Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Assembly Election : इरोड उपचुनाव के लिए 237 बूथों पर मतदान जारी, 9 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव के तहत आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान के मद्देनजर सवैतनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नौ मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

Gulshan by Gulshan
February 5, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Assembly Election
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025
दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

November 26, 2025

Assembly Election : तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से 237 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर राजा गोपाल सुंकारा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करें।

शुरुआती समय में ठंड की वजह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, लेकिन अधिकारियों को दिन बढ़ने के साथ मतदान में तेजी की उम्मीद है। जिलाधिकारी राजा गोपाल सुंकारा भी शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। इस चुनाव में कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 44 निर्दलीय शामिल हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रमुक और अभिनेता-राजनेता सीमान की पार्टी नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच माना जा रहा है। द्रमुक ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को उम्मीदवार बनाया है जबकि एनटीके ने एम के सीतालक्ष्मी को टिकट दिया है। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन के निधन के बाद हो रहा है।

मतदाताओं के लिए की गई अवकाश की घोषणा

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने इस उपचुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही जिले और आस-पास के क्षेत्रों में काम करने वाले मतदाताओं को भी सवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी संगठन ने यह आदेश नहीं माना, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाहरी लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र से बाहर भेज दिया गया है। कलेक्टर सुंकारा ने बताया कि कुल 237 मतदान केंद्रों में से नौ बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इन बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर निगरानी करेंगे और चौबीसों घंटे वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : मिल्कीपुर उपचुनाव में अब तक हुआ 13 प्रतिशत मतदान, सपा और भाजपा में सीधी टक्कर

मतदान केंद्रों पर 1,500 पुलिसकर्मी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। अब तक चुनाव से संबंधित 57 शिकायतें मिली हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने बताया कि इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,27,546 मतदाता हैं। वे मतदान के लिए 12 प्रकार के पहचान दस्तावेजों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Tags: assembly electionDelhi
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
Mahakumbh 2025 Live

Mahakumbh 2025 Live : प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, PM मोदी ने मंत्रोच्चार के साथ किया पावन स्नान

Bomb Threat

नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist