शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

मौलवी ने की वाल्मीकि समाज की महिलाओं पर ये विवादित टिप्पणी, आक्रोशित समाज ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

by Web Desk
अगस्त 30, 2022
in एडिटर चॉइस, देश, राजस्थान, राष्ट्रीय

जयपुर। सोशल मीडिया पर मौलाना जर्जिस अंसारी की दलित महिलाओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ अम्बेडकर मिशन ने जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में परिवाद दायर कराया है।

अम्बेडकर मिशन के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि हाल ही में मौलाना जर्जिस अंसारी के अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें मौलाना सीधे-सीधे वाल्मीकि समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। मौलाना की इस तकरीर में जिस अर्थ में वाल्मीकि समाज की महिलाओं को प्रस्तुत किया गया है, उससे दलित समाज आक्रोशित है और वाल्मीकि समाज की महिलाएं खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

उन्होंने बताया कि मौलवी की उक्त टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश भर के दलित समाज में तीखी प्रतिक्रिया हुई है और हम चाहते हैं कि दलित महिलाओं के प्रति घृणा को बढ़ावा देने वाले व हमारे संविधान द्वारा संरक्षित ‘व्यक्ति की गरिमा’ को क्षति पहुंचाने वाले मौलाना को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ा दण्ड दिया जाए। मौलाना की टिप्पणी से आहत अमित सामरिया, बनवारी राव, रोहित हरी, सुनिल वाल्मीकि, धनराज वाल्मीकि, दीपक बड़ीवाल, हरीश महावर, अंकित वर्मा, महेंद्र राजवंशी, अजय पारीक, जितेंद्र लोदिया, रोहित गवारिया, करण वाल्मीकि, विक्रम चौबदार सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग थाने पहुंचे तथा मौलाना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने बताया कि जर्जिस अंसारी मौलाना का एक वीडियो चल रहा है जिसमें वाल्मिकी दलित महिलाओं के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग किया है और निम्न स्तर की तुलनात्मक दृष्टि से नीचा दिखाने का घिनौना प्रयास किया गया है। जिससे वाल्मिकी दलित समाज की भावना आहात हुई है। अम्बेडकर मिशन ने अपने लेटर पैड पर मौलवी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस शिकायत को परिवाद में दर्ज किया है। दलित समाज की मांग है कि इस मौलाना को तुरंत गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा मिले। अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो दलित समाज आगे की योजना बनाकर कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

Tags: controversial remarkMaulana Jarjis AnsariNews1Indiasocial mediaValmiki SamajVinod Kumar

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Next Post

सपना चौधरी ने Social Media पर दिखाए, अपनी अदाओं के जलवे, फैंस देख बोले- लव यू

व्हाइट साड़ी में दिखा Mouni Roy का गॉर्जियस लुक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In