मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 SRH vs RR : ईशान की सेंचुरी के चलते SRH ने खड़ा किया रनों का पहाड़, IPL 2025 के दूसरे मुकाबले में 44 रनों से हारी RR

आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक, आईपीएल के इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर।

by Vinod
मार्च 23, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। रॉयल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी जो उन्हें महंगी पड़ गई। एसआरएच के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 20 ओवर ने 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए। टीम से ईशान किशन ने 106 रन बनाए। उन्होंने 45 बॉल पर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। जवाब में रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं हुई। तीन विकेट जल्द ही गिर गए। ऐसे में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला। बावजूद रॉयल्य छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी और एसआरएस ये मुकाबला 44 रनों से जीत गया।

हैदराबाद बड़ा स्कोर खड़ा कर सका

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। मैदान के हर कोने पर चौके-छक्के जड़े। रॉयल्स के गेंदबाज जूझते नजर आए। ईशान किशन ने ने धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 45 गेंद पर 106 रन बनाए। जबकि ट्रैविस हेड ने 67, हेनरिक क्लासन ने 34, नीतीश रेड्डी ने 30 और अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए। राजस्थान से तुषार देशपांडे ने 3 और महीश तीक्षणा ने 2 विकेट लिए। हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। ईशान किशन ने आईपीएल में अपने बल्ले से जलवा बिखेरा। उन्होंने जबरदस्त बैटिंग की, जिसका नतीजा रहा कि हैदराबाद बड़ा स्कोर खड़ा कर सका।

RELATED NEWS

SRH vs RR Eliminator कौन मारेगा बाजी? प्लेऑफ में जगह बचाने के लिए, हैदराबाद और राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग

SRH vs RR Eliminator कौन मारेगा बाजी? प्लेऑफ में जगह बचाने के लिए, हैदराबाद और राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग

मई 26, 2026

“IPL 2025 की चैम्पियन RCB ,2026 के लिए फिर से टीम की नीलामी शुरू देखे कब तक होगा सौदा पक्का “

नवम्बर 6, 2025

दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हुई

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। उसने दूसरी ही ओवर में दो विकेट खो दिए। तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने पहले यशस्वी जायसवाल को रन पर चलता किया। फिर उन्होंने कप्तान रियान पराग (4) को भी सस्ते में निपटा दिया। मोहम्मद शमी ने नीतीश राणा को आउट कर दिया। जिसके चलते राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया। यहां से ’इम्पैक्ट सब’ संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हुई।

संजू सैमसन ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए

इस पार्टनरशिप को हर्षल पटेल ने तोड़ा, जिन्होंने संजू सैमसन को आउट किया। संजू सैमसन ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। फिर स्पिनर एडम जाम्पा ने जुरेल की इनिंग्स का भी खात्मा कर दिया। जुरेल ने 200 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए। इस दौरान जुरेल ने पांच चौके और छह छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए आखिरी में शिमरोन हेटमायर और शुभम दुबे ने धुआंधार बैटिंग की पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। रॉयल्स ये मुकाबला 44 रन से हार गया।

250 से अधिक का स्कोर किया

सनराइजर्स हैदराबाद टी20 क्रिकेट की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने सबसे अधिक मौकों पर 250 से अधिक का स्कोर किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चौथी बार टी20 क्रिकेट में यह कारनामा किया है। इस मैच से पहले, हैदराबाद ने आईपीएल के पिछले सीजन में तीन अलग-अलग मौकों पर 250 से अधिक का स्कोर किया था। हैदराबाद ने बेंगलुरु में पिछले साल बेंगलुरु के खिलाफ 287 रन बनाए थे, यह आईपीएल में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।इसके अलावा उन्होंने 2024 में हैदराबाद में मुंबई के खिलाफ 277 और दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ 266 का स्कोर बनाया था।

चार बार टीमों ने 14.1 ओवर में 200 का स्कोर पार किया

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक मौकों पर 250 से अधिक का स्कोर करने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भारत और सर्रे हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह कारनामा किया है। आईपीएल में चार बार टीमों ने 14.1 ओवर में 200 का स्कोर पार किया है। सबसे पहले बेंगलुरु ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा किया था। उसके बाद से लिस्ट में अन्य तीन स्थानों पर हैदराबाद ही है। हैदराबाद ने पिछले सीजन मुंबई और दिल्ली के खिलाफ ऐसा किया था, जबकि इस सीजन में अपने पहले मुकाबले में यह कारनामा किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम जम्पा और वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11

 

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और फजलहक फारूकी। इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर ध्रुव जुरेल संजू सैमसन।

 

Tags: 2025 IPLIPL 2025srh vs rr
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

SRH vs RR Eliminator कौन मारेगा बाजी? प्लेऑफ में जगह बचाने के लिए, हैदराबाद और राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग

SRH vs RR Eliminator कौन मारेगा बाजी? प्लेऑफ में जगह बचाने के लिए, हैदराबाद और राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026

आईपीएल 2026 का रोमांच अब और बढ़ गया है। आज एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें...

“IPL 2025 की चैम्पियन RCB ,2026 के लिए फिर से टीम की नीलामी शुरू देखे कब तक होगा सौदा पक्का “

by Kanan Verma
नवम्बर 6, 2025

Indian Premier League (IPL) 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बिक्री के लिए रखा गया है। IPL और...

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

by Vinod
जून 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले प्रीती जिंटा के सरपंच यानि श्रेयस...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
जून 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

by Akhand Pratap Singh
जून 4, 2025

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को...

Next Post
IPL 2025 CSK vs MI Live Score: रोहित शर्मा समेत 3 बैटर्स के आउट होने के बाद सूर्या ने संभाली कमान, CSK के जाल से ऐसे बाहर निकली MI

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: रोहित शर्मा समेत 3 बैटर्स के आउट होने के बाद सूर्या ने संभाली कमान, CSK के जाल से ऐसे बाहर निकली MI

RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, मणिपुर और भाषा विवाद पर जताई चिंता, किया आह्वान सभी साथ आए

RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, मणिपुर और भाषा विवाद पर जताई चिंता, किया आह्वान सभी साथ आए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist