 14 साल से अधिक पुराने मामले में पिछले साल सितंबर में ही सुनवाई खत्म कर दी थी। धमाकों के कुछ दिनों बाद पुलिस ने सूरत के अलग-अलग हिस्सों से बम बरामद किए थे, जिसके बाद अहमदाबाद में 20 और सूरत में 15 यानी कुल 35 FIR दर्ज की गई थी।

Related Posts

No Content Available
Next Post

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बुलडोजर पर कसा तंज, कहा-" क्या लखीमपुर में भी चलेगा बुलडोजर"

UP Election 2022: करहल में मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया, सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से की संज्ञान लेने की अपील

राजस्थान के कोटा में दर्दनाक सड़क हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति कोविंद व सीएम गहलोत ने जताया गहरा दुख

POPULAR POST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

November 3, 2026
Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

November 3, 2026
Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

November 3, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India