Wednesday, May 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

LPG New Rule: PNG लगवाने के बाद भी बंद नहीं होगा पुराना गैस कनेक्शन, नए नियम से लाखों लोगों को राहत

सरकार ने एलपीजी कनेक्शन को लेकर नियम आसान कर दिए हैं। अब PNG लेने पर पुराना गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा, बल्कि “पॉज” माना जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रांसफर वाउचर से दोबारा आसानी से चालू कराया जा सकेगा।

by Kirtika Tyagi
May 26, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

LPG Connection New Rule: अब गैस कनेक्शन को लेकर लोगों की बड़ी परेशानी दूर होने वाली है। पहले ऐसा होता था कि अगर किसी घर में पाइप वाली गैस यानी PNG लग जाती थी, तो पुराना एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन बंद करना पड़ता था। इसके बाद अगर कोई दूसरे शहर में शिफ्ट होता, जहां PNG की सुविधा नहीं होती, तो नया गैस कनेक्शन लेने के लिए फिर से लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव कर लोगों को राहत दे दी है।

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के नए आदेश के बाद अब पुराना एलपीजी कनेक्शन पूरी तरह बंद नहीं माना जाएगा। इसे “पॉज” यानी अस्थायी रूप से रोक दिया गया कनेक्शन माना जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो नौकरी, पढ़ाई या दूसरे कारणों से बार-बार शहर बदलते रहते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

कैसे मिलेगा दोबारा गैस कनेक्शन?

नए नियम के मुताबिक, अगर किसी घर में PNG कनेक्शन लग जाता है, तो 30 दिनों के अंदर पुराने एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की जानकारी देनी होगी। हालांकि, इस प्रक्रिया में उपभोक्ता को एक “ट्रांसफर वाउचर” दिया जाएगा। यही वाउचर आगे चलकर सबसे ज्यादा काम आएगा। मान लीजिए कि आप बाद में किसी ऐसे इलाके में रहने चले जाते हैं, जहां पाइप गैस की सुविधा नहीं है। ऐसे में आपको नया सिलेंडर कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप पुराने ट्रांसफर वाउचर को दिखाकर अपना एलपीजी कनेक्शन फिर से शुरू करवा सकते हैं। इससे सिक्योरिटी जमा कराने, नए डॉक्यूमेंट देने और लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

किराएदारों और छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा

यह नया नियम खास तौर पर किराए पर रहने वाले लोगों, छात्रों और नौकरी के लिए अलग-अलग शहरों में जाने वालों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। पहले घर बदलने पर गैस कनेक्शन को लेकर काफी परेशानी होती थी। कई बार लोगों को नया कनेक्शन लेने में समय और पैसा दोनों खर्च करने पड़ते थे।

अब लोग बिना किसी डर के PNG की सुविधा अपना सकेंगे। जरूरत पड़ने पर पुराने एलपीजी कनेक्शन को दोबारा एक्टिव कराना आसान हो जाएगा। इससे लोगों की “किचन लाइफ” पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

सरकार के फैसले से मिली राहत

सरकार का यह कदम आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया माना जा रहा है। खासकर मेट्रो शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह बदलाव काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है। अब बार-बार घर बदलने वालों को गैस कनेक्शन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बस जरूरी कागजात और ट्रांसफर वाउचर संभालकर रखना होगा।

Tags: LPG Connection RulePNG Gas Connection
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Blinkit Controversy: किसकी हरकत से दहली महिला सुनाई आपबीती, सोशल मीडिया पर किस पर उठे सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े सवाल

Blinkit Controversy: किसकी हरकत से दहली महिला सुनाई आपबीती, सोशल मीडिया पर किस पर उठे सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े सवाल

RCB vs GT Qualifier, कौन जीतेगा फाइनल का टिकट, आरसीबी और गुजरात की टक्कर पर दीप दासगुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

RCB vs GT Qualifier, कौन जीतेगा फाइनल का टिकट, आरसीबी और गुजरात की टक्कर पर दीप दासगुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist