गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Kbc winner journey: KBC के 5 करोड़ विजेता सुशील कुमार, पैसे से बड़ी होती है सुकून की कीमत

सुशील कुमार, KBC सीजन 5 में 5 करोड़ जीतने वाले बिहार के टीचर, ने जीत के बाद कई चुनौतियों का सामना किया। गलत निवेश, रिश्तों में खटास और मानसिक तनाव के बावजूद, उन्होंने जिंदगी को नए सिरे से जीना सीखा। अब वह टीचर हैं,और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

by Ahmed Naseem
जनवरी 26, 2025
in राष्ट्रीय
Sushil Kumar
Share on FacebookShare on Twitter

Kbc winner journey:कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का नाम सुनते ही सुशील कुमार की कहानी हर किसी के जहन में ताजा हो जाती है। 2011 में बिहार के एक छोटे से गांव से आए इस साधारण से टीचर ने KBC सीजन 5 में 5 करोड़ रुपये जीतकर सबको चौंका दिया था। हालांकि जीत के बाद उनकी जिंदगी में ऐसे उतार-चढ़ाव आए, जिनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उनकी कहानी हमें ये समझाती है कि पैसा सब कुछ नहीं है।

जीत के बाद खुशियों का वक्त ज्यादा लंबा नहीं रहा

5 करोड़ जीतने के बाद सुशील कुमार अचानक लाइमलाइट में आ गए। हर महीने 10-15 कार्यक्रमों में शामिल होने लगे, लेकिन इस चक्कर में उनकी पढ़ाई छूट गई। वो बिना अनुभव के नए-नए बिजनेस में पैसा लगाने लगे ताकि लोग ये न कहें कि वो कुछ नहीं कर रहे। लेकिन ये बिजनेस ज्यादा दिन नहीं टिक पाए।

RELATED NEWS

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan के ढलते करियर को कैसे केबीसी ने दी थी एक नई शुरुआत!

फ़रवरी 9, 2024
Amitabh Bachchan

केबीसी के 15वें सीजन के समापन पर Amitabh Bachchan हुए इमोशनल, आंखों में आंसू के साथ कह दी ये बड़ी बात

दिसम्बर 30, 2023

दान का जुनून और रिश्तों में खटास

सुशील का दिल बहुत बड़ा था। उन्हें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता था, इसलिए वो हर महीने 50,000 रुपये दान करने लगे। लेकिन कई बार लोग उनकी दरियादिली का गलत फायदा उठाने लगे।इतना ही नहीं, उनकी शादीशुदा जिंदगी भी मुश्किल में पड़ गई। उनकी पत्नी अक्सर कहती थीं कि उन्हें सही और गलत लोगों की पहचान नहीं है और वो भविष्य के बारे में सोचते नहीं। इस बात को लेकर दोनों में झगड़े बढ़ने लगे।

मुंबई का सपना और कड़वी हकीकत

जीत के बाद सुशील ने डायरेक्टर बनने का सपना देखा और मुंबई चले गए। उन्होंने फिल्में देखीं, प्रोडक्शन हाउस में काम किया, लेकिन जल्द ही समझ में आ गया कि ये सब उनके लिए नहीं है। उन्होंने खुद से ये सवाल किया, मैं यहां क्यों आया हूं? तब उन्हें एहसास हुआ कि वो सच्चाई से भाग रहे थे।

जिंदगी की नई शुरुआत

मुश्किलों से जूझने के बाद सुशील ने खुद को बदलने का फैसला किया। उन्होंने शराब और सिगरेट छोड़ दी और अपने गांव लौट आए। अब वो एक स्कूल में टीचर की नौकरी कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।सुशील का कहना है, मैंने समझ लिया है कि असली खुशी छोटी-छोटी चीजों में है। जितना कमाया जाए, उतना ही खर्च किया जाए और बाकी वक्त समाज और पर्यावरण के लिए कुछ अच्छा करने में लगाया जाए।

 

Tags: KBCSushil KumarWinner
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan के ढलते करियर को कैसे केबीसी ने दी थी एक नई शुरुआत!

by Neel Mani
फ़रवरी 9, 2024

नई दिल्ली: वक्त कब किसे क्या दिखाए ये कोई नहीं जानता। हर इंसान की जिंदगी में कभी ना कभी बुरा...

Amitabh Bachchan

केबीसी के 15वें सीजन के समापन पर Amitabh Bachchan हुए इमोशनल, आंखों में आंसू के साथ कह दी ये बड़ी बात

by Neel Mani
दिसम्बर 30, 2023

नई दिल्ली: देवियों और सज्जनों कंप्यूटर जी ताला लगा दिया जाए, चलिए अब बढ़ते हैं अगले प्रश्न की ओर। इन...

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan के शो केबीसी पर Suhana Khan ने पापा शाहरुख को लेकर दिया गलत जवाब

by Neel Mani
दिसम्बर 15, 2023

नई दिल्ली: जहां बॉलीवुड में कुछ स्टार्स अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपनी कमाल की नॉलेज के लिए जाने जाते...

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर बिग बी से हो गई एक गलती, देर रात माफी मांगने पर भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर

by Ekta Yadav
जनवरी 9, 2023

बॉलीवुड के बिग बी यानि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी अपने सोशल मीडिया के...

KBC14: अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में किया बड़ा खुलासा, बताई अपनी फेवरेट स्टारकिड एक्ट्रेस

by Ekta Yadav
दिसम्बर 18, 2022

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। यही नहीं,...

Next Post
Kurta

Delhi N: कुर्ता-पायजामा सिलवाने के लिए दिल्ली में लंबी लाइन, चुनावी माहौल में कारोबार में तेजी।

Abuja

नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में हुआ भीषण विस्फोट, 18 लोगों की झुलसने से मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist