Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

President rule in Manipur: इस नेता की ‘मुहर’ के बाद मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, अब प्रदेश के सुधरेंगे हालात

सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, राज्यपाल ने हाथों में प्रदेश की बागडोर, सुरक्षाबल के अधिकारियों के साथ बैठक।

by Vinod
February 13, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद सीएम बीरेन सिंह ने अपने पद से रिजाइन कर दिया था। तब ऐसी चर्चा थी कि बीजेपी किसी दूसरे नेता को राज्य का सीएम बना सकती है। पर ऐसा हुआ नहीं और सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। अब राज्य की बागडोर राज्यपाल के हाथों में आ गई है।

सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया

दरअसल, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसके कारण बीते रविवार को बीरेन सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह के रिजाइन देने के बाद सूबे में नए सीएम के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया था। मणिपुर के प्रभारी संबित पात्रा तब से लगातार बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। लेकिल अंत में सरकार ने सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

May 26, 2026
कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

August 26, 2025

बजट सत्र को सस्पेंड कर दिया

संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्य विधानसभाओं को अपनी अंतिम बैठक के छह महीने के भीतर बुलाना अनिवार्य है। मणिपुर में पिछला विधानसभा सत्र 12 अगस्त 2024 को बुलाया किया गया था। लेकिन बीते दिन यानी बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने की समय सीमा खत्म हो गई। हालांकि, राज्यपाल अजय भल्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र को सस्पेंड कर दिया।

प्रदेश में नए सीएम को लेकर मंथन चला

बीरेन सिंह ने अपनी सरकार के अविश्वास प्रस्ताव और महत्वपूर्ण फ्लोर टेस्ट का सामना करने से ठीक एक दिन पहले पद छोड़ दिया, जिससे राजनीतिक टकराव की संभावना टल गया। मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के लगभग 2 साल बाद और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच उनका इस्तीफा आया, जो लगातार उन्हें हटाने की मांग कर रहा था। इसबीच बीजेपी के अंदर प्रदेश में नए सीएम को लेकर मंथन चला। कई दौर की बेठकें हुई। जानकार बताते हैं कि पार्टी हाईकमान ने मणिपुर में सरकार बनाने के बजाए राष्ट्रपति शासन पर अपनी मुहर लगाई।

गतिविधियों के बारे में जानकारी दी

बता दें, राष्ट्रपति शासन लागू होने से पहले संबित पात्रा के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की थी। इसी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में कुछ बड़ा होने वाला हैं। राष्ट्रपति शासन लगने से ठीक पहले मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जानकार बताते हैं कि राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद मणिपुर के हालात सुधरेंगे।

क्यों लगाया जाता है राष्ट्रपति शासन

1- अगर चुनाव के बाद किसी पार्टी को बहुमत न मिला हो तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है।

2-जिस पार्टी को बहुमत मिला हो वह सरकार बनाने से इनकार कर दे और राज्यपाल को दूसरा कोई ऐसा दल नहीं मिले जो सरकार बनाने की स्थिति में हो

3-राज्य सरकार विधानसभा में हार के बाद इस्तीफा दे दे और दूसरे दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हो

4-राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के संवैधानिक निर्देशों का पालन ना किया हो

5–कोई राज्य सरकार जान-बूझकर आंतरिक अशांति को बढ़ावा या जन्म दे रही हो

6-राज्य सरकार अपने संवैधानिक दायित्यों का निर्वाह नहीं कर रही हो

 

Tags: Manipur Newsmodi governmentPresident's rule in ManipurSambit Patra
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

 Modi Government Big Decisions:Modi Government पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार के कुछ फैसलों...

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

by Vinod
August 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। 50 से ज्यादा थाने और 150 से अधिक पुलिस चौकियां। करीब 40 लाख की आबादी। पर सब...

मोदी सरकार ने दबाया ‘ऑपरेशन क्लीन’ का बटन, 30 दिन तक जेल में रहे PM-CM और मंत्री तो 31वें दिन छिन जाएगी कुर्सी

मोदी सरकार ने दबाया ‘ऑपरेशन क्लीन’ का बटन, 30 दिन तक जेल में रहे PM-CM और मंत्री तो 31वें दिन छिन जाएगी कुर्सी

by Vinod
August 20, 2025

  नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति को बेदाग करने के लिए अपनी ‘नमो मिसाइल’ का बटन...

जाति जनगणना को लेकर Akhilesh Yadav ने BJP को क्यों दिया अल्टीमेटम, Mayawati ने कहा ‘very good’

जाति जनगणना को लेकर Akhilesh Yadav ने BJP को क्यों दिया अल्टीमेटम, Mayawati ने कहा ‘very good’

by Vinod
April 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरकार ने 1931 के बाद देश में जाति जनगणना कराए जाने की निर्णय लिया है। जिसको...

Manipur News

असॉल्ट राइफल लेकर फुटबॉल खेलते लोग वायरल, 5 हुए गिरफ्तार

by Gulshan
February 14, 2025

Manipur News : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक फुटबॉल मैच के दौरान असॉल्ट राइफलों के साथ खेलते हुए लोगों...

Next Post
Entertainment News: मलाइका अरोड़ा के डांस पर अर्जुन कपूर की तारीफ, ट्रोलर्स बोले ब्रेकअप के बाद भी

Entertainment News: मलाइका अरोड़ा के डांस पर अर्जुन कपूर की तारीफ, ट्रोलर्स बोले ब्रेकअप के बाद भी

Dipika daughter viral pic:  रणवीर दीपिका की बेटी दुआ की पहली झलक?वायरल तस्वीरों की हकीकत आई सामने

Dipika daughter viral pic: रणवीर दीपिका की बेटी दुआ की पहली झलक?वायरल तस्वीरों की हकीकत आई सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist