Saturday, November 21, 2026 6:06 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » किस देश की है अराकान आर्मी, जिसने बांग्लदेश की 271 किमी भूमि कब्जाई, 30000 कमांडो की चढ़ाई से घबराई ‘यूनुस एंड ‘कंपनी’

किस देश की है अराकान आर्मी, जिसने बांग्लदेश की 271 किमी भूमि कब्जाई, 30000 कमांडो की चढ़ाई से घबराई ‘यूनुस एंड ‘कंपनी’

अराकान सेना के कमांडो ने बांग्लादेश की 271 किमी जमीन पर किया कब्जा, टारगेट पर है चढगांव, खौफ में आई यूनुस की सरकार।

by Vinod
17/12/2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 16 दिसंबर 1971 को इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कब्जे से बांग्लादेश को मुक्त कराकर दुनिया में नए देश का उदय किए था। दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर भी बांग्लादेश की धरती पर हुआ। जहां पाकिस्तान सेना के 93 हजार जवानों ने हथियार डाले थे। लेकिन 54 साल बाद, यह पड़ोसी देश अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अब तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है। कुछ माह पहले शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया। युनुस के नेतृत्व में नई सरकार बनी। पर ढाका के हालात हरदिन बिगड़ते जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों को कत्लेआम कर रहे हैं। मंदिरों को जमीदोज किया जा रहा है तो वहीं बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। म्यांमार के एक जातीय सशस्त्र समूह में(अराकान सेना) ने बांग्लादेश की सीमा से लगे एक प्रमुख क्षेत्र पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। यही नहीं बांग्लादेश की कोई छोटी, मोटी सीमा नहीं बल्कि 271 किलोमीटर (168 मील) लंबी सीमा पर पूर्ण नियंत्रण हुआ है।

तख्तापटल के बाद हालात नाजुक

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश के हालात इस वक्त बहुत नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। जिस तरह से कट्टरपंथी जमान के लोग अल्पसंख्यकों का नरसंहार कर रहे हैं। ऐसे में पूरे विश्व की नजर यूनुस सरकार पर है। हिन्दुओं के सैकड़ों मंदिरों को जला दिया गया है। सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश की सेना बैकफुट पर और इसी का फाएदा म्यांमार कर अराकान आर्मी ने उटाते हुए चढाई कर दी है। आराकान आर्मी के 30 हजार से अधिक कमांडो ने बांग्लादेश की 271 किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है। बाग्लादेश सेना के जवानों को बार्डर से खदेड दिया है। आराकान आर्मी की नजर बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों पर हैं। मोंगडाव जैसे क्षेत्रों में सफलता के बाद, उनकी रणनीति बेहद आक्रामक हो चुकी है। सेना के टारगेट पर चटगांव हैं।

अराकान ने किया कब्जे का दावा

अराकान आर्मी (एए) ने जारी एक बयान में कहा गया कि समूह ने रविवार से माउंगडॉ के पूरे क्षेत्र पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। एक ऐसा जिला जहां पिछली जनगणना के अनुसार 110,000 से अधिक लोग रहते हैं। अराकान सेना के प्रवक्ता खिंग थुखा ने एक अज्ञात स्थान से टेक्स्ट संदेश के माध्यम से एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उनके समूह ने रविवार को माउंगडॉ में अंतिम बची सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया है। चौकी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल थुरिन तुन को युद्ध से भागने का प्रयास करते समय पकड़ लिया गया है। इस पर म्यांमार की सैन्य सरकार कर तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई। पूरे इलाके की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। फिलहाल बांग्लादेश की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें बांग्लादेश के लोग भागते हुए देखे जा सकते हैं।

RELATED NEWS

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

August 8, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

August 6, 2026

2023 में किया था इन इलाकों पर कब्जा

म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 400 किलोमीटर (250 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित माउंगडॉ जून से अराकान सेना के हमले का लक्ष्य रहा है। इस समूह ने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश की सीमा पर स्थित दो अन्य शहरों पलेतवा और बुथिदांग पर कब्जा कर लिया था। नवंबर 2023 से, अराकान सेना ने राखीन के 17 टाउनशिप में से 11 पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है, साथ ही पड़ोसी चिन राज्य में एक टाउनशिप पर भी। समूह की तरफ से दावा किया जा रहा है कि पश्चिमी कमान को छोड़कर 30 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जो राखीन और पड़ोसी चिन राज्य के दक्षिणी हिस्से के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी में देश के क्षेत्रीय जल को नियंत्रित करती है। जानकार बताते हैं कि इन इलाकों में रोहिंग्या मुसलमान सबसे ज्यादा रहते हैं। 2017 की तरह फिर वह बांग्लादेश के अंदर आ सकते हैं।

कौन हैं अराकान आर्मी

अराकान आर्मी जो राखीन राज्य में बौद्ध राखीन जातीय समूह की सैन्य शाखा है, जहां वे बहुसंख्यक हैं और म्यांमार की केंद्रीय सरकार से खुद का शासन चाहते हैं। रोहिंग्या कई पीढ़ियों से म्यांमार में रह रहे हैं, लेकिन देश के बौद्ध बहुसंख्यकों में से कई लोग, जिनमें राखीन अल्पसंख्यक के सदस्य भी शामिल हैं। उन्हें बांग्लादेश से अवैध रूप से पलायन करने वाला मानते हैं। रोहिंग्या को बहुत अधिक समस्या का सामना कर रहे हैं। आम तौर पर उन्हें नागरिकता और अन्य बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जाता है। बता दें, बांग्लादेश-म्यांमार सीमा का संकट रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे से भी जुड़ा हुआ है। अराकान आर्मी का आरोप है कि रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में कट्टरपंथी संगठन आरएसओ (रोहिंग्या सॉलिडेरिटी ऑर्गनाइजेशन) और एआरएसए (अराकान रोहिंग्या सैल्वेशन आर्मी) सक्रिय हैं, जो बांग्लादेश और म्यांमार दोनों के लिए खतरा बन रहे हैं। इन संगठनों पर आरोप है कि वे रोहिंग्या शरणार्थियों को अपने संगठन में शामिल कर उग्रवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

आर्मी के टारगेट पर सैंट मार्टिन आइलैंड

बंगाल की खाड़ी में स्थित सैंट मार्टिन आइलैंड का महत्व हमेशा से विवादों का केंद्र रहा है। अराकान आर्मी की हालिया गतिविधियों के कारण बांग्लादेश को डर है कि वह इस क्षेत्र पर भी कब्जा कर सकती है। यह आइलैंड न केवल सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका नियंत्रण क्षेत्रीय समुद्री व्यापार और सुरक्षा के लिए भी अहम है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के साथ बढ़ती दूरी का असर बांग्लादेश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। बांग्लादेश के लिए यह वक्त गंभीर आत्ममंथन का है. उसे न केवल अराकान आर्मी के हमलों से निपटना होगा, बल्कि रोहिंग्या शिविरों में पनप रहे कट्टरपंथ को भी खत्म करना होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस संकट को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो बांग्लादेश एक बार फिर क्षेत्रीय अस्थिरता के केंद्र में आ सकता है।

Related Posts

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

August 8, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

August 6, 2026
Bangladesh Crisis: शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बम से हमला

Bangladesh Crisis: शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बम से हमला

August 6, 2026
Myanmar Crisis: म्यांमार के रखाइन में अलग देश की मांग तेज, अराकान आर्मी की बढ़ी ताकत, सिटवे पर टिकी सबकी नजर

Myanmar Crisis: म्यांमार के रखाइन में अलग देश की मांग तेज, अराकान आर्मी की बढ़ी ताकत, सिटवे पर टिकी सबकी नजर

June 6, 2026
Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

January 22, 2026
Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

December 21, 2025
78 वर्षीय शेख हसीना को मौत की सजा

शेख हसीना को मौत की सज़ा, ढाका कोर्टरूम में गूंजे जयकारे

November 17, 2025
बांग्लादेश में तनाव, ढाका में धमाके शेख हसीना पर फैसला आने से पहले माहौल तनावपूर्ण

बांग्लादेश में तनाव, ढाका में धमाके शेख हसीना पर फैसला आने से पहले माहौल तनावपूर्ण

November 17, 2025
कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

October 22, 2025
लगी ‘मुहर’ अब जुमे की रात होगा यूनुस सरकार का तख्तापलट, जानें किसके हाथों में होगी बांग्लादेश के बागडोर

लगी ‘मुहर’ अब जुमे की रात होगा यूनुस सरकार का तख्तापलट, जानें किसके हाथों में होगी बांग्लादेश के बागडोर

May 23, 2025
Next Post
misterious sea temple

Indonesia : पर्यटन और आस्था का अद्भुत संगम, 600 सालों से समुद्र के बीच सीना ताने खड़ा है यह मंदिर

Sambhal

Sambhal illegal construction: मंदिर से सटे घर के अवैध हिस्से को खुद तुड़वा रहे मकान मालिक मतीन अहमद, तोड़ी जा रही ग्रिल

Atul Subhash Case

Atul Subhash Case : पत्नी निकिता सिंघानिया ने मांगी माफी, जौनपुर फैमिली कोर्ट में हुई अहम सुनवाई

POPULAR POST

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India