Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Transport update : क्या सैटेलाइट टोलिंग से खत्म होगा फास्टैग युग? जानें सरकार की लेटेस्ट स्टेटमेंट और रियल अपडेट्स

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 मई से टोल नियमों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। फास्टैग सिस्टम ही चलता रहेगा। वायरल हो रही सैटेलाइट टोल सिस्टम की खबरें अफवाह हैं, जिन पर भरोसा न करें।

by SYED BUSHRA
April 23, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Government Clarifies: No Toll Rule Changes : बीते कुछ दिनों से यह खबर तेज़ी से सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर वायरल हो रही थी कि एक मई 2025 से देशभर में टोल वसूली का तरीका बदलने वाला है। खबरों में दावा किया जा रहा था कि मौजूदा फास्टैग सिस्टम की जगह अब सैटेलाइट बेस्ड टोल वसूली का सिस्टम आने वाला है। लोगों के बीच इसको लेकर काफी कन्फ्यूजन फैल गया। लेकिन अब सरकार ने इस मामले पर पूरी तरह से सफाई दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ऐसी सभी खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। मंत्रालय ने साफ किया कि एक मई से कोई नया टोल सिस्टम लागू नहीं हो रहा है, न ही फास्टैग सिस्टम हटाया जा रहा है।

क्या कहा मंत्रालय ने?

सरकार ने बताया कि फिलहाल किसी तरह के सैटेलाइट आधारित टोल वसूली सिस्टम को लागू करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, मंत्रालय ने इतना ज़रूर कहा कि कुछ चुनिंदा टोल प्लाज़ा पर “बाधा रहित टोलिंग सिस्टम” पर काम जरूर चल रहा है। इसमें एएनपीआर (Automatic Number Plate Recognition) और फास्टैग सिस्टम का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना न पड़े। इस तकनीक के ज़रिए गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग की पहचान करके ऑटोमैटिक टोल काटा जाएगा।

RELATED NEWS

: road safety rules and electric vehicle growth

Road Safety:सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री योगी का ज़ो,हर तीन महीने में बस चालकों की मेडिकल जांच हुई अनिवार्य

September 6, 2025

नया सिस्टम क्या हो सकता है?

सरकार ने फिलहाल भले ही कोई बदलाव लागू न किया हो, लेकिन जो तकनीक ट्रायल में है, उसमें कुछ खास बातें हैं।

एएनपीआर कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे

फास्टैग रीडर गाड़ी के फास्टैग से पेमेंट काटेंगे

गाड़ी को टोल पर रुकने की ज़रूरत नहीं होगी

अगर किसी गाड़ी में फास्टैग नहीं है या गड़बड़ी है, तो ई-नोटिस भेजा जाएगा

समय पर भुगतान न करने पर फास्टैग सस्पेंड किया जा सकता है और जुर्माना भी लग सकता है

अफवाहों से रहें सावधान

सरकार ने यह भी कहा कि लोग बिना पुष्टि के वायरल हो रही खबरों पर भरोसा न करें। फिलहाल फास्टैग सिस्टम ही देश में लागू है, और जब भी कोई नया नियम आएगा तो उसे लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Tags: government newstransport update
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

: road safety rules and electric vehicle growth

Road Safety:सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री योगी का ज़ो,हर तीन महीने में बस चालकों की मेडिकल जांच हुई अनिवार्य

by SYED BUSHRA
September 6, 2025

Chief Minister Yogi’s Focus on Road Safety:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर तीन महीने में बस...

Next Post
VIP treatment

VIP treatment: कूटनीतिक प्रदर्शन और सार्वजनिक असंतोष, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत के दौरान उठे सवाल

कौन है आतंकी सैफुल्लाह खालिद, जिसने ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ के जरिए पहलगाम में करवाया नरसंहार

कौन है आतंकी सैफुल्लाह खालिद, जिसने ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ के जरिए पहलगाम में करवाया नरसंहार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist