Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

AC maintenance tips: एसी चलाने से पहले कर ले यह काम, वरना लापरवाही से हो सकता है बड़ा धमाका

सर्दियों के बाद एसी चालू करने से पहले सर्विस करवाना, फिल्टर साफ करना और बिजली कनेक्शन जांचना बेहद जरूरी है। बिना सफाई और जांच के एसी चालू करने से मशीन को नुकसान हो सकता है, आग लगने का खतरा बढ़ सकता है

by Ahmed Naseem
February 10, 2025
in राष्ट्रीय
AC maintenance tips
Share on FacebookShare on Twitter

AC maintenance tips: फरवरी का महीना आते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कुछ घरों में पंखे चलने लगे हैं, तो कुछ लोग एसी तक चला रहे हैं। लेकिन सर्दीभर बंद पड़ा एसी सीधे चालू कर देना ठीक नहीं होता। इससे न केवल एसी को नुकसान हो सकता है, बल्कि आग लगने या विस्फोट जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें तो एसी को बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि सर्दियों के बाद एसी चालू करने से पहले क्या-क्या करना जरूरी है।

सर्विसिंग जरूर करवाएं

अगर आपका एसी सर्दियों में कई महीनों तक बंद पड़ा रहा है, तो उसे सर्विस करवाना सबसे जरूरी होता है। लंबे समय तक बंद रहने से एसी की कई हिस्सों में धूल जम जाती है, जिससे मशीन खराब हो सकती है।अगर संभव हो तो किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन को बुलाकर ही एसी चालू करें। अगर कोई समस्या आती है, तो वह तुरंत उसे ठीक कर सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

फिल्टर की सफाई करना न भूलें

एसी के एयर फिल्टर में गंदगी जमा हो जाती है। अगर बिना साफ किए उसे चालू किया जाए, तो गंदी हवा कमरे में फैलेगी और एसी की कूलिंग भी खराब हो जाएगी।एसी का फिल्टर निकालकर अच्छी तरह साफ कर लें।जरूरत पड़े तो हल्के गीले कपड़े से भी सफाई कर सकते हैं।कुछ हाई-टेक एसी में सेल्फ-क्लीनिंग का ऑप्शन भी होता है, तो उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिजली कनेक्शन जरूर चेक करें

लंबे समय तक बंद रहने से बिजली का कनेक्शन ढीला या खराब हो सकता है। कई बार तारों में नमी आने से भी दिक्कत हो सकती है।

प्लग और स्विच को ध्यान से जांच लें

कहीं चिंगारी या जलने की बदबू तो नहीं आ रही, इसका भी ध्यान रखें।अगर कनेक्शन में कोई भी समस्या हो, तो पहले इलेक्ट्रीशियन से ठीक करवा लें।

आउटडोर यूनिट की सफाई जरूरी

अगर आपका एसी स्प्लिट यूनिट है, तो उसका बाहर वाला हिस्सा (आउटडोर यूनिट) भी साफ करना जरूरी है।लंबे समय तक बंद रहने से इसमें धूल मिट्टी जम जाती है।अगर इसे बिना साफ किए चला देंगे, तो कूलिंग में दिक्कत आ सकती है।पंखे और यूनिट के चारों तरफ जमी धूल को अच्छी तरह से हटा लें।

Tags: AC maintenance tipsair conditioner cleaningsummer preparation
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
Health tips: खाने को खूबसूरत और सेहत को मजबूत बनाती है हल्दी,जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Health tips: खाने को खूबसूरत और सेहत को मजबूत बनाती है हल्दी,जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia : संसद में गूंजा रणवीर इलाहाबादिया विवाद! अश्लील टिप्पणी पर संसदीय समिति भेजेगी नोटिस!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist