Saturday, November 21, 2026 10:47 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » बदलाव के साथ फाइनेंस बिल 2025 लोकसभा से पास, गूगल हुआ टैक्स फ्री और विदेशी डिजिटल विज्ञापनों के ‘बल्ले-बल्ले’

बदलाव के साथ फाइनेंस बिल 2025 लोकसभा से पास, गूगल हुआ टैक्स फ्री और विदेशी डिजिटल विज्ञापनों के ‘बल्ले-बल्ले’

लोकसभा से 35 संशोधनों के साथ फाइनेंस बिल 2025 हुआ पास, अब राज्यसभा में रखा जाएगा ये बिल, दोनों सदनों से पास होने के बाद हो जाएगा लागू।

by Vinod
25/03/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में संशोधित वित्तीय बिल 2025 को पेश किया, जो संसद की मुहर के बाद पास कर दिया गया। बिल में 35 संशोधन किए गए हैं। इस बिल में किए गए संशोधनों में ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट पर 6 प्रतिशत डिजिटल टैक्स या गूगल टैक्स को खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया है। अब इस बिल को उच्च सदन यानी राज्यसभा में पेश किया जाएगा। अगर राज्यसभा से भी संशोधित वित्तीय बिल 2025 को मंजूरी मिल जाती है तो, यह विधेयक पूरा हो जाएगा।

मध्यम वर्ग और व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद

लोकसभा में मंगलवार को 35 संशोधनों के साथ फाइनेंस बिल 2025 पास हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट में कुल 50.65 लाख करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है, जो मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में 7.4 फीसदी की ग्रोथ है. इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2025 को करदाताओं के लिए अभूतपूर्व कर राहत देने वाला बताया। लोकसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के जरिए मध्यम वर्ग और व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बिजनेसमैन को बड़ी राहत मिलेगी

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन विज्ञापनों पर लगाए गए 6 फीसदी इक्विलाइजेशन शुल्क जिसे ‘गूगल टैक्स’ भी कहा जाता है, को 1 अप्रैल से खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार के इस फैसले से गूगल, मेटा और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन देने वाले बिजनेसमैन को बड़ी राहत मिलेगी। इसका उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में सुधार करना है। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा और 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने से पहले उठाया गया है।

RELATED NEWS

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

August 11, 2026
लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025

राजस्व में वृद्धि होगी

गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन लागत कम करने से भारतीय व्यवसायों द्वारा डिजिटल विज्ञापन पर अधिक खर्च करने को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद परिणामस्वरूप इन प्लेटफॉर्म पर अधिक विज्ञापनदाता आकर्षित होंगे और उनके राजस्व में वृद्धि होगी। इस फैसले से भारत के डिजिटल क्षेत्र में और अधिक विदेशी निवेश आने की भी संभावना है। डिजिटल विज्ञापन को सस्ता बनाकर सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और विकास और इनोवेशन के अवसर प्रदान करने की उम्मीद कर रही है।

समानीकरण शुल्क समाप्त किया जाएगा

बिल पेश करने के दौरान वित्तमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितता को दूर करने के लिए ऑनलाइन विज्ञापनों पर लगने वाला समानीकरण शुल्क समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया, एक लाख करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के बावजूद 2025-26 में व्यक्तिगत आयकर संग्रह में 13.14 फीसदी की वृद्धि का अनुमान यथार्थवादी है। वित्तमंत्री सीतारमण ने यह भी कहा कि सीमा शुल्क में तर्कसंगत बदलाव से देश में विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, निर्यात को गति मिलेगी और आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि नए आयकर विधेयक पर संसद के अगले मानसून सत्र में चर्चा होगी।

4,15,356.25 करोड़ रुपये से उल्लेखनीय वृद्धि

आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तावित पूंजीगत व्यय 11.22 लाख करोड़ रुपये तय किया गया है, जिसमें 15.48 लाख करोड़ रुपये का प्रभावी पूंजीगत व्यय शामिल है। बजट में 42.70 लाख करोड़ रुपये के सकल टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन का अनुमान लगाया गया है और 14.01 लाख करोड़ रुपये की सकल उधारी का अनुमान लगाया गया है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आवंटन किया गया है, जिसमें 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 5,41,850.21 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। यह चालू वित्त वर्ष के लिए आवंटित 4,15,356.25 करोड़ रुपये से उल्लेखनीय वृद्धि है।

16.29 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए

केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के लिए, वित्त वर्ष 26 के लिए 16.29 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो 2024-25 में 15.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। बजट 2025-26 में राज्यों को कुल 25,01,284 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, जो 2023-24 के वास्तविक आंकड़ों से 4,91,668 करोड़ रुपये की ग्रोथ को दिखाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (ळक्च्) 3,56,97,923 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमानों से 10.1 फीसदी अधिक है।

 

Related Posts

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

August 11, 2026
लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025
Lok Sabha Amit Shah

जेल गए, तो जाएगी कुर्सी! संसद में पेश हुए ऐतिहासिक बिल, हंगामा तेज़

August 20, 2025
संसद से राहुल गांधी ने दी खुली चुनौती, ’दम है तो पीएम नरेंद्र मोदी कहें, डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं झूठ’

संसद से राहुल गांधी ने दी खुली चुनौती, ’दम है तो पीएम नरेंद्र मोदी कहें, डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं झूठ’

July 29, 2025
राज्यसभा में पेश हुई JPC की रिपोर्ट, क्या है वक्फ बोर्ड और जानिए अतिक्रमण-मुकदमे के साथ सबकुछ

राज्यसभा में पेश हुई JPC की रिपोर्ट, क्या है वक्फ बोर्ड और जानिए अतिक्रमण-मुकदमे के साथ सबकुछ

February 13, 2025
‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

February 2, 2025
‘हलधर’ को निर्मला सीतारमण से सम्मान और क्रेडिट की आस, जानिए आजादी के बाद से कितना बदल गया कृषि बजट

‘हलधर’ को निर्मला सीतारमण से सम्मान और क्रेडिट की आस, जानिए आजादी के बाद से कितना बदल गया कृषि बजट

February 1, 2025
Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

January 31, 2025
कौन हैं BJP वो 20 सांसद, जिन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल से बनाई दूरी, नोटिस जारी होने से मची खलबली

कौन हैं BJP वो 20 सांसद, जिन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल से बनाई दूरी, नोटिस जारी होने से मची खलबली

December 17, 2024
इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

December 14, 2024
Next Post
Sambhal

Sambhal News: संभल में भाजपा नेता गुलफाम यादव की हत्या, राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश

sore throat remedies: मौसम बदलते ही गले में दर्द क्यों होता है? जानिए इसके दर्द के कारण और उसका कैसे करे बचाव

sore throat remedies: मौसम बदलते ही गले में दर्द क्यों होता है? जानिए इसके दर्द के कारण और उसका कैसे करे बचाव

PBKS vs GT: गुजरात के खिलाफ पंजाब ने खड़ा किया रनों का पहाड़, जानिए शशांक ने श्रेयस का क्यों नहीं बनने दिया शतक

PBKS vs GT: गुजरात के खिलाफ पंजाब ने खड़ा किया रनों का पहाड़, जानिए शशांक ने श्रेयस का क्यों नहीं बनने दिया शतक

POPULAR POST

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

November 15, 2026
Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों,  क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों, क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India