Indian Passport Citizenship Proof: विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के बयान के बाद देशभर में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम प्रमाण है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज़ है, जिसका उद्देश्य विदेश यात्रा के दौरान व्यक्ति की राष्ट्रीयता की पहचान कराना है, न कि नागरिकता का अंतिम कानूनी निर्धारण करना।

















