नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुम्बई से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शादीशुदा महिला का दिल एक युवक पर आ गया। यहां उर्मिला नाम की महिला अपने पति और बेटी के साथ रहती थी। घर पर अक्सर बेटी का बॉयफ्रेंड आता था। मां की नजर उस पर पड़ी तो वह उसकी दिवानी हो गई। एक दिन उसने प्यार का इजहार कर दिया। युवक ने भी बेटी के बजाए उसकी मां के साथ लव स्टोरी का आगाज कर दिया। फिर क्या था बेटी के बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल उर्मिला ने पति की तिजोरी साफ कर दी और रकम अपने आशिक को दे दी। पुलिस में मामला गया, तब उर्मिला की लव स्टोरी का खुलासा हुआ।
दरअसल, बीएमसी कॉलोनी के संतोषनगर में रहने वाले रमेश धोंडू हल्दिवे के घर से अचानक गहने गायब हो गए। घर की अलमारी से जेवर गायब देखकर उनकी पत्नी उर्मिला ने सबसे पहले अपने ही पति पर शक जताया और सीधे पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी। रमेश बार-बार सफाई देता रहा कि उसका इस चोरी से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंच चुका था। दिंडोशी पुलिस जब जांच में उतरी तो कई बातें मेल नहीं खा रही थीं। कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच से जो राज़ खुला, उसने सबको हिला दिया। पुलिसवाले भी अचरज में पड़ गए। जांच अधिकारियों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
पुलिस को पता चला कि उर्मिला का किसी और से अफेयर चल रहा है। आगे की छानबीन में सामने आया कि यह कोई आम शख्स नहीं, बल्कि उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड था। पुलिस की पूछताछ में उर्मिला ने कबूल किया कि उसने ही घर से गहने चुराए और उन्हें अपने प्रेमी को दे दिए। योजना यह थी कि वह उसके साथ भाग जाएगी। पुलिस ने उर्मिला के पास से करीब साढ़े दस तोले सोना बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में एक और शख्स का नाम भी निकलकर सामने आया है। सूत्रों की मानें तो महिला का एक और प्रेमी था।
महिला पहले उसी के साथ भागना चाह रही थी। लेकिन प्रेमी ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उर्मिला ने बेटी के बॉयफ्रेंड को अपने प्यार के जाल में फंसाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला ने जेवरात को बेचकर कुछ पैसे अपने प्रेमी के अकाउंट में ट्रांसफर भी किए थे। वह अपने दूसरे प्रेमी के साथ शादी करना चाह रही थी। दोनों ने भागने का प्लान बनाया था। महिला ने पैसे को लेकर पूरा प्लान बनाया है। महिला ने घर पर चोरी की घटना की कहानी रची। फिर पति को आरोपी बनाया। महिला को ये उम्मीद थी कि पुलिस उसके पति को अरेस्ट कर जेल भेज देगी। पति के जेल जाते ही वह प्रेमी के साथ भाग जाती।