बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Amit Shah का बड़ा बयान: “स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा” – विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार गृहमंत्री अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी। शाह ने कहा कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया और विपक्ष के नजरबंदी के आरोपों को खारिज किया।

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Amit Shah
Share on FacebookShare on Twitter

Amit Shah interview: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोमवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। शाह ने स्पष्ट किया कि धनखड़ के इस्तीफे में कोई राजनीतिक दबाव शामिल नहीं है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे नजरबंदी के आरोपों को भी गृहमंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर “अनावश्यक बखेड़ा खड़ा करने” की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि धनखड़ ने अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया है।

#WATCH | On opposition raising questions about the resignation of former VP Jagdeep Dhankhar, Union HM Amit Shah says, "…'Baat ka batangad nahi banana chahiye' (don't make a fuss about it). Dhankhar ji was on a constitutional post and during his tenure, he did good work… pic.twitter.com/jJGRMogynf

— ANI (@ANI) August 25, 2025

RELATED NEWS

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

जून 29, 2026

स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा: अमित शाह ने दी सफाई

Amit Shah ने कहा, “धनखड़ साहब का इस्तीफा अपने आप में स्पष्ट है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा और प्रधानमंत्री, मंत्रियों तथा सरकार के अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।” Amit Shah ने विपक्ष की उस थ्योरी को भी खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि धनखड़ को सरकार ने जबरन चुप करा दिया है। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक पद की गरिमा से खिलवाड़ है और ऐसे बयानों से जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है।

नजरबंदी के आरोपों पर गृहमंत्री का पलटवार

जब Amit Shah से पूछा गया कि क्या जगदीप धनखड़ को उनके घर में नजरबंद किया गया है, तो उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “सच और झूठ की व्याख्या केवल विपक्ष के बयानों पर आधारित नहीं हो सकती। विपक्ष इस मामले को लेकर अनावश्यक हंगामा कर रहा है। जगदीप धनखड़ ने निजी स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है, इसमें और कुछ नहीं है।”

विपक्ष के सवाल और राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि इतिहास में पहली बार किसी उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के साथ-साथ “उन्हें चुप कराने” की बातें सामने आ रही हैं। वहीं, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 20 अगस्त को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “हम मध्यकालीन काल में लौट गए हैं। यहां राजा अपनी मर्जी से किसी को भी हटा देता है। लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल दी गई है।”

इस्तीफे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही

21 जुलाई को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा था कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अब अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना चाहते हैं। इस्तीफे के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण उच्च सदन की कार्यवाही संभाल रहे हैं।

मुझे मिटा पाना आसान नहीं… पूजा पाल का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोलीं – ‘माफ‍िया का नाम लिया, पार्टी से निकाल दिया’

Tags: amit shah
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

by Kanan Verma
दिसम्बर 10, 2025

Rahul vs Shah in LS: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के...

नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

Amit Shah on Naxalism : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दृढ़...

Next Post
UP Roadways

UP Roadways ने दी बागेश्वर धाम जाने वालों को बड़ी राहत, प्रयागराज से नई बस सेवा शुरू

UP RERA

UP RERA ने रियल एस्टेट में कड़ा कदम उठाया, रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के विज्ञापनों में पारदर्शिता अनिवार्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist