शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बनाए गए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, ऑपरेशन सिंदूर का नायक अब PAK का करेगा पूरा इलाज

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को भारत सरकार ने डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया है। वे डीजीएमओ के पद पर भी बने रहेंगे।

by Vinod
जून 9, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भारत सरकार ने उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) नियुक्त किया है। ये विभाग अब इंडियन आर्मी के ऑपरेशन एंड इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट (संचालन और खुफिया निदेशालय) के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विंग की देखरेख करेगा। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई डीजीएमओ का कार्यभार भी देखेंगे।

भारतीय थल सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) अपॉइंट किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई इंडियन आर्मी के वही अफसर हैं जिनसे पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने एयरबेसों पर भारत के हमलों के दौरान युद्ध विराम के लिए संपर्क किया था। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारतीय सेना और खुफिया एजेंसी समेत अन्य अहम विभागों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटजी) की पोस्ट बनाई गई है। यह भारतीय सेना के अहम पदों में से एक होगा।

RELATED NEWS

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

सितम्बर 10, 2026
Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

सितम्बर 3, 2026

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ गोलीबारी बंद होने की घोषणा के दो दिन बाद 12 मई को एक प्रेस वार्ता में लेफ्टिनेंट जनरल घई ने भारतीय सशस्त्र बलों की तैयारियों और समन्वित प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी। उन्होंने मीडिया को बताया था कि भारतीय सेनाओं ने कैसे पाकिस्तान के अंदर घुसकर पाक वायू सेना के एयरबेसों को मिट्टी में मिलाया था। रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के दौरान लेफ्टिनेंट राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। गत 4 जून को लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया था.

फरवरी में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई मणिपुर का भी दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत म्यांमार सीमा का भी जायजा लिया था। मणिपुर दौरे के दौरान उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मुख्य सचिव और डीजीपी से भी मुलाकात की थी। डीजीएमो घई ने मणिपुर में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसी के बाद मणिपुर के हाताल पटरी पर लौटे थे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कुमाऊं रेजीमेंट के वरिष्ठ अधिकारी हैं। डीजीएमओ बनने से पहले वो चिनार कोर के जीओसी रह चुके हैं। खासकर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कई मिशन में राजीव घई की अहम भूमिका रही है।

 

 

Tags: Deputy Chief of Army StaffDGMA Rajiv Ghaiindian armyLieutenant General Rajiv Ghai
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Colonel Anurag Upadhyay: कर्नल अनुराग उपाध्याय की कहानी उस जज्बे की मिसाल है, जिसमें आराम और सुरक्षित करियर से ज्यादा...

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

हथिनीकुंड बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान मोटरबोट डूबने से लापता हुए दो जवानों की तलाश तीसरे दिन भी जारी...

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर ऋषभ सिंह संब्याल पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने...

Next Post
modi goverment

मोदी सरकार के 11 साल : पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया हर क्षेत्र में हो रहा विकास

Raja Raghuvanshi murder case

राजा रघुवंशी हत्या केस: ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया, 'फफक-फफक क्यों रोने लगी थी सोनम'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In