Saturday, November 21, 2026 4:48 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Bofors scam :क्या बोफोर्स घोटाले का जिन्न फिर निकलेगा बोतल से बाहर भारत ने अमेरिका से मांगी कौन सी जानकारी

Bofors scam :क्या बोफोर्स घोटाले का जिन्न फिर निकलेगा बोतल से बाहर भारत ने अमेरिका से मांगी कौन सी जानकारी

भारत ने बोफोर्स घोटाले की जांच के लिए अमेरिका से जानकारी मांगी है। सीबीआई ने माइकल हर्शमैन से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। यह मामला फिर से तूल पकड़ सकता है, हालांकि 2011 में सभी आरोपी बरी हो चुके हैं।

by SYED BUSHRA
10/03/2025
Bofors scam investigation

Bofors scam investigation : भारत सरकार ने अमेरिका को एक औपचारिक अनुरोध भेजा है, जिसमें बोफोर्स घोटाले से जुड़ी अहम जानकारी मांगी गई है। करीब 64 करोड़ रुपये के इस घोटाले की जांच से जुड़े दस्तावेजों को हासिल करने की कोशिश की जा रही है। सरकार के इस कदम को स्वीडन से खरीदी गई 155 मिमी तोपों के सौदे की दोबारा जांच के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह सौदा राजीव गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था और उस समय इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था।

सीबीआई ने अमेरिका को भेजा अनुरोध

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने हाल ही में दिल्ली की विशेष अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद अमेरिकी न्याय विभाग को पत्र भेजा। इस पत्र में अमेरिकी निजी जासूसी कंपनी फेयरफैक्स के प्रमुख माइकल हर्शमैन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है।

हर्शमैन ने 2017 में दावा किया था कि जब उन्होंने स्विस बैंक में ‘मॉन्ट ब्लांक’ नाम से एक खाता खोजा, जिसमें कथित रूप से बोफोर्स घोटाले की रिश्वत जमा थी, तो उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी बेहद नाराज हो गए थे। हर्शमैन का कहना था कि सरकार ने उनकी जांच को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की थी।

RELATED NEWS

NEET UG 2026 Paper Leak

NEET UG 2026: पेपर लीक पर CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के विशेषज्ञों पर उठाए सवाल

August 7, 2026
Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क,  हर दिन उठ रहे नए सवाल

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क, हर दिन उठ रहे नए सवाल

May 26, 2026

दिल्ली कोर्ट से मिली अनुमति

सीबीआई ने पहली बार अक्टूबर 2024 में दिल्ली की अदालत से संपर्क किया था, जिसमें अमेरिकी अधिकारियों से जानकारी हासिल करने की अनुमति मांगी गई थी। यह कदम उस समय उठाया गया जब हर्शमैन ने भारतीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई थी।

अंतरराष्ट्रीय जांच में इस्तेमाल होने वाले ‘पत्र रोगारिटरी’ के तहत भारत ने अमेरिका से यह अनुरोध किया है। यह एक औपचारिक पत्र होता है, जिसे एक देश की अदालत दूसरे देश की अदालत को भेजती है, ताकि अपराध की जांच में मदद मिल सके।

क्या है बोफोर्स घोटाला

बोफोर्स घोटाले का खुलासा स्वीडिश रेडियो ने किया था, जिसने भारत और स्वीडन दोनों को हिला कर रख दिया था। इस घोटाले का असर 1989 के आम चुनावों पर भी पड़ा, जिससे राजीव गांधी की कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

हालांकि, 2004 में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजीव गांधी के खिलाफ रिश्वत के आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन इस मामले से जुड़े सवाल आज भी बने हुए हैं।

इटली के व्यापारी क्वात्रोची की भूमिका

इस घोटाले में इटली के व्यापारी ओटावियो क्वात्रोची का नाम भी सामने आया था। वह राजीव गांधी सरकार में बेहद प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता था। जांच के दौरान उसे भारत छोड़ने की अनुमति दी गई, जिसके बाद वह मलेशिया चला गया।

बाद में यूपीए सरकार के कार्यकाल में क्वात्रोची पर फिर से ध्यान गया, जब सरकार ने ब्रिटेन में उसके बैंक खाते से लाखों डॉलर की राशि को रिलीज करने को चुनौती देने से इनकार कर दिया।

सीबीआई की जांच और अदालत के फैसले

सीबीआई ने 1990 में इस घोटाले में एफआईआर दर्ज की थी और 1999 व 2000 में चार्जशीट दाखिल की हालांकि, राजीव गांधी को पहले ही बरी किया जा चुका था। इसके बाद विशेष अदालत ने हिंदुजा बंधुओं समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सभी आरोप हटा दिए।

2011 में अदालत ने क्वात्रोची को भी बरी कर दिया। इसके साथ ही सीबीआई की ओर से उसके खिलाफ की गई सभी कार्रवाई को वापस ले लिया गया।

भारत सरकार के इस ताजा कदम से बोफोर्स घोटाले की जांच फिर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका को भेजे गए अनुरोध से यह साफ हो गया है कि सरकार इस मामले को फिर से खंगालना चाहती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस घोटाले की जांच में कोई नया मोड़ आता है या नहीं।

Related Posts

NEET UG 2026 Paper Leak

NEET UG 2026: पेपर लीक पर CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के विशेषज्ञों पर उठाए सवाल

August 7, 2026
Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क,  हर दिन उठ रहे नए सवाल

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क, हर दिन उठ रहे नए सवाल

May 26, 2026
NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

May 20, 2026
Tirupati Temple fake ghee scam

Tirupati Temple Fake Ghee: नकली घी का बड़ा खेल उजागर, सैकड़ो करोड़ का फ्रॉड, किसने बिना दूध खरीदे 68 लाख किलो घी किया सप्लाई

November 10, 2025
Airport Authority of India financial scam

Scam in AAI : कौन जीरो ज़ीरो जोड़ बना करोड़ों का मालिक,किसने एयरपोर्ट अथॉरिटी में किया सैकड़ों करोड़ का घोटाला

September 3, 2025
CBI raid on CGST office

मेरठ में CBI छापे से CGST दफ्तर में मचा हड़कंप, मौका देख दफ्तर से फरार हो गए अफसर

February 13, 2025
Tirupati Laddu adulteration case

CBI की जांच में खुलासा, किसने फर्जीवाड़ा कर लिया था टेंडर, कितने हुए गिरफ्तार, तिरुपति लड्डू का मामला

February 10, 2025
Next Post
मुलाकाल के बाद ‘लीक’ हो गई मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और नाम, जानिए योगी सरकार में किन्हें मिलेगी मंत्री की ‘कुर्सी’

मुलाकाल के बाद ‘लीक’ हो गई मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और नाम, जानिए योगी सरकार में किन्हें मिलेगी मंत्री की ‘कुर्सी’

कौन है ‘वो’ जिसने सुहागरात मना रहे दूल्हा-दुल्हन का किया कत्ल, पुलिस के हत्थे लगा मोबाइल जो हत्याकांड का बाहर लाएगा सच

कौन है ‘वो’ जिसने सुहागरात मना रहे दूल्हा-दुल्हन का किया कत्ल, पुलिस के हत्थे लगा मोबाइल जो हत्याकांड का बाहर लाएगा सच

AC Buying Tips: गर्मी से बचाव का बढ़िया मौका, हाथ से जाने न दें Amazon की AC पर बंपर छूट जमकर लो लूट

AC Buying Tips: गर्मी से बचाव का बढ़िया मौका, हाथ से जाने न दें Amazon की AC पर बंपर छूट जमकर लो लूट

POPULAR POST

CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

November 15, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India