सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जाति जनगणना को लेकर Akhilesh Yadav ने BJP को क्यों दिया अल्टीमेटम, Mayawati ने कहा ‘very good’

जाति जनगणना को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि जनगणना ईमानदारी से होनी चाहिए, बीजेपी ने यह फैसला हमारे दबाव में लिया है।

by Vinod
अप्रैल 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरकार ने 1931 के बाद देश में जाति जनगणना कराए जाने की निर्णय लिया है। जिसको लेकर अब राजनीतिक दलों की तरफ से बयान भी आने शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये फैसला पीडीए की जीत है। ये इंडिया गठबंधन की जीत है। जबकि बीएसपी प्रमुख मायावती ने इसे देर से लिया गया, सही कदम करार दिया है।

केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराए जानें की फैसले को लेकर अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पर एक बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने कहा कि जाति जनगणना का फैसला 90 प्रतिशत पीडीए की एकजुटता की 100 प्रतिशत जीत है। हम सबके सम्मिलित दबाव से बीजेपी सरकार मजबूरन ये निर्णय लेने को बाध्य हुई है। सामाजिक न्याय की लड़ाई में ये पीडीए की जीत का एक अतिमहत्वपूर्ण चरण है।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, जाति जनगणना का फ़ैसला 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता की 100 फीसदी जीत है। सपा चीफ ने यह भी कहा है कि जनगणना ईमानदारी से होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार को ये चेतावनी है कि अपनी चुनावी धांधली को जाति जनगणना से दूर रखे. एक ईमानदार जनगणना ही हर जाति को अपनी-अपनी जनसंख्या के अनुपात में अपना वो अधिकार और हक़ दिलवाएगी। जिस पर अब तक वर्चस्ववादी फन मारकर बैठे थे।

सपा चीफ ने कहा कि ये अधिकारों के सकारात्मक लोकतांत्रिक आंदोलन का पहला चरण है और बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का अंतिम। बीजेपी की प्रभुत्ववादी सोच का अंत होकर ही रहेगा। संविधान के आगे मनविधान लंबे समय तक चल भी नहीं सकता है. ये ‘इंडिया’ की जीत है। इस पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा पीडीए का काफिला अब रुकने वाला नहीं है। आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने लिखा, पीडीए के जननायक अखिलेश यादव की जाति जनगणना कराने की मांग के आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। जो कहते थे कि जाति केवल चार होती हैं अब वे छह हजार जातियों की गिनती कराएंगे। अखिलेश यादव जिंदाबाद। अब सभी को न्याय मिलेगा। अगर बीजेपी ने कुछ गलत किया तो लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी। बीजेपी कुछ भी कर सकती है। ऐसे में सभी को सतर्क रहना होगा।

इनसब के बीच मायावती ने केंद्र द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले पर कहा कि देश में मूल जनगणना के साथ ही ’जातीय जनगणना’ कराने का केन्द्र सरकार द्वारा आज लिया गया फैसला काफी देर से उठाया गया सही दिशा में कदम है। इसका स्वागत है। बसपा इसकी मांग काफी लम्बे समय से करती रही है। उम्मीद है कि सरकार ’जनगणना से जनकल्याण’ के इस फैसले को समय से जरूर पूरा कराएगी।

बीएसपी चीफ ने आगे कहा, देश में मूल जनगणना के साथ ही ’जातीय जनगणना’ कराने का केन्द्र सरकार द्वारा आज लिया गया फैसला काफी देर से उठाया गया सही दिशा में कदम। इसका स्वागत। बीएसपी इसकी मांग काफी लम्बे समय से करती रही है। उम्मीद है कि सरकार ’जनगणना से जनकल्याण’ के इस फैसले को समय से ज़रूर पूरा कराएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। देश में 1931 के बाद जाति गनगणना होगी।

Tags: Akhilesh Yadavcaste censusMayawatimodi governmentPM Narendra Modi
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
मेहनत से मिलता है मुकाम यूं ही नहीं होती ऊंची उड़ान IPL में शानदार सेंचुरी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

मेहनत से मिलता है मुकाम यूं ही नहीं होती ऊंची उड़ान IPL में शानदार सेंचुरी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

Labour Day 2025: क्या है मज़दूरों को समर्पित इस दिन का इतिहास और क्या है इसको मनाने का मकसद

Labour Day 2025: क्या है मज़दूरों को समर्पित इस दिन का इतिहास और क्या है इसको मनाने का मकसद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist