शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारतीय युद्धपोत आईएनएस ‘अजय’ हुआ रिटायर्ड, 1999 के कारगिल युद्ध में चटाई थी पाकिस्तान को धूल

by Web Desk
सितम्बर 20, 2022
in देश, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले भारतीय युद्धपोत आईएनएस ‘अजय’ को 32 साल की शानदार सेवा के बाद सोमवार को सेवामुक्त कर दिया गया। सूर्यास्त के समय जहाज के राष्ट्रीय ध्वज, नौसेना के पताका और डी-कमीशनिंग पेनेंट को उतारा गया था, जो कमीशन की गई सेवा के अंत का प्रतीक था। अपनी सेवा के दौरान इस जहाज ने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार और 2001 में ऑपरेशन पराक्रम सहित कई नौसैनिक अभियानों में भाग लिया।
आईएनएस अजय (पी-34) को 24 जनवरी, 1990 को तत्कालीन यूएसएसआर में पोटी, जॉर्जिया में कमीशन किया गया था। महाराष्ट्र नेवल एरिया के संचालन नियंत्रण के तहत 23वें पेट्रोल वेसल स्क्वाड्रन का हिस्सा था। जहाज ने 32 से अधिक वर्षों से सक्रिय नौसैनिक सेवा में अपनी शानदार यात्रा के दौरान कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार और भारत-पाकिस्तान गतिरोध के दौरान 2001-2002 में ऑपरेशन पराक्रम अपनी क्षमता साबित की थी। इसके अलावा भारतीय नौसेना के कई नौसैनिक अभियानों में भाग लिया। 2017 में उरी हमले के बाद जहाज को समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
राष्ट्र को 32 साल की शानदार सेवा देने के बाद 19 सितंबर को सूर्यास्त होते ही इस ‘समुद्री योद्धा’ को सेवा से मुक्त कर दिया गया।सेवामुक्त करने का पारंपरिक समारोह मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित किया गया। सूर्यास्त के समय अंतिम बार जहाज के राष्ट्रीय ध्वज, नौसेना के पताका और डी-कमीशनिंग पेनेंट को उतारा गया, जो कमीशन की गई सेवा के अंत का प्रतीक था। कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर वाइस एडमिरल एजी थपलियाल (सेवानिवृत्त), विशिष्ट अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने की।

कार्यक्रम में जहाज के कमीशनिंग क्रू, पूर्व कमांडिंग ऑफिसर, वर्तमान क्रू, उनके परिवार और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फ्लैग ऑफिसर, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के 400 से अधिक कर्मी भी मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
Tags: Indian NavyINS Ajaykargil warNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Kargil War:ऑपरेशन विजय में ‘गन हिल’ की वीरगाथा, बिना एक भी जवान गंवाए, भारत ने जीत दर्ज कर रचा था इतिहास

Kargil War:ऑपरेशन विजय में ‘गन हिल’ की वीरगाथा, बिना एक भी जवान गंवाए, भारत ने जीत दर्ज कर रचा था इतिहास

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Kargil War Gun Hill Victory, कारगिल युद्ध के दौरान1 भारतीय सेना ने कई कठिन और ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन पॉइंट...

Next Post

UP: कबड्डी खिलाड़ियों को Toilet में रखा खाना खिलाने वाले खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना का हुआ खेला

Doctor G Trailer: आयुष्मान खुराना बने गाइनकॉलजिस्ट, इस तरह महिलाओं का इलाज कर दिया गंभीर संदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In