Friday, November 27, 2026 10:13 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » MI vs LSG : जसप्रीत बुमराह की स्पीड ने LSG का बिगाड़ा खेल, लगातार पांचवां मैच जीतकर MI फिर से बने ‘किंग’

MI vs LSG : जसप्रीत बुमराह की स्पीड ने LSG का बिगाड़ा खेल, लगातार पांचवां मैच जीतकर MI फिर से बने ‘किंग’

मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए और ये मुकाबला लखनऊ 54 रन से हार गया।

by Vinod
27/04/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का 45वां मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। मुम्बई ने पहले बल्लेबाजी की और लखनऊ के सामने 216 रनों का टारगेट रखा। मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए और ये मुकाबला लखनऊ 54 रन से हार गया। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ये लगातार पांचवीं जीत रही और हार्दिक पंड्या की टीम के अंक तालिका में 12 अंक हो गए हैं। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इतने ही मैचों में 5 जीत से 10 अंक हैं।

नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई की शुरूआत खराब रही। चोट से ठीक होने के बाद लखनऊ टीम में वापसी करने वाले मयंक यादव ने रोहित शर्मा को 12 रन पर आउट कर सनसनी मचा दी। रोहित के आउट होने के बाद विल जैक्स मैदान पर उतरे। जैक्स ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 55 रनों की पार्टनरशिप की। रियान ने इस मैच में 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी की। रिकेल्टन को स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने आउट किया। रयान रिकेल्टन ने 32 बॉल पर 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने मिलकर 28 रनों की साझेदारी की।

सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका विल जैक्स (29) के रूप में लगा, जो प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हुए.।फिर तिलक वर्मा (6) को स्पिनर रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। कप्तान हार्दिक पंड्या ने निराश किया और वो सिर्फ 5 रन बनाकर मयंक यादव की गेंद पर बोल्ड हुए। हालांकि विकेटों के गिरने का प्रभाव सूर्यकुमार यादव पर नहीं पड़ा और उन्होंने 27 बॉल पर फिफ्टी जड़ दी। सूर्यकुमार ने 28 बॉल पर 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। सूर्यकुमार का विकेट आवेश खान ने लिया। इसके बाद मन धीर (25’) और डेब्यूटेंट कॉर्बिन बॉश (20) ने तूफानी बैटिंग करके मुंबई का स्कोर 215 रन तक पहुंचा दिया।

RELATED NEWS

IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

November 27, 2026
ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026

कप्तान ऋषभ पंत को भी चलता कर दिया

टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और उसने 18 रनों के स्कोर पर एडेन मार्करम का विकेट गंवा दिया। मार्करम (9) को ’इम्पैक्ट सब’ जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस जोड़ी को स्पिनर विल जैक्स ने निकोलस पूरन को आउट करके तोड़ा। पूरन ने 27 रन बनाए। जैक्स ने उसी ओवर में कप्तान ऋषभ पंत को भी चलता कर दिया। मिचेल मार्श और आयुष बदोनी ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की। ये साझेदारी आगे बढ़ रही थी, तभी ट्रेंट बोल्ट ने मार्श को 34 रन पर आउट कर दिया। बोल्ट ने इसके बाद दूसरे सेट बल्लेबाज आयुष बदोनी को भी पवेलियन लौटा दिया।

बोल्ट के बाद अब बारी जसप्रीत बुमराह की

बोल्ट के बाद अब बारी जसप्रीत बुमराह की थी। बुमराह ने 16वें ओवर में तीन विकेट चटकाकर लखनऊ की टीम की कमर तोड़ दी। बुमराह ने उस ओवर में डेविड मिलर (24), अब्दुल समद (2) और आवेश खान (0) को आउट किया। लखनऊ के आखिरी दो विकेट रवि बिश्नोई (13) और दिग्वेश सिंह राठी (1) के रूप में गिरे। चोट के बाद आईपीएल में उतरे बुमराह ने आज के मैच में जबरदस्त बॉलिंग की। लखनऊ के बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसाया। वहीं इसी मैच में चोट के बाद मयंक यादव ने भी वापसी की। उन्होंने 145 से लेकर 150 की रफ्तार में गेंदबाजी की। हालांकि वह ज्यादा कारगर साबित नहीं हुए। उनकी गेंदों की पिटाई हुई। मयंक ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए।

इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज बन गए बुमराह 

जसप्रीत बुमराह आज मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में किया था। इस ओवर में बुमराह ने लगातार तीन डॉट गेंद डाली, फिर उसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने मार्करम का विकेट चटकाया। इसी विकेट के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। अब वो मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। मार्करम के विकेट के बाद बुमराह ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर सबको हैरान कर दिया। पहले मिलर उनकी गेंद का शिकार बने। मिनल 24 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। फिर उसी ओवर में बुमराह ने अब्दुल समद और आवेश खान के विकेट लेकर भी उन्हें पवेलियन भेज दिया था।

 

 

Related Posts

IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

November 27, 2026
ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
Cricket Clash भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया, नेट्स में बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को  खूब छकाया

Cricket Clash भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया, नेट्स में बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को खूब छकाया

September 12, 2026
Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

June 7, 2026
Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

June 6, 2026
IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

November 23, 2025
आस्ट्रेलिया से सीरीज जीतते ही भारत बना T-20 क्रिकेट का न्यू बॉस, तोड़ा रिकार्ड और सूर्य कुमार बने ‘अजेय’ कप्तान

आस्ट्रेलिया से सीरीज जीतते ही भारत बना T-20 क्रिकेट का न्यू बॉस, तोड़ा रिकार्ड और सूर्य कुमार बने ‘अजेय’ कप्तान

November 8, 2025
IND vs AUS : सुंदर के बल्ले से निकली ‘सुंदर’ पारी, तीसरी T 20 मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में की बराबरी

IND vs AUS : सुंदर के बल्ले से निकली ‘सुंदर’ पारी, तीसरी T 20 मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में की बराबरी

November 2, 2025
कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

October 30, 2025
सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

October 2, 2025
Next Post
चमत्कारी शिवलिंग, जो दिन में 3 बार बदलता है रूप, जानिए नंदी ने औरंगजेब से कैसे बचाया शिवधाम

चमत्कारी शिवलिंग, जो दिन में 3 बार बदलता है रूप, जानिए नंदी ने औरंगजेब से कैसे बचाया शिवधाम

UP

UP Weather Update: बारिश से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी

Bhopal

हैवानियत की हदें पार: कांस्टेबल दौलत खान की वर्दी फाड़ी, धार्मिक विद्वेष के जहर से किया हमला

POPULAR POST

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
Car Running Cost: 5 साल तक पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार चलाने में किसका खर्च होगा सबसे कम? जानें पूरा हिसाब

Car Running Cost: 5 साल तक पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार चलाने में किसका खर्च होगा सबसे कम? जानें पूरा हिसाब

November 24, 2026
Health Tips: अगर रात में निकले ज़्यादा पसीना तो हो जाएँ सावधान, शरीर दे रहा है इस विटामिन की कमी का संकेत

Health Tips: अगर रात में निकले ज़्यादा पसीना तो हो जाएँ सावधान, शरीर दे रहा है इस विटामिन की कमी का संकेत

November 22, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Mumbai Attack Anniversary

26/11 Mumbai Attack: मुंबई हमले की 18वीं बरसी पर शहीदों को नमन, अमित शाह-योगी ने दोहराया आतंकवाद के खिलाफ संकल्प

November 26, 2026

LATEST

इजराइल में सत्ता बदलने की तैयारी? नेतन्याहू ने विपक्षी नेता को दिया बारी-बारी से PM बनने का प्रस्ताव

इजराइल में सत्ता बदलने की तैयारी? नेतन्याहू ने विपक्षी नेता को दिया बारी-बारी से PM बनने का प्रस्ताव

November 27, 2026
IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

IPL 2027: तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

November 27, 2026
UP News: कड़ाके की ठंड में मजदूरों को राहत देगी योगी सरकार,18 शहरों में बनेंगे मुफ्त लेबर अड्डे , मिलेगा कंबल और गर्म खाना

UP News: कड़ाके की ठंड में मजदूरों को राहत देगी योगी सरकार,18 शहरों में बनेंगे मुफ्त लेबर अड्डे , मिलेगा कंबल और गर्म खाना

November 27, 2026
Horoscope Today 28 November 2026

Horoscope Today: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ

November 27, 2026
Gold Reserve Shift: मोदी ने करवाई विदेशी बैंकों से भारतीय सोने की घर वापसी, क्यूं ब्रिटेन ने एक लाख सैनिकों मांगे जानिए पूरा मामला

Gold Reserve Shift: मोदी ने करवाई विदेशी बैंकों से भारतीय सोने की घर वापसी, क्यूं ब्रिटेन ने एक लाख सैनिकों मांगे जानिए पूरा मामला

November 27, 2026
Bulandshahr Encounter: छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली लगी, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा, किसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

Bulandshahr Encounter: छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली लगी, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा, किसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

November 27, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India