बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बुलडोजर पर कसा तंज, कहा-” क्या लखीमपुर में भी चलेगा बुलडोजर”

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 20, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में तीसरे दौर का मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर कुल 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज EVM में कैद हो जाएगा। इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। आज प्रदेश के तीसरे चरण में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, एसपी सिंह बघेल, लुईस खुर्शीद, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय और पूर्व आईपीएस असीम अरुण की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

वही मतदान करने के बाद सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा सुप्रीमों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “बीजेपी महिला कॉन्स्टेबल की मौत पर चुप है, आगरा में युवक के अपहरण पर भी चुप है, जो दर्शाता है कि बीजेपी कानून के मोर्चे पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है।”

RELATED NEWS

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

सपा सुप्रीमों ने कहा, “देश के बैंकों का पैसा लेकर जो लोग भागे है उनकी तस्वीरें किसके साथ है? आज जब मैं अखबार उठाकर देखता हूं तो देश का बड़ा अखबार उन्हें (सीएम योगी आदित्यनाथ) योगी ना लिखकर “बुलडोजर बाबा” लिखता है, इस पर उन्हें (सीएम योगी) खुश होना चाहिए या तकलीफ होनी चाहिए।” साथ ही सपा सुप्रीमों ने पूछा “अगर बुलडोजर मेंटेनेंस में है तो क्या ठीक होने के बाद मंत्री पुत्र जिसने किसानों पर जीप चढ़ाई थी, क्या बुलडोजर उधर जाएगा या नहीं जायेगा? बुलडोजर लखीमपुर जायेगा या नहीं जायेगा।”

उन्होंने कहा, “एक माफिया जो क्रिकेट खेल रहे थे, जिन पर 25000 हजार का इनाम है, क्या वही बुलडोजर उधर जायेगा या नहीं जायेगा?” इस दौरान अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने बनारस की जेल में जाकर माफियों के साथ जेल में चाय-नाश्ता करते हुए 3 घंटे गुजारे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव संग सैफई में मतदान किया। मतदान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शुरूआती दो चरणों में समाजवादी पार्टी ने शतक बना लिया है। सूबे से बीजेपी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा योगी जी ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को थाम दिया है। लिहाजा, यूपी की जनता बदलाव चाहती है। वहीं, किसानों की बात करते हुए अखिलेश बोले कि यूपी का किसान बीजेपी को माफ नहीं करेगा।

Tags: Akhilesh Yadavakhilesh yadav in karhalakhilesh yadav in mainpuriakhilesh yadav latest newsakhilesh yadav news of the daybulldozer baba
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Next Post

UP Election 2022: करहल में मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया, सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से की संज्ञान लेने की अपील

राजस्थान के कोटा में दर्दनाक सड़क हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति कोविंद व सीएम गहलोत ने जताया गहरा दुख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist