सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बदल जाएगा बैंकों का नक्शा कब से लागू होगी ‘एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक’ नीति, कितने बैंकों का होगा विलय

1 मई से देश के 11 राज्यों में 15 ग्रामीण बैंकों का आपस में विलय किया जाएगा। सरकार की 'एक राज्य-एक आरआरबी' नीति से अब हर राज्य में एक ही ग्रामीण बैंक होगा।

by Ahmed Naseem
अप्रैल 9, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

One State – One RRB Policy अगर आप ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं लेते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। अगले महीने यानी 1 मई से पूरे देश में ग्रामीण बैंकों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब हर राज्य में सिर्फ एक ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) होगा। सरकार ने ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ पॉलिसी लागू करने का फैसला लिया है, जिसके चलते 11 राज्यों के 15 बैंकों का आपस में विलय कर दिया जाएगा।

क्या है ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ पॉलिसी?

इस नई नीति का मतलब है कि हर राज्य में अब सिर्फ एक ही ग्रामीण बैंक होगा, जो पूरे राज्य के लिए सेवाएं देगा। इससे बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता, संचालन में आसानी और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

RELATED NEWS

September Bank Strike

Bank Strike: लगातार छुट्टियों से प्रभावित रहेंगी सेवाएं, 11 सितंबर से आंदोलन की शुरुआत, 28 से 30 तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित

सितम्बर 5, 2026
Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

सितम्बर 2, 2026

इस पॉलिसी के तहत जिन 11 राज्यों में यह बदलाव होगा, वे हैं।
आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान।

सरकार की योजना है कि देशभर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या घटाकर 28 कर दी जाए, जो अभी 43 हैं।

किन बैंकों का होगा आपस में विलय?

आंध्र प्रदेश
यहां चार बैंकों – चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक, आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक, सप्तगिरी ग्रामीण बैंक और आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक को मिलाकर एक नया ‘आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक’ बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश
बड़ौदा यू.पी. बैंक, आर्यावर्त बैंक और प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक को मिलाकर ‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक’ नाम की इकाई बनेगी। इसका मुख्यालय लखनऊ में होगा और इसे बैंक ऑफ बड़ौदा प्रायोजित करेगा।

पश्चिम बंगाल
बंगीय ग्रामीण विकास बैंक, पश्चिम बंग ग्रामीण बैंक और उत्तरबंग आरआरबी को मिलाकर ‘पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक’ बनाया जाएगा।

बिहार
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के विलय से ‘बिहार ग्रामीण बैंक’ बनेगा, जिसका मुख्यालय पटना में रहेगा।

गुजरात
बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक और सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक को मिलाकर ‘गुजरात ग्रामीण बैंक’ बनाया जाएगा।

क्या होगा असर

विलय के बाद सभी नए ग्रामीण बैंकों की अधिकृत पूंजी 2,000 करोड़ रुपये होगी। सरकार ने पहले ही इनमें पूंजी डालनी शुरू कर दी है।

वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार ने दो सालों में 5,445 करोड़ रुपये इन बैंकों में निवेश करने का फैसला किया था। वित्त वर्ष 2023-24 में आरआरबी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उस साल इन बैंकों ने कुल 7,571 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया और पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.2% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

नतीजा क्या निकलेगा

इस कदम से बैंकिंग सेवाओं में एकरूपता आएगी, लागत घटेगी और ग्रामीण ग्राहकों को सुविधाएं बेहतर मिलेंगी।

Tags: banking newsgovernment policy
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

September Bank Strike

Bank Strike: लगातार छुट्टियों से प्रभावित रहेंगी सेवाएं, 11 सितंबर से आंदोलन की शुरुआत, 28 से 30 तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

September Bank Strike:यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी 11 सितंबर को देशव्यापी...

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026

सितंबर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। बैंक यूनियनों ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान...

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

19 अगस्त 2026 को बुधवार है और इस दिन देश के सभी बैंकों की छुट्टी नहीं है। RBI के बैंक...

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

August 2026 financial changes: जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से कई नए वित्तीय नियम...

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

ATM Closure: देश के छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले...

Next Post
Tahawwur Rana

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की भारत वापसी, 26/11 हमले का है गुनहगार...

New Aadhaar App

New Aadhaar App : अब आधार होगा ज्यादा स्मार्ट, नए ऐप में ये हैं कमाल फीचर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In