शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs AUS : दूसरे टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत पर दर्ज की प्रचंड जीत, कौन है वो 5 खिलाड़ी जो बने हार के ‘विलेन’

दूसरे टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त। अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने किया सरेंडर।

by Vinod
अक्टूबर 31, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला गया। टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना बल्लेबाजी की और पूरी टीम 125 रन पर ढेर हो गई। जवाब में आस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की तरफ से ओपनर अभिषेक शर्मा ने अकेले मोर्चा लिया और धुआंधार 68 रन बनाए।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा की पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी तरह 125 रनों का स्कोर बनाया। एक तरह से कहें तो अभिषेक ने टीम की लाज बचा ली, नहीं तो एक समय लग रहा था कि पूरी टीम 100 रनों के अंदर सिमट जाएगी। 49 के स्कोर पर टीम के पांच टॉप बल्लेबाज आउट हो गए थे। जिसमें शुभमन गिल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कप्ताल सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल के विकेट शामिल थे। ये सभी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

RELATED NEWS

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

सितम्बर 19, 2026
India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026

भारत की तरफ से अभिषेक के बाद हर्षित राणा ने 35 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अभिषेक का भरपूर साथ दिया और उनके साथ 47 गेंद पर 56 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी के दम पर भारत 125 रन बना सका। आस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट स्टोयनिस को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने हेड को आउट किया। हेड ने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श अर्धशतक से चूक गए। वह 26 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 20 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड एक रन बना सके।

भारत की तरफ से इसके बाद फिर जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में बुमराह हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ओवेन को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। शॉर्ट खाता नहीं खोल सके। हालांकि, स्टोइनिस ने नाबाद छह रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत की ओर से बुमराह के अलावा वरुण और कुलदीप ने दो-दो विकेट लिए।

टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का दबदबा रहा है। 2007 से अब तक दोनों टीमों के बीच 33 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं कंगारू टीम ने 11 जीत दर्ज की है। जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 मैच भारत ने और 1 ऑस्ट्रेलिया ने जीता। यहां भी एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।

भारत के स्पेशल 11 खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

आस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाः मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

Tags: Abhishek SharmaAUSTRALIA VS INDIAIndia Australia T20 seriesIndia loses in T20shubman gillsurya kumar yadav
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 19, 2026

भारत के अभिषेक शर्मा ने 17 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 30 गेंदों पर...

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला...

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

आईसीसी की 16 सितंबर 2026 को जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में इशान किशन ने अपना नंबर एक स्थान...

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया  बड़ा अपडेट

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

India vs Sri Lanka Test Cricket: श्रीलंका दौरे पर भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 15...

Next Post
कौन है कानपुर का ‘शूर्पणखा’, जो इंसानों की काटता है नाक, नककटा को दबोचने के लिए डीएम को उतारनी पड़ी फोर्स

कौन है कानपुर का ‘शूर्पणखा’, जो इंसानों की काटता है नाक, नककटा को दबोचने के लिए डीएम को उतारनी पड़ी फोर्स

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In