रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, मणिपुर और भाषा विवाद पर जताई चिंता, किया आह्वान सभी साथ आए

RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मणिपुर, भाषा विवाद और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर संघ ने चिंता जताई और समाधान पर जोर दिया।

by SYED BUSHRA
मार्च 23, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

RSS annual meeting updates राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शुरुआत शुक्रवार को बेंगलुरु में हुई। इस बैठक के पहले दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, तबला वादक जाकिर हुसैन, प्रीतीश नंदी और संघ के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

मणिपुर के हालात पर जताई चिंता

संघ के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने मणिपुर की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य पिछले 20 महीनों से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार के कुछ प्रशासनिक और राजनीतिक फैसलों के बाद अब हालात में सुधार की उम्मीद दिख रही है। फिर भी, राज्य को पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लगेगा।

RELATED NEWS

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

अगस्त 30, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले मोहन भागवत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जुलाई 6, 2026

भाषा और परिसीमन विवाद पर संघ का नजरिया

सीआर मुकुंद ने कहा कि तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच चल रहे भाषा और परिसीमन विवाद को मिल-जुलकर सुलझाने की जरूरत है।उन्होंने इस पर चिंता जताई कि कुछ ताकतें उत्तर और दक्षिण भारत के बीच मतभेद बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाषा या परिसीमन से जुड़े विवाद अधिकतर राजनीतिक कारणों से खड़े किए जाते हैं।

संघ का मानना है सभी साथ आए

संघ का मानना है कि देश को एकजुट रखने के लिए सभी सामाजिक समूहों को साथ आना चाहिए। आपसी टकराव से कोई समाधान नहीं निकलेगा। अगर कोई समस्या है तो उसे मिलकर, सकारात्मक सोच के साथ सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक और अन्य सामाजिक समूह इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं, खासकर दक्षिण भारत में।

मातृभाषा को प्राथमिकता, अंग्रेजी भी जरूरी

संघ का हमेशा यही मानना रहा है कि पढ़ाई और रोजमर्रा के जीवन में मातृभाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी जैसी दूसरी भाषाएं भी सीखना जरूरी है, खासतौर पर करियर और मार्केट से जुड़ी जरूरतों के लिए। संघ का इस पर कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है कि पढ़ाई दो भाषा या तीन भाषा फॉर्मूला के आधार पर होनी चाहिए। लेकिन संघ का यह स्पष्ट मत है कि मातृभाषा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम दो भाषाएं जरूर सीखनी चाहिए—एक मातृभाषा और दूसरी वह भाषा, जो उसके कार्यक्षेत्र में उपयोगी हो।

बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर प्रस्ताव

संघ की इस बैठक में बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न पर एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके अलावा संघ की 100 साल की यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन होगा।

संघ की 100 साल की यात्रा पर चर्चा

इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस मौके पर बैठक में संघ के सामाजिक कार्यों और विस्तार पर चर्चा हो रही है। सीआर मुकुंद ने कहा कि इस बैठक में यह भी देखा जाएगा कि संघ अब तक समाज में कितना बदलाव ला पाया है और किन क्षेत्रों में ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है।

संघ की शाखाओं में हुई बढ़ोतरी

संघ की गतिविधियां इस समय देशभर में 73,646 स्थानों पर चल रही हैं, जिनमें से 51,710 स्थानों पर प्रतिदिन शाखाएं लगती हैं। पिछले एक साल में संघ की शाखाओं में 10,000 की वृद्धि हुई है, जिससे इनकी कुल संख्या 83,129 हो गई है। इसके अलावा साप्ताहिक गतिविधियां भी 4,430 बढ़ी हैं, जिससे अब संघ की कुल 1,15,276 गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

Tags: india politicsRSS news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए ‘विविधता में एकता’ और हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान को लेकर देश...

Ram Mandir Donation Theft Case

Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले मोहन भागवत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

RSS Population Policy: “हम दो, हमारे तीन” मोहन भागवत का बड़ा बयान, चेताया कितने से कम पर समाज  हो जाता है लुप्त

RSS Population Policy: “हम दो, हमारे तीन” मोहन भागवत का बड़ा बयान, चेताया कितने से कम पर समाज हो जाता है लुप्त

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2025

RSS Chief Mohan Bhagwat on Population Policy: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित व्याख्यानमाला कार्यक्रम...

Rahul Gandhi Birthday,RahuL Gandhi,congress,politics,india politics,Congress leader

Rahul Gandhi Birthday : आज 54 के हुए कांग्रेस के राजकुमार, जानें नौसिखिया से लेकर गंभीर नेता बनने तक का सफर

by Gulshan
जून 19, 2024

Rahul Gandhi Birthday : आज कांग्रेस पार्टी के सशक्त नेता राहुल गांंधी का जन्म दिन है आपको बता दें कि...

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हनुमान जी को लगाया 51 मन लड्डुओं का भोग, देश को अखंड बनाने की कामना

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 12, 2022

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को विंध्याचल के महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम...

Next Post
Gram Yatra auction : नंगे पैर चलने वाले इस भारतीय पेंटर की कृति ने रच दिया इतिहास कितने सौ करोड़ में हुई नीलाम

Gram Yatra auction : नंगे पैर चलने वाले इस भारतीय पेंटर की कृति ने रच दिया इतिहास कितने सौ करोड़ में हुई नीलाम

बिठूर महोत्सव में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, देश को लूटने के लिए अपने उत्तराधिकारी छोड़ गए अंग्रेज

बिठूर महोत्सव में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, देश को लूटने के लिए अपने उत्तराधिकारी छोड़ गए अंग्रेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In