गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मिलिए डीएम रुचिका चौहान से, जो लग्जरी के कार के बजाए ई-रिक्शा पर करती हैं सफर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान अपने निवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक ई.रिक्शा में बैठकर पहुंचीं।

by Vinod
जून 6, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद की डीएम रुचिका चौहान के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में डीएम लग्जरी कार के बजाए ई रिक्शा पर सवार हैं। उनका एक सुरक्षाकर्मी भी रिक्शे पर आगे बैठा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को डीएम रुचिका चौहान अपने आवास से कलेक्ट्रेट ऑफिस ई-रिक्शा से पहुंचीं। उन्होंने इसके जरिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आईएएस अफसर व ग्वालियर की डीएम रुचिका चौहान अपने कड़े फैसलों और प्रभावी प्रशासन के लिए जानी जाती हैं। 2025 में उनके ऑफिस में एक युवक ‘पीला बोरा’ लेकर पहुंच गया था। युवक बोरों के अंदर शिकायतें लेकर डीएम के पास पहुंचा था। डीएम ने उसे ऑफिस से भगाने के बजाए कुर्सी पर बैठाया। युवक की परेशानी सुनी और तुरंत उसका निवारण किया। डीएम ने जिस तरह से समस्या का निराकरण किया, उसकी प्रशंसा मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हुई थी।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

जुलाई 9, 2026
Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

जुलाई 9, 2026

कलेक्टर रुचिका चौहान मूलतः इंदौर की रहने वाली हैं। 20 दिसंबर 1984 को जन्मी रुचिका की शुरुआती पढ़ाई इंदौर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने आईएएस बनने के लिए सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उन्होंने साल 2010 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास किया था। वह उस साल मध्य प्रदेश से यूपीएससी पास कर आईएएस बनने वाली एकमात्र कैंडिडेट थीं। यूपीएससी में में उनकी 50वीं रैंक थी। उनकी पहली पोस्टिंग सिहोर जिले में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर हुई थी।

डीएम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वह ई-रिक्शा में बैठकर ऑफिस गई थी। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण का कार्य किया। डीएम रुचिका चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पौधा रोपण करें। अपने घर के आस-पास या अन्य उपयुक्त स्थान पर जिले का हर नागरिक कम से कम एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए। डीएम ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए समाज के सभी वर्ग बढ़चढ़कर भागीदारी निभाएं।

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा हर साल श्रद्धा, विश्वास और हिम्मत की मिसाल बनती है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु बाबा...

Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Mohanlalganj School Van Accident: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक बेहद लापरवाही भरा और चिंताजनक मामला सामने आया है। एक निजी...

Venkatapathy Raju Birthday : भारतीय क्रिकेट के शांत स्पिनर, जिन्होंने अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को किया परेशान

Venkatapathy Raju Birthday : भारतीय क्रिकेट के शांत स्पिनर, जिन्होंने अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को किया परेशान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Venkatapathy Raju Birthday: भारतीय क्रिकेट में 90 का दशक शानदार स्पिन गेंदबाजों के लिए जाना जाता है। इसी दौर में...

America Iran Tension : ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमलों की खबर, दक्षिणी इलाकों में धमाकों का दावा, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

America Iran Tension : ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमलों की खबर, दक्षिणी इलाकों में धमाकों का दावा, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

America Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरानी मीडिया और...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post
कहां है यह अनोखा मंदिर जहां साल के तीन दिन मर्दों की एंट्री होती है वर्जित, देवी स्वीकारती है सिर्फ महिलाओं की भक्ति

कहां है यह अनोखा मंदिर जहां साल के तीन दिन मर्दों की एंट्री होती है वर्जित, देवी स्वीकारती है सिर्फ महिलाओं की भक्ति

UP Weather

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर.. IMD ने दी राहत की खबर, 11 जून से बदलेगा मौसम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist