Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मुलाकाल के बाद ‘लीक’ हो गई मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और नाम, जानिए योगी सरकार में किन्हें मिलेगी मंत्री की ‘कुर्सी’

मुलाकाल के बाद ‘लीक’ हो गई मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और नाम, जानिए योगी सरकार में किन्हें मिलेगी मंत्री की ‘कुर्सी’

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, मुलाकात के बाद यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलों का दौर हुआ शुरू।

by Vinod
10/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर दिल्ली गए हुए थे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम योगी पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही दूसरे नेताओं से मिले। इसी के बाद यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है होली पर्व के बाद 6 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होने के साथ ही कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि जो मंत्री रिजाइन देंगे, उन्हें संगठन की कमान सौंपी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि पूरी पठकथा लिखी जा चुकी है और रंगोत्सव के बाद इस पर मुहर भी लग जाएगी।

होली के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए थे। सीएम योगी ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और रविवार को पीएम मोदी से मिले। दोनों ही नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद यूपी मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर संगठनात्मक बदलाव तक के कयास लगाए जाने लगे हैं। फिलहाल योगी कैबिनेट में 6 मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में जेपी नड्डा और पीएम मोदी से सीएम योगी की मुलाकात को सरकार और संगठन में बदलावों पर सहमति बनाने के रूप में देखा जा रहा है। होली के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

लखनऊ दौरे पर आए थे विनोद तावड़े 

सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आए थे। अपने प्रवास के दौरान विनोद तावड़े ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। उनके इस दौरे ने संगठन चुनाव के बीच योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को तेज कर दिया।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026

6 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं

फेरबदल की इन चर्चाओं ने कई मंत्रियों की बेचैनी बढ़ा रखी है। किसी को मंत्री पद छिनने का डर है, तो किसी को विभाग ना बदले इसकी चिंता है। हालत ये है कि जो मंत्री कल तक मनचाहा जिला अध्यक्ष बनवाने को दिल्ली तक जोर आजमाइश में जुटे थे, वो ये सब छोड़कर पहले अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लग गए हैं। सूत्रों की माने तो योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की डेट फिक्स हो गई है। सूत्र बताते हैं कि होली के बाद 6 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की माने तो शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी लगभग-लगभग फाइनल हो गए हैं।

योगी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं

सूबे में दो साल बाद (2027) विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी योगी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। इनके अलावा जाति समीकरण को साधने के लिए बीजेपी दलित और पिछड़े वर्ग से भी एक-एक मंत्री बना सकती है। वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि बीजेपी की रणनीति हमेशा चौंकाने की रही है। अब योगी की ‘मंडली’ में किसको एंट्री मिलेगी और किसका क्या छिनेगा ये जल्द ही पता चलने वाला है।

विधायक चद्रभानु पासवान बन सकते मंत्री

मिल्कीपुर सीट से उपचुनाव जीते विधायक चंद्रभानु पासवान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। चद्रभानु पासवान ने सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को करीब 60 हजार वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। चंद्रभानु दलित समाज से आते हैं। लोकसभा चुनाव में दलित समाज का एक बड़र तबगा बीजेपी से छिटक कर कांग्रेस-सपा के साथ चला गया था। जिसमें पासी समाज का मतदाता भी था। पासी समाज के मतदाता यूपी की 15 से 20 सीटों पर जीत-हार तय करते हैं। अगर लोकसभा की बात करें तो अमेठी, रायबरेली, अयोध्या-फैजाबाद, सुल्तानपुर सीट पर पासी समाज के वोटर्स अहम रोल निभाते हैं।

यानी 6 पद अब भी खाली

यूपी की योगी सरकार में अभी 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं। जिनकी कुल संख्या 54 है। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी 6 पद अब भी खाली हैं, जो इस बार भरे जा सकते हैं। इसके अलावा योगी सरकार ने पिछले दिनों में अपने कई मंत्रियों के कार्य और जमीन पर उनके असर की समीक्षा की थी। इस आधार पर योगी मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कई मंत्रियों से रिजाइन लेकर उन्हें सगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी स्वतंत्रदेव सिंह को यूपी का नया बीजेपी अध्यक्ष बना सकती है।

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026
Next Post
कौन है ‘वो’ जिसने सुहागरात मना रहे दूल्हा-दुल्हन का किया कत्ल, पुलिस के हत्थे लगा मोबाइल जो हत्याकांड का बाहर लाएगा सच

कौन है ‘वो’ जिसने सुहागरात मना रहे दूल्हा-दुल्हन का किया कत्ल, पुलिस के हत्थे लगा मोबाइल जो हत्याकांड का बाहर लाएगा सच

AC Buying Tips: गर्मी से बचाव का बढ़िया मौका, हाथ से जाने न दें Amazon की AC पर बंपर छूट जमकर लो लूट

AC Buying Tips: गर्मी से बचाव का बढ़िया मौका, हाथ से जाने न दें Amazon की AC पर बंपर छूट जमकर लो लूट

BMW C 400 GT new price and features:कितने की है यह स्कूटर, इतने में तो एक बढ़िया सी कार आ जाए, मिलेगी भी लाइन लगाकर

BMW C 400 GT new price and features:कितने की है यह स्कूटर, इतने में तो एक बढ़िया सी कार आ जाए, मिलेगी भी लाइन लगाकर

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India