Saturday, November 7, 2026 12:42 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » constitutions ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है कौन सी खास सुरक्षा ,विपक्ष का उन्हें हटाना क्यों है मुश्किल? विस्तार से समझें

constitutions ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है कौन सी खास सुरक्षा ,विपक्ष का उन्हें हटाना क्यों है मुश्किल? विस्तार से समझें

संविधान ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट के जज जैसी सुरक्षा दी है। उन्हें हटाना केवल सिद्ध दुर्व्यवहार या अक्षमता पर संभव है, वह भी संसद के विशेष बहुमत और राष्ट्रपति के आदेश से ही।

by SYED BUSHRA
20/08/2025
: chief election commissioner removal process india

Chief Election Commissioner removal process-भारत के राजनीतिक माहौल में इन दिनों विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने पर विचार कर रहा है। यह चर्चा तब तेज हुई जब राहुल गांधी ने आयोग पर “वोट चोरी” और गंभीर खामियों के आरोप लगाए। खासकर बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद विवाद और गहरा गया।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का संवैधानिक प्रावधान

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) देश की चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से करवाने वाली सबसे बड़ी संवैधानिक संस्था के प्रमुख होते हैं। उनकी स्वतंत्रता को सुरक्षित रखना लोकतंत्र के लिए बेहद ज़रूरी है। इसलिए संविधान में उन्हें हटाने की प्रक्रिया बहुत कठिन बनाई गई है। संविधान का अनुच्छेद 324(5) कहता है कि CEC को उसी तरह हटाया जा सकता है, जैसे सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। यानी यह साधारण प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि एक बेहद सख्त संसदीय और कानूनी प्रक्रिया है।

सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने की प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने का नियम अनुच्छेद 124(4) में दर्ज है। इसके अनुसार जज को तभी हटाया जा सकता है जब:

RELATED NEWS

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

September 26, 2026
CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

September 24, 2026

संसद के दोनों सदन (लोकसभा और राज्यसभा) एक ही सत्र में प्रस्ताव पास करें।

यह प्रस्ताव केवल सिद्ध दुर्व्यवहार (proved misbehaviour) या अक्षमता (incapacity) के आधार पर हो।

प्रस्ताव पास करने के लिए विशेष बहुमत चाहिए। यानी कुल सदस्य संख्या का बहुमत और साथ ही उपस्थित व वोट देने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत।

यही प्रावधान मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी लागू होता है।

जांच और समिति की भूमिका

CEC को हटाने के लिए संसद के किसी भी सदन में प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इसके लिए लोकसभा में कम से कम 100 सांसदों या राज्यसभा में 50 सांसदों का समर्थन होना ज़रूरी है।

अगर स्पीकर या सभापति इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो एक तीन सदस्यीय समिति गठित की जाती है। इसमें सुप्रीम कोर्ट का एक जज, किसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश और एक नामी कानून विशेषज्ञ शामिल होते हैं। यह समिति जांच करती है कि क्या CEC ने सच में गंभीर गलती की है या वे काम करने में असमर्थ हैं।

अगर समिति आरोपों को सही मानती है, तभी संसद में प्रस्ताव पर वोटिंग होती है। दोनों सदनों में विशेष बहुमत से पास होने के बाद ही राष्ट्रपति CEC को पद से हटा सकते हैं।

अन्य तरीके

CEC अपने कार्यकाल (6 साल या 65 वर्ष की उम्र, जो पहले हो) पूरा होने पर या अपनी इच्छा से राष्ट्रपति को इस्तीफा देकर भी पद छोड़ सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना केवल राजनीतिक इच्छा से संभव नहीं है। यह एक लंबी, कानूनी और संसदीय प्रक्रिया है, जिसमें आरोपों को साबित करना और विशेष बहुमत जुटाना बेहद कठिन होता है। यही कारण है कि CEC को संविधान ने एक तरह का ‘कवच’ प्रदान किया है।

Related Posts

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

September 26, 2026
CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

September 24, 2026
Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

September 23, 2026
TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

September 18, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

September 6, 2026
West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

August 11, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

August 6, 2026
Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

August 3, 2026
Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

July 30, 2026
Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

July 20, 2026
Next Post
Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

POPULAR POST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Football Tragedy : गोलकीपर से टकराकर मैदान पर गिरा खिलाड़ी, अस्पताल में हुई मौत; स्पेनिश फुटबॉल में शोक की लहर

Football Tragedy : गोलकीपर से टकराकर मैदान पर गिरा खिलाड़ी, अस्पताल में हुई मौत; स्पेनिश फुटबॉल में शोक की लहर

November 3, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India