मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Fake Call Alert: साइबर ठगी का नया हथियार +91 नंबर से आ रही इंटरनेशनल कॉल से रहें सावधान, सरकार ने जारी की चेतावनी

सरकार ने +91 नंबर से आने वाली फर्जी इंटरनेशनल कॉल को लेकर लोगों को चेतावनी दी है। साइबर ठग Caller ID Spoofing तकनीक से लोगों को धोखा देकर बैंक डिटेल और OTP चुराने की कोशिश कर रहे हैं।

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Fake International Call Alert: अगर आपके फोन पर +91 नंबर से कॉल आए और सामने वाला खुद को विदेशी कॉलर बताए, तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल, +91 भारत का कंट्री कोड है। ऐसे में किसी दूसरे देश से आने वाली असली इंटरनेशनल कॉल उसी देश के कोड से आती है। इसलिए +91 नंबर दिखाकर खुद को विदेशी कॉल बताना धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।

सरकार ने जारी किया अलर्ट

Department of Telecommunications यानी दूरसंचार विभाग ने लोगों को इस तरह की फर्जी कॉल्स से सावधान रहने को कहा है। विभाग के मुताबिक, साइबर अपराधी अब नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इन कॉल्स के जरिए लोगों से निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल की जा रही है।

RELATED NEWS

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

अगस्त 18, 2026
Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

जुलाई 22, 2026

कैसे काम करती है यह ठगी?

साइबर ठग Caller ID Spoofing नाम की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इसकी मदद से वे किसी भी नंबर को भरोसेमंद या सरकारी नंबर जैसा दिखा सकते हैं। कई बार ये लोग खुद को टेलीकॉम अधिकारी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी या डिलीवरी एजेंट बताकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं।

कुछ मामलों में यूजर्स से कहा जाता है कि उनका सिम बंद होने वाला है, बैंक खाता ब्लॉक हो जाएगा या उनके नाम पर कोई गैरकानूनी पार्सल पकड़ा गया है। डर और घबराहट में कई लोग अपनी निजी जानकारी साझा कर देते हैं।

OTP और बैंक डिटेल पर रहता है निशाना

सरकारी एजेंसियों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इन फर्जी कॉल्स का असली मकसद लोगों से बैंक डिटेल, OTP, पासवर्ड और दूसरी जरूरी जानकारी हासिल करना होता है। कई बार यूजर्स को फर्जी लिंक भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही मोबाइल और बैंक अकाउंट दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।

DoT ने क्या सलाह दी?

दूरसंचार विभाग ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी या आर्थिक जानकारी साझा न करें। अगर कोई कॉल संदिग्ध लगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और उसकी शिकायत दर्ज कराएं।

सरकार ने लोगों से कहा है कि ऐसे मामलों की रिपोर्ट Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म पर करें। यह सरकारी सेवा साइबर और टेलीकॉम सुरक्षा से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

सोशल मीडिया पर भी चेतावनी

दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी लोगों को जागरूक किया है। विभाग ने कहा कि अगर +91 नंबर से कोई कॉल खुद को इंटरनेशनल बता रही है, तो यह खतरे की पहली निशानी हो सकती है। सरकार लगातार डिजिटल सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है।

Tags: Cyber FraudFake International Call
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

APK Fraud: ठगी के मामलों में अक्सर शिकार बनने वाले लोगों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार पुलिस ने...

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019...

Cyber Fraud

लखनऊ में साइबर ठगी का भंडाफोड़, जानिए कैसे उजागर हुआ हाई-टेक रैकेट

by Gulshan
अगस्त 10, 2025

Cyber Fraud : लखनऊ पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है, जो युवाओं के बैंक खातों...

कनपुरिए छोरे ने साइबर ठग के साथ की ठगी, ऐंठ लिए 10 हजार… शातिर ‘गब्बर सिंह’ की निकाल दी हेकड़ी

कनपुरिए छोरे ने साइबर ठग के साथ की ठगी, ऐंठ लिए 10 हजार… शातिर ‘गब्बर सिंह’ की निकाल दी हेकड़ी

by Vinod
मार्च 15, 2025

कानपुर। पूरे देश में साइबर अपराध के हरदिन मामले बढ़ रहे हैं। ठग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर...

Next Post
Gymkhana Club : किसने लगाए दिल्ली जिमखाना क्लब में करोड़ों की गड़बड़ी के आरोप, पूर्व बोर्ड सदस्य ने खोले चौंकाने वाले कई राज

Gymkhana Club : किसने लगाए दिल्ली जिमखाना क्लब में करोड़ों की गड़बड़ी के आरोप, पूर्व बोर्ड सदस्य ने खोले चौंकाने वाले कई राज

Wedding Gift:अनोखी शादी का अनूठा तोहफा, दूल्हे ने शादी में बांटी कौन सी सौगात, पूरे गांव को करोड़ों दे ले गया दुल्हन

Wedding Gift:अनोखी शादी का अनूठा तोहफा, दूल्हे ने शादी में बांटी कौन सी सौगात, पूरे गांव को करोड़ों दे ले गया दुल्हन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist