Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Bharat Taxi:आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ते कदम कब और कहां से शुरू होगी देश की पहली सरकारी सहकारी टैक्सी सेवा

Bharat Taxi:आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ते कदम कब और कहां से शुरू होगी देश की पहली सरकारी सहकारी टैक्सी सेवा

भारत टैक्सी, देश की पहली सरकारी सहकारी टैक्सी सेवा, नवंबर से दिल्ली में शुरू होगी। सही किराया, महिला ड्राइवर्स और सुरक्षा के साथ यह सेवा 2030 तक पूरे भारत में फैल जाएगी।

by SYED BUSHRA
25/10/2025
bharat taxi india cooperative service

Bharat Taxi:देश में टैक्सी सेवा के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा भारत टैक्सी जल्द शुरू होने जा रही है। यह सेवा देश भर में आम लोगों के लिए सुविधाजनक और भरोसेमंद साबित होगी।

नवंबर से दिल्ली में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले नवंबर में दिल्ली से शुरू होगा। पहले चरण में लगभग 650 ड्राइवर शामिल होंगे। खास बात यह है कि इसमें महिला ‘सारथी’ भी ड्राइविंग करेंगी। दिसंबर से यह सेवा धीरे-धीरे अन्य राज्यों तक फैल जाएगी।

राष्ट्रीय सहकारी राइडिंग प्लेटफॉर्म

‘भारत टैक्सी’ पूरी तरह सरकारी टैक्सी सेवा है, जिसे सहकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने तैयार किया है। इसमें ड्राइवरों के पास मालिकाना हक भी होगा। इसे चलाने के लिए सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के साथ साझेदारी की गई है। यह सदस्यता आधारित मॉडल है, ठीक वैसे जैसे अमूल काम करता है। इसकी स्थापना जून में हुई थी और 300 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

संचालन समिति और ऐप

इसका संचालन अमूल के एमडी जयेन मेहता और एनसीडीसी के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता देखेंगे। नवंबर से भारत टैक्सी का ऐप डाउनलोड किया जा सकेगा। ऐप हिंदी, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।

शहरों में विस्तार

दिसंबर 2025 से राजकोट, मुंबई और पुणे में सेवाएं शुरू होंगी।

अप्रैल से दिसंबर 2026 तक लखनऊ, भोपाल और जयपुर में।

2027-28 में यह 20 शहरों तक फैल जाएगा।

2028-2030 के बीच जिला मुख्यालयों और गांवों तक भी सेवा पहुंचेगी।

यूजर को क्या मिलेगा?

फिक्स और वाजिब किराया: अब डायनामिक प्राइसिंग, पीक प्राइसिंग, बारिश या गर्मी की वजह से किराया बढ़ना नहीं होगा।

कैब सेफ्टी: पुलिस थानों से इंटीग्रेशन और डिस्ट्रेस बटन होगा। मुसीबत में लाल बटन दबाने पर नजदीकी थाने को जानकारी मिलेगी।

ड्राइवर को पूरा लाभ: ड्राइवरों से कमीशन की बजाय सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। हर राइड की पूरी कमाई ड्राइवर को मिलेगी।

महिला ड्राइवर्स: पहले चरण में 100 महिलाएं शामिल होंगी। 2030 तक यह संख्या 15,000 तक बढ़ जाएगी।

आसान,भरोसेमंद और सुरक्षित टैक्सी सेवा

भारत टैक्सी का उद्देश्य है कि ड्राइवर और यात्री दोनों का लाभ हो। सही किराया, सुरक्षा और सहयोगी मॉडल के कारण यह सेवा देश भर में राइडिंग अनुभव बदल सकती है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ek Deewane ki Deewaniyat

Ek Deewane ki Deewaniyat : 'दीवानियत' ने किया ऐसा धमाल , राणे ने आयुष्मान को छोड़ा पीछे!

मायावी ‘बुल्ली’ का रोहित और विराट ने बल्ले से तोड़ा घमंड, आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ भारत ने रचा कीर्तिमान

मायावी ‘बुल्ली’ का रोहित और विराट ने बल्ले से तोड़ा घमंड, आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ भारत ने रचा कीर्तिमान

Satish Shah death news 2025 Bollywood

Satish Shah Passes Away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर,दोस्त अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दी दुखद खबर

POPULAR POST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India