बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

25 जून 1975 जब भारत की जनता की आवाज़ छीन ली गई थी, क्यों लोकतंत्र पर लगी थी रोक

1975 की इमरजेंसी में भारत की जनता से बोलने, लिखने और विरोध करने का हक छीन लिया गया। इसे आज भी भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला माना जाता है।

by SYED BUSHRA
जून 24, 2025
in राष्ट्रीय
1975 Emergency in India
Share on FacebookShare on Twitter

Emergency in India  50 साल पहले, 25 जून 1975 की रात देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकत जनता की आवाज़ को चुप करवा दिया गया था। उस रात इंदिरा गांधी की सरकार ने पूरे देश में अचानक आपातकाल (Emergency) लागू कर दिया।

इस फैसले के साथ ही आम लोगों के मौलिक अधिकार खत्म कर दिए गए। अखबारों पर सरकार की नजर रखी जाने लगी, हर खबर छापने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी हो गई। जो लोग सरकार का विरोध कर रहे थे, उन्हें बिना मुकदमे के जेल में डाल दिया गया।

RELATED NEWS

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026

पहले भी लगे थे आपातकाल

1975 से पहले भारत में दो बार और आपातकाल लगा था।

1962 में पहला आपातकाल चीन से युद्ध के चलते लगाया गया था। तब देश पर बाहरी खतरा था और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी समझा। यह आपातकाल 1968 तक चला।

1971 में दूसरी बार पाकिस्तान से युद्ध के कारण फिर आपातकाल लागू हुआ। यह युद्ध बांग्लादेश की आज़ादी से जुड़ा था। उस समय देश के राष्ट्रपति वीवी गिरी थे।

इन दोनों मौकों पर आपातकाल का कारण साफ था।देश पर बाहरी हमला। लेकिन 1975 की इमरजेंसी बिल्कुल अलग थी।

1975 की इमरजेंसी सत्ता बचाने की कोशिश

12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया। अदालत ने उन्हें छह साल तक चुनाव लड़ने से भी रोक दिया। इसके बाद उनके इस्तीफे की मांग ज़ोर पकड़ने लगी और देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए।

इंदिरा गांधी ने इसे ‘आंतरिक संकट’ बताकर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से आपातकाल की घोषणा करवा दी। हकीकत में यह फैसला सत्ता से चिपके रहने के लिए लिया गया था।

यह इमरजेंसी 21 महीने तक यानी 21 मार्च 1977 तक चली।

क्या हुआ था आपातकाल में?

संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत जनता के अधिकार छीन लिए गए।

मीडिया को पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में कर दिया गया।

हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के जेल में बंद कर दिया गया।

जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता जेल भेजे गए।

आज भी उठते हैं सवाल

आज भी 1975 की इमरजेंसी को लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। इसे इंदिरा गांधी की तानाशाही और सत्ता की भूख का उदाहरण माना जाता है। विपक्षी पार्टियां आज भी कांग्रेस को इस फैसले के लिए निशाना बनाती हैं।

यह वो समय था जब जनता की आवाज, अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र सबको ताले में बंद कर दिया गया था।

Tags: historical eventsIndian Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

Next Post
New Government Schemes for Senior Citizens in 2025

क्या है सीनियर सिटिज़न सेविंग्स स्कीम जो बुजुर्गों की सेहत,सम्मान और सुविधा का रखे ध्यान

Iran

सीजफायर के बावजूद ईरान का हमला, 6 इजरायली नागरिकों की मौत: क्या जंग फिर से भड़केगी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In